न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सड़क दुर्घटना में घायल हुए मोहम्मद शमी, सिर में आई गंभीर चोटें

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी रविवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 25 Mar 2018 11:27:57

सड़क दुर्घटना में घायल हुए मोहम्मद शमी, सिर में आई गंभीर चोटें

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी रविवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब वह देहरादून से दिल्ली लौट रहे थे। शमी के सिर में चोट आई है, जिसकी वजह से उन्हें कई टांके लगाए गए हैं और फिलहाल वह आराम कर रहे हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शमी देहरादून से दिल्ली जा रहे थे। रास्ते में शमी के कार की टक्कर ट्रक से हुई, जिसकी वजह से उनके सिर में गंभीर चोट लगी।

बता दें कि टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे समय से पत्नी हसीन जहां द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद विवादों में चल रहे हैं। हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर मारपीट, रेप, हत्या की कोशिश, घरेलू हिंसा और मैच फिक्सिंग जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, शमी इन सभी आरोपों से इनकार करते रहे हैं।

mohammed shami,road accident,head injury,dehradun,delh

हसीन जहां के मोहम्मद शमी पर मैच फिक्सिंग के आरोप लगाने के बाद उनकी निजी जिंदगी के साथ क्रिकेट करियर में भी भूचाल आ गया। बीसीसीआई ने उनका कॉन्ट्रेक्ट रोक दिया था। आईपीएल में भी उनका खेलना संदिग्ध माना जा रहा था।

मोहम्मद शमी इस मानसिक रूप से दबाव झेल रहे थे। इसी कड़ी में शमी रिलेक्स और प्रैक्टिस के लिए देहरादून गए थे। शमी देहरादून की अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में प्रैक्टिस करने आए थे।

भले ही मोहम्मद शमी को बीसीसीआई से क्लीनचिट मिल गई हो और आईपीएल में उनके खेलने के रास्ते साफ हो गए हों, लेकिन इस चोट के बाद अब आईपीएल में उनके खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। बता दें कि मोहम्मद शमी को दिल्ली डेयरडेविल्स ने आईपीएल नीलामी 2018 में 3 करोड़ रुपए में खरीदा था। शमी का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए था। दिल्ली ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल कर उन्हें रिटेन किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन