Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में मोबाइल वैन RT-PCR लैब शुरू, सिर्फ 499 रुपए में हो सकेगी जांच, 6 घंटे के अंदर आ जाएगी रिपोर्ट

राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने सोमवार को मोबाइल वैन RT-PCR लैब की शुरुआत की।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 23 Nov 2020 5:58:53

दिल्ली में मोबाइल वैन RT-PCR लैब शुरू, सिर्फ 499 रुपए में हो सकेगी जांच, 6 घंटे के अंदर आ जाएगी रिपोर्ट

राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने सोमवार को मोबाइल वैन RT-PCR लैब की शुरुआत की। ICMR की यह मोबाइल वैन लैब कंटेनमेंट जोन के पास लगाई जाएगी। यहां कोई भी 499 रुपए देकर कोरोना की जांच करा सकेगा। इसकी रिपोर्ट भी महज 6 घंटे के अंदर आ जाएगी। ICMR की यह मोबाइल वैन लैब कंटेनमेंट जोन के पास लगाई जाएगी। यहां कोई भी 499 रुपए देकर कोरोना की जांच करा सकेगा। इसकी रिपोर्ट भी महज 6 घंटे के अंदर आ जाएगी।

वहीं, दिल्ली में ITBP के कोविड-19 केयर सेंटर (Covid-19 Care Center) में बेड की क्षमता 2000 से बढ़ाकर 3000 की जाएगी। ITBP के डायरेक्टर जनरल एसएस देसवाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस कोविड केयर सेंटर में दिल्ली-एनसीआर के मरीजों का इलाज होगा। जो एक हजार नए बेड तैयार किए जा रहे हैं, उनमें ऑक्सीजन सप्लाई की सुविधा भी होगी।

टेस्टिंग में कमी आई


देश में टेस्टिंग में भी कमी आई है। रविवार को 8.49 लाख टेस्ट किए गए। 12 नवंबर के बाद से यह छठवीं बार है, जब 10 लाख से कम टेस्ट किए गए। इससे पहले 13 नवंबर को 9.29 लाख, 14 नवंबर को 8.05 लाख, 15 नवंबर को 8.61 लाख, 16 नवंबर को 8.44 लाख और 17 नवंबर को 9.37 लाख टेस्ट किए गए। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।
Corona Updates

- हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए 31 दिसंबर तक सभी सरकारी एजुकेशनल इंस्टीट्यूट बंद रखने का फैसला लिया है। ऑनलाइन क्लासेज 26 नवंबर से शुरू हो जाएंगे। टीचर्स घर से ही बच्चों को पढ़ा सकेंगे।

- अमेरिका में 11 दिसंबर से वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा। उधर, ब्रिटेन, जर्मनी में भी दिसंबर से औपचारिक तौर पर टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा। उधर, परीक्षणों में ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका वैक्सीन (कोवीशील्ड) 90% तक असरदार पाई गई है।

- स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने इंडिया टुडे को बताया कि भारत में वैक्सीन अगले साल के शुरुआती तीन महीनों में मिलने की उम्मीद है। सितंबर 2021 तक 25-30 करोड़ भारतीयों को टीका लगाया जा सकता है। सबसे पहले हेल्थ वर्कर्स का वैक्सीनेशन होगा। - कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार ने शादी और अन्य सामाजिक समारोहों में शामिल होने वाले लोगों की सीमा संख्या फिर से 100 करने का फैसला किया है। यूपी सरकार ने शादी समारोहों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। इसके मुताबिक शादी समारोह में सिर्फ 100 लोग शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा, शादी में बैंड और डीजे पर रोक नहीं रहेगी। नई गाइडलाइंस के मुताबक अगर मैरिज हाउस की क्षमता 100 की है, तो वहां आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सिर्फ 50 लोग शामिल होंगे। इस नये नियम के उल्लंघन पर मुकदमा होगा। शादी में बुजुर्ग, बीमार को आमंत्रित नहीं किया जाएगा। कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर धारा 144 और 188 के तहत कार्रवाई होगी। हालांकि राहत की बात यह है कि घर में शादी है ​तो जिला प्रशासन से कोई अनुमति नहीं लेनी होगी। लेकिन संबंधित थाने में शादी समारोह की जानकारी देनी होगी।

- कोविड-19 वैक्‍सीन की फाइनल रेस शुरू हो गई है। एक-एक करके फार्मा कंपनियां अपने वैक्‍सीन ट्रायल का डेटा सामने रख रही हैं। अबतक फाइजर, मॉडर्ना और ऑक्‍सफर्ड-एस्‍ट्राजेनेका के फेज 3 ट्रायल्‍स का डेटा आया है। ऑक्‍सफर्ड की वैक्‍सीन 'कोविशील्‍ड' से भारत को खासी उम्‍मीदें हैं क्‍योंकि इसके लिए सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने एस्‍ट्राजेनेका से डील की है। SII कोविशील्‍ड की 100 करोड़ डोज तैयार करेगा। भारत सरकार सीरम इंस्टिट्यूट के संपर्क में है और वैक्‍सीन खरीदने को लेकर बातचीत जारी है। सूत्रों के मुताबिक, यह वैक्‍सीन करीब 500-600 रुपये में मिलेगी। लेकिन सरकार के लिए इसकी कीमत आधी हो जाएगी। 'कोविशील्‍ड' न सिर्फ ऑक्‍सफर्ड यूनिवर्सिटी जैसी प्रतिष्ठित रिसर्च संस्‍था ने बनाई है, बल्कि यह 90% तक असरदार भी है। इसको स्‍टोर करने के लिए बहुत कम तापमान की जरूरत नहीं और दाम भी बाकी वैक्‍सीन से कम हैं। ऐसे में हर लिहाज से यह वैक्‍सीन भारत के लिए सबसे अच्‍छी मालूम होती है।

- हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए 31 दिसंबर तक राज्य के सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद करने का फैसला किया गया है। स्टूडेंट्स की पढ़ाई का नुकसान ना हो इसके लिए 26 नवंबर से ऑनलाइन क्लासेस शुरू होंगी। हिमाचल सरकार ने कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया है। हिमाचल सरकार ने इसके साथ ही शिमला, मंडी, कांगड़ा और कुल्लू में रात 8 से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू का भी ऐलान किया है। सरकारी कार्यालयों में आधे स्टाफ के साथ काम होगा और किसी भी तरह की रैलियों पर रोक रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका