न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बेरोजगारों के खाते में हर महीने आएगी सैलरी!, मोदी सरकार का मेगा प्लान

2019 के आम चुनावों से पहले मोदी सरकार देशभर की जनता को एक बड़ा तोहफा दे सकती है। दरअसल सरकार यूनिवर्सल बेसिक इनकम (UBI) को लागू करने की योजना बना रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 26 Dec 2018 5:30:45

बेरोजगारों के खाते में हर महीने आएगी सैलरी!, मोदी सरकार का मेगा प्लान

2019 के आम चुनावों से पहले मोदी सरकार देशभर की जनता को एक बड़ा तोहफा दे सकती है। दरअसल सरकार यूनिवर्सल बेसिक इनकम (UBI) को लागू करने की योजना बना रही है। यह भी उम्मीद है कि कैबिनेट की 27 दिसंबर (गुरुवार) को होने वाली अहम बैठक में यूबीआई को लागू करने के बारे में चर्चा होगी। यूबीआई के लागू होने पर इसका फायदा देश के हर नागरिक को मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी खुद गुरुवार को कैबिनेट के सहयोगियों के साथ इस स्कीम के मॉडल पर चर्चा कर सकते हैं। अभी यह स्कीम देश के कुछ राज्यों में चल रही है। बता दे, अगर सरकार की तरफ से यूनिवर्सल बेसिक इनकम (UBI) स्कीम का तोहफा आम जनता को दिया जाता है तो इसमें देश के हर नागरिक के खाते में बिना शर्त के एक निश्चित रकम डाली जाएगी। इससे उन्हें बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। सरकार इस स्कीम पर दो साल से काम कर रही है। देश के 20 करोड़ लोगों को इस स्कीम में शामिल किए जाने की उम्मीद है। वित्त मंत्री अरुण जेटली फरवरी 2019 के अंतरिम बजट में यूनिवर्सल बेसिक इनकम स्कीम का ऐलान कर सकते हैं।

सूत्रों का यह भी कहना है कि देश के कुछ राज्यों में किसानों के लिए चल रहे इस योजना के मॉडल पर कैबिनेट चर्चा कर सकती है। बैठक में इस बात की पर भी चर्चा हो सकती है कि आखिर स्कीम को कब और कैसे लागू किया जाए। सरकार की तरफ से अंतरिम बजट में इसका खाका पेश किए जाने की उम्मीद है। सरकार चुनावों से पहले इस बारे में घोषणा कर सकती है। एग्रीकल्चर मिनिस्ट्री से भी किसानों के लिए इस स्कीम पर जानकारी मांगे जाने की उम्मीद है।

इसके अलावा सभी मंत्रालयों से भी यह सुझाव मांगा गया है कि स्कीम को सिर्फ किसानों के लिए लागू किया जाए या फिर किस तरह सभी (बेरोजगार और किसान) को इसके दायरे में लाया जाए। इसके लिए सरकार एक पैनल भी गठित कर सकती है। आपको बता दें जी डिजीटल की तरफ से 19 दिसंबर को भी सरकार की इस योजना के बारे में जानकारी दी गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल