न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विवादित बयान : हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर बोले - कश्मीर का रास्ता साफ हो गया है, अब वही से बहू लाएंगे

मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 (Article 370) हटा दिया है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर कश्मीर में जमीन खरीदने और सूबे की लड़की से शादी करने जैसे भद्दे कमेंट किये जा रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 10 Aug 2019 11:07:03

विवादित बयान : हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर बोले - कश्मीर का रास्ता साफ हो गया है, अब वही से बहू लाएंगे

मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 (Article 370) हटा दिया है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर कश्मीर में जमीन खरीदने और सूबे की लड़की से शादी करने जैसे भद्दे कमेंट किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी विवादित बयान दिया है हालाकि यह बयान देने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर ने इसको मजाक के तौर पर लेने की बात कही। दरहसल, फतेहाबाद में महर्षि भागीरथ जयंती कार्यक्रम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के विषय पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हम अब कश्मीरी बहू ला सकते हैं। खट्टर ने कहा, 'हमारे धनखड़ (हरियाणा के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़) जी कहते थे कि बिहार से बहू लाएंगे, आजकल लोग कहने लगे हैं अब कश्मीर का रास्ता साफ हो गया है, कश्मीर से लड़की लाएंगे।' इसके साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने लिंगानुपात गड़बड़ होने के कारण लड़कियों की कमी की चर्चा की और कश्मीर की बहू लाने की बात की।

पिछले साल भी रेप को लेकर खट्टर ने ऐसी बातें कहीं थीं, जिससे विवाद खड़ा हो गया था। उस वक्त खट्टर ने कहा था, 'सबसे बड़ी चिंता यह है कि ये घटनाएं जो हैं रेप और छेड़छाड़ की, 80 से 90 फीसदी जानकारों के बीच में होती हैं। काफी समय के लिए इकट्ठे (एकसाथ) घूमते हैं, एक दिन अनबन हो गई उस दिन उठाकर एफआईआर करवा देते हैं कि इसने मुझे रेप किया।'

मनोहर लाल खट्टर से पहले उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के खतौली से बीजेपी विधायक विक्रम सैनी ने भी इसी तरह का बयान दिया था। सैनी ने हाल ही में कहा, 'वहां महिलाओं पर कितना अत्याचार था। वहां की लड़की अगर उत्तर प्रदेश के लड़के से शादी कर ले तो उसकी नागरिकता खत्म। भारत की नागरिकता अलग और कश्मीर की नागरिकता अलग यानी एक देश, दो विधान कैसे होना चाहिए? जो मुस्लिम कार्यकर्ता हैं, उन्हें भी खुशी मनानी चाहि‍ए। शादी वहां करो कश्मीरी गोरी लड़की से, हिंदू-मुसलमान कोई भी हो, यह पूरे देश के लिए खुशी का विषय है।'

आपको बता दें कि मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा दिया है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर कश्मीर में जमीन खरीदने और सूबे की लड़की से शादी करने जैसे भद्दे कमेंट किये जा रहे हैं। ध्यान रहे कि अनुच्छेद 370 के प्रावधान लागू रहने के बावजूद कश्मीर की लड़कियों से शादी करने पर रोक नहीं थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत