न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वृंदावन / 25 अक्टूबर से खुलेंगे बांके बिहारी मंदिर के कपाट, ऑनलाइन बुकिंग से ही हो सकेंगे दर्शन

उत्तर प्रदेश में मथुरा (Mathura) के वृंदावन से बांके बिहारी के भक्तों के लिए राहत की खबर है। शुक्रवार को न्यायालय सिविल जज जूनियर डिविजन गजेंद्र सिंह ने पुनः मंदिर खोले जाने का आदेश पारित कर दिया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 24 Oct 2020 9:31:55

वृंदावन / 25 अक्टूबर से खुलेंगे बांके बिहारी मंदिर के कपाट, ऑनलाइन बुकिंग से ही हो सकेंगे दर्शन

उत्तर प्रदेश में मथुरा (Mathura) के वृंदावन से बांके बिहारी के भक्तों के लिए राहत की खबर है। शुक्रवार को न्यायालय सिविल जज जूनियर डिविजन गजेंद्र सिंह ने पुनः मंदिर खोले जाने का आदेश पारित कर दिया। न्यायालय ने पूर्व आदेश के तहत बांके बिहारी मंदिर, खोलने का आदेश दिया है। विश्व प्रसिद्ध भगवान बांके बिहारी मंदिर के दर्शन 25 अक्टूबर यानी रविवार से हो सकेंगे। इस संबंध में मथुरा सिविल जज जूनियर डिवीजन के यहां दो अलग-अलग याचिकाएं दायर की गईं थी। कोर्ट के आदेश के बाद भक्तों में खुशी की लहर दौड़ गई है। मंदिर प्रशासन ने यह भी बताया कि भक्तों को केवल ऑनलाइन बुकिंग से ही दर्शन हो सकेंगे। दर्शन के दौरान मंदिर में गृह मंत्रालय की गाइड लाइन का पालन कराया जाएगा।

19 अक्टूबर को किया गया था बंद

दरअसल कोरोना वायरस महामारी के चलते लॉकडाउन लगने के बाद से बंद बांके बिहार मंदिर को शनिवार 17 अक्टूबर को भक्तों के लिए खोला गया था। लेकिन इस दौरान अव्यवस्थाओं तथा अफरा-तफरी के कारण मंदिर प्रबंधन को पुनः मंदिर बंद करने का निर्णय लेना पड़ा। ऐसे में महज दो दिन मंदिर खोले जाने के बाद 19 अक्टूबर से उसे अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया था।

मंदिर बंद होने के बाद शुरू हुआ था विरोध

मंदिर के दर्शन बंद हो जाने से आक्रोशित लोगों ने जहां एक तरफ धर्म रक्षा संघ के बैनर तले मंदिर के सामने विभिन्न तरीके से विरोध किया एवं अनिश्चितकालीन धरने की शुरुआत की। लोगों के विरोध व मांग को देखते हुए प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को इसमें हस्तक्षेप करना पड़ा और उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) से जिला प्रशासन को मंदिर के खुलवाए जाने के लिए व्यवस्थाओं के लिए पत्र भी लिखा। वहीं कांग्रेस (Congress) के पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने भी जनभावनाओं को देखते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि एक तरफ भाजपा (BJP) महाराष्ट्र में मंदिर खोले जाने को लेकर प्रदर्शन कर रही है, वहीं बिहारी जी मंदिर को न खुलवा दोहरे चरित्र को दिखा रही है।

ये हुआ फैसला

न्यायालय के सख्त रुख एवं आदेश का अनुपालन कराने के उद्देश्य से बिहारी जी मंदिर प्रबंधन एवं जिला प्रशासन की देर रात तक बैठक व वार्ता हुई और उसके बाद निर्णय लिया गया कि 25 अक्टूबर से भक्तों के लिए दर्शन खुलेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल