न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आज केरल पहुंचेगा मानसून, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में गर्मी का सितम जारी, कई इलाकों में पानी की किल्लत

दो दिनों की देरी के बाद आज मानसून केरल में दस्तक देगा और इसके साथ ही आधिकारिक तौर पर देश में चार महीने के बारिश के मौसम का आगाज होगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 08 June 2019 08:54:10

आज केरल पहुंचेगा मानसून, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में गर्मी का सितम जारी, कई इलाकों में पानी की किल्लत

दो दिनों की देरी के बाद आज मानसून केरल में दस्तक देगा और इसके साथ ही आधिकारिक तौर पर देश में चार महीने के बारिश के मौसम का आगाज होगा। भीषण गर्मी झेल रहे लोग इस समय मॉनसून की राह तक रहे हैं। देश के उत्तर और मध्य क्षेत्र में गर्मी का कहर लगातार जारी है। अधिकांश शहरों में तापमान 50 डिग्री के आसपास पहुंच रहा है। ऐसे में दक्षिण भारत से एक अच्‍छी खबर आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून आज करीब एक हफ्ते की देरी से केरल में दस्‍तक दे सकता है। आमतौर पर मानसून एक जून को केरल में पहुंच जाता है। आईएमडी ने मानसून को लेकर बुलेटिन में कहा था, ‘‘उत्तर की तरफ धीरे-धीरे बढ़ने की अनुकूल संभावना के कारण आठ जून के आसपास केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत की उम्मीद है।’’ मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने शनिवार को अपने संशोधित अनुमान में चार जून से सात जून के बीच इसके आने की उम्मीद जताई थी। मौसम विभाग ने मानसून के राष्ट्रीय राजधानी में आगमन में दो-तीन दिन की देरी की संभावना जताई है। हालांकि शहर में बारिश के सामान्य रहने का अनुमान है।

उत्तर और मध्य क्षेत्र में गर्मी का कहर जारी

देश के उत्तर और मध्य क्षेत्र में गर्मी का कहर शुक्रवार को जारी रहा। वहीं उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान और बिजली गिरने से कम से कम 26 लोगों की मौत हो गयी और 57 अन्य घायल हो गये। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान है कि शनिवार से मंगलवार तक उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र के विदर्भ में ‘भीषण गर्मी’ का प्रकोप जारी रहेगा।

monsoon,kerala,heat wave,north india,weather,weather update in hindi,news,news in hindi

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में गर्मीं का सितम जारी

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में गर्मी का प्रकोप जारी रहा। भारी गर्मी की वजह से बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान में लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। रांची में तो पानी के लिए चाकूबाजी तक लोग उतर गए। इस घटना में एक महिला समेत कुल छह लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद बीजेपी के नव निर्वाचित सांसद संजय सेठ ने भरोसा दिलाया है कि आगे पेयजल के लिए ऐसी घटना न हो इसका पूरा ख्याल रखा जायेगा। वहीं कई राज्यों में बिजली की कटौती भी हो रही है।

इन राज्यों में बारिश से राहत, राजस्थान में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट

शुक्रवार को मध्यप्रदेश का होशंगाबाद 46.8 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम तापमान के साथ देश का सबसे गर्म स्थान रहा जबकि राजस्थान में चुरू का अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में कल के मुकाबले अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि चूरू में अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 46.4, डिग्री, कोटा में 46.1 डिग्री, बीकानेर में 45.8 डिग्री, श्रीगंगानगर में 45.7 डिग्री, जैसलमेर में 45.5 डिग्री, जोधपुर में 45.3 डिग्री, अजमेर में 44.5 डिग्री, डबोक में 44 डिग्री और राजधानी जयपुर में 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वही हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार और झारखंड के कई स्थानों पर हुई हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दी।

बारिश से 26 की मौत, 57 अन्य घायल

गुरुवार को उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान और बिजली गिरने से कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और 57 अन्य घायल हो गए। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार से मंगलवार तक उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र के विदर्भ में ‘भीषण गर्मी’ का प्रकोप जारी रहेगा। सूत्रों के अनुसार राज्य के अलग अलग हिस्सों में गुरूवार देर शाम आंधी-तूफान आने की वजह से जगह-जगह पेड़ टूटकर गिर गये और कई मकानों की दीवारें भी ढह गयीं। इन हादसों में प्रदेश के विभिन्न जिलों में कुल 57 लोग घायल भी हुए हैं। प्रदेश के राहत आयुक्त कार्यालय ने शुक्रवार को बताया कि मैनपुरी में सबसे अधिक छह, एटा और कासगंज में तीन-तीन, बाराबंकी एवं फर्रुखाबाद में दो-दो लोगों लोगों की मृत्यु हुई है। इसके अलावा आकाशीय बिजली गिरने के चलते मुरादाबाद, बदायूं, पीलीभीत, मथुरा, कन्नौज, संभल और गाजियाबाद में भी एक एक व्यक्ति की मृत्यु हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान के जरिए हुआ सीजफायर? ट्रंप ने कहा- इसका श्रेय चीन को जाता है
अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान के जरिए हुआ सीजफायर? ट्रंप ने कहा- इसका श्रेय चीन को जाता है
ईरान से तुरंत निकलें, भारतीय नागरिकों के लिए सरकार की नई एडवाइजरी जारी
ईरान से तुरंत निकलें, भारतीय नागरिकों के लिए सरकार की नई एडवाइजरी जारी
ईरान में सीजफायर के बाद यूक्रेन की उम्मीदें बढ़ीं, ट्रंप से की ये अपील
ईरान में सीजफायर के बाद यूक्रेन की उम्मीदें बढ़ीं, ट्रंप से की ये अपील
'मिडिल ईस्ट में आने वाला है स्वर्णिम दौर', ईरान समझौते पर ट्रंप के बड़े संकेत
'मिडिल ईस्ट में आने वाला है स्वर्णिम दौर', ईरान समझौते पर ट्रंप के बड़े संकेत
‘धुरंधर 2’ का तीसरे मंगलवार धमाका, ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा, बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
‘धुरंधर 2’ का तीसरे मंगलवार धमाका, ‘बाहुबली 2’ को पछाड़ा, बनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म
बिहार में नई सरकार की तैयारी, 10 अप्रैल को दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक, नेताओं को मिला बुलावा
बिहार में नई सरकार की तैयारी, 10 अप्रैल को दिल्ली में बीजेपी की अहम बैठक, नेताओं को मिला बुलावा
सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से किया नामांकन, पैदल मार्च से दिखाई राजनीतिक ताकत
सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से किया नामांकन, पैदल मार्च से दिखाई राजनीतिक ताकत
डायबिटीज की यह दवा आंखों की रोशनी भी ले सकती है, नई रिसर्च ने किया चौंकाने वाला खुलासा
डायबिटीज की यह दवा आंखों की रोशनी भी ले सकती है, नई रिसर्च ने किया चौंकाने वाला खुलासा
वैभव सूर्यवंशी के धमाके ने मचाया तहलका, हार्दिक भी हुए दीवाने, राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की तीसरी लगातार जीत
वैभव सूर्यवंशी के धमाके ने मचाया तहलका, हार्दिक भी हुए दीवाने, राजस्थान रॉयल्स ने दर्ज की तीसरी लगातार जीत
यशस्वी जायसवाल की धमाकेदार पारी, दिग्गजों के 100+ छक्कों वाले क्लब में शामिल
यशस्वी जायसवाल की धमाकेदार पारी, दिग्गजों के 100+ छक्कों वाले क्लब में शामिल
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने गुवाहाटी में लगाई छक्कों की बारिश, बुमराह-बोल्ट भी नहीं बचे
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने गुवाहाटी में लगाई छक्कों की बारिश, बुमराह-बोल्ट भी नहीं बचे
क्या MS Dhoni खेलेंगे अगले मैच में? दिल्ली कैपिटल्स से पहले फिटनेस पर आया अहम अपडेट
क्या MS Dhoni खेलेंगे अगले मैच में? दिल्ली कैपिटल्स से पहले फिटनेस पर आया अहम अपडेट
गर्मियों में हर सुबह पीएं 1 गिलास यह देसी पेय, रखें शरीर और दिमाग दोनों ठंडे; जानें बनाने की आसान विधि
गर्मियों में हर सुबह पीएं 1 गिलास यह देसी पेय, रखें शरीर और दिमाग दोनों ठंडे; जानें बनाने की आसान विधि
शादी के बाद खुशी से झूमीं मोनालिसा, गोद में उठाकर फरमान ने लुटाया प्यार, धमकियों का भी नहीं पड़ा असर
शादी के बाद खुशी से झूमीं मोनालिसा, गोद में उठाकर फरमान ने लुटाया प्यार, धमकियों का भी नहीं पड़ा असर