न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ManVsWild: PM मोदी ने बेयर ग्रिल्स को बताई अपने जीवन जुड़ी खास बातें... युवा पीढ़ी को दिया ये संदेश

डिस्कवरी चैनल (Discovery) के चर्चित शो में से एक 'मैन वर्सेज वाइल्ड' (Man vs Wild) में सोमवार को बेयर ग्रिल्स के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नजर आए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 13 Aug 2019 9:39:42

ManVsWild: PM मोदी ने बेयर ग्रिल्स को बताई अपने जीवन जुड़ी खास बातें... युवा पीढ़ी को दिया ये संदेश

डिस्कवरी चैनल (Discovery) के चर्चित शो में से एक 'मैन वर्सेज वाइल्ड' (Man vs Wild) में सोमवार को बेयर ग्रिल्स के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नजर आए। इस दौरान पीएम मोदी ने बेयर ग्रिल्स (Bear Grylls) को अपने जीवन जुड़ी कई बातें बताई...

- प्रकृति से संघर्ष खतरनाक

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और बेयर ग्रिल्स के बीच प्रकृति को लेकर बातचीत हुई। बेयर ग्रिल्स कहा कि जिम कॉर्बेट काफी खतरनाक एरिया है। इस पर पीएम मोदी ने जवाब देते हुए कहा कि 'अगर प्रकृति से संघर्ष करोगे, नेचर के खिलाफ रहोगे तो आपको सब कुछ खतरनाक लगेगा। तब आपको इंसान भी खतरनाक लगेंगे। लेकिन अगर आप प्रकृति के साथ हैं, उसे प्यार करते हैं और उसे बचाने की कोशिश करते हैं तो जंगली जानवर भी आपका साथ देते हैं।' मोदी ने कहा, 'आपको कभी भी प्रकृति से नहीं डरना चाहिए क्योंकि जब हमें लगता है कि प्रकृति के साथ हमारा सामंजस्य बिगड़ रहा है, समस्या वहीं से शुरू होती है।'

man vs wild,bear grylls,pm narendra modi,indian army,jim corbett national park,know about bear grylls,modi in man vs wild,uttrakhand,news,news in hindi

- कपड़े धोने के लिए नहीं होता था साबुन

कार्यक्रम के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने बचपन के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि उनका बचपन बड़ी गरीबी में बीता। वह गुजरात में अपने परिवार के साथ रहते थे। पीएम मोदी ने बताया कि गरीब परिवार से ताल्लुक रखने के कारण उनके पास नहाने और कपड़े धोने के साबुन के भी पैसे नहीं होते थे। ऐसे में वह ओस की सुखी हुई परतों को पानी में गर्म करके उसका इस्तेमाल नहाने और कपड़े धोने के लिए करते थे।

- बचपन से ही साफ-सुथरा रहना पसंद

यह तो हम सभी जानते है कि प्रधानमंत्री मोदी को उनके कपड़ों और फैशन के लिए भी जाना जाता है। शो के दौरान पीएम मोदी से बेयर ग्रिल्स ने पूछा कि वह खुद को इतना मेंटेन किस तरह करते हैं। इस पर पीएम ने कहा कि बचपन से ही उन्हें साफ-सुथरा रहना पसंद है। उन्होंने कहा कि गरीबी के बावजूद उन्हें साफ-सुथरी वर्दी में स्कूल जाना पसंद था और वह तांबे के लोटे में कोयला जलाकर अपने कपड़े आयरन करते थे।

- रेलवे से खास कनेक्शन

शो के दौरान प्रधानमंत्री के रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने का भी जिक्र आया। बेयर ग्रिल्स ने कहा कि आपके लिए रेलवे स्टेशन काफी खास होगा, जिसका जवाब पीएम मोदी ने हां में दिया। पीएम मोदी ने कहा कि उनके पिता रेलवे स्टेशन पर चाय बेचते थे। वह स्कूल से आकर अपने पिता की मदद किया करते थे।

man vs wild,bear grylls,pm narendra modi,indian army,jim corbett national park,know about bear grylls,modi in man vs wild,uttrakhand,news,news in hindi

- किसी को मारना मेरे संस्कार में नहीं

जंगल में सफर के दौरान बेयर ग्रिल्स एक लकड़ी और चाकू की मदद से सुरक्षा के लिए एक हथियार तैयार करके पीएम मोदी को देते हैं। इस पर मोदी ने कहा ईश्वर सबका ख्याल रखते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी आस्था उन्हें किसी की जान लेने की इजाजत नहीं देती है, लेकिन आपकी सुरक्षा के लिए मैं इसे अपने पास रख लेता हूं।

- 18 साल में ली पहली छुट्टी

बेयर ग्रिल्स के साथ शो को प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 18 सालों में अपनी पहली छुट्टी बताया। बेयर ग्रिल्स ने पीएम मोदी से सवाल पूछा कि उनके मन में पहली बार प्रधानमंत्री बनने का ख्याल कब आया। इस पर मोदी ने कहा कि वे करीब 13 साल एक राज्य के सीएम रहे। इसके बाद देश की जनता ने पीएम बना दिया। पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने हमेशा विकास पर ध्यान दिया। अगर इसे (शो को) वेकेशन कहें तो 18 साल में यह उनका पहला वेकेशन है।

man vs wild,bear grylls,pm narendra modi,indian army,jim corbett national park,know about bear grylls,modi in man vs wild,uttrakhand,news,news in hindi

- पिताजी चिट्ठी लिखकर देते थे बारिश की सूचना

कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि हमें प्रकृति के प्रति उत्साहित रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि जब मैं छोटा था तो हमारी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। जब भी बारिश होती थी तो पैसा नहीं होने के बावजूद पिताजी 20-30 पोस्टकार्ड खरीदकर लेकर आते और सभी रिश्तेदारों को बारिश होने की खबर देते थे। हमें लगता कि इस बेवजह खर्चे की क्या जरूरत है, लेकिन अब अहसास होता है कि जब वे रिश्तेदारों को बताते थे कि हमारे गांव में बारिश हो गई है तो उनके चेहरे पर संतोष होता था।

- भूखे मर जाएंगे लेकिन लकड़ी नहीं बेचेंगे

'मैन वर्सेज वाइल्ड' में पीएम मोदी ने बताया कि कैसे उन्हें अपने परिवार से प्रकृति से प्रेम करने की सीख मिली। उन्होंने अपनी दादी से जुड़ा एक किस्सा बताते हुए कहा कि मेरी दादी जी पढ़ी-लिखी नहीं थी। मेरे चाचा ने लकड़ी का व्यापार करने का मन बनाया। इस पर मेरी दादी बहुत नाराज हुई। जब दादी से इसका कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि भूखे मर जाएंगे, लेकिन लकड़ी बेचने का काम नहीं करेंगे। मेरी दादी का मानना था कि लकड़ी में भी जीवन है। पेड़ काटकर परिवार चलाना ठीक नहीं।

- पीएम ने किया तुलसी विवाह का जिक्र

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी और बेयर ग्रिल्स के बीच प्रकृति को लेकर काफी बातें हुई। इस दौरान बेयर ग्रिल्स ने नीम का जिक्र किया और इसे पेट के लिए काफी लाभदायक बताया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में हर पौधे को भगवान माना जाता है। यहां तुलसी विवाह की परंपरा है। तुलसी विवाह में भगवान के साथ तुलसी की शादी करते हैं।

man vs wild,bear grylls,pm narendra modi,indian army,jim corbett national park,know about bear grylls,modi in man vs wild,uttrakhand,news,news in hindi

- कोई डर महसूस ही नहीं किया

मोदी ने कहा, 'मेरी दिक्कत यह है कि मैंने कभी ऐसा कोई डर महसूस ही नहीं किया है। मैं लोगों को यह समझाने में असमर्थ हूं कि नर्वस होना क्या है और इससे कैसे निपटें क्योंकि मेरी मूल प्रकृति बेहद सकारात्मक है। मुझे सभी चीजों में सकारात्मकता नजर आती है। और इसी वजह से मुझे कभी निराशा नहीं होती है।'

- पीएम मोदी ने दुनिया के दिया ये संदेश

बेयर ग्रिल्स ने पीएम मोदी से पूछा कि अगर आप दुनिया को कोई संदेश देना चाहेंगे तो वह क्या होगा? इस पर पीएम मोदी ने कहा कि प्रकृति से कुछ भी लेते हैं तो सोचें कि 50 साल बाद जो बच्चा होगा वो पूछेगा कि मेरे हक की हवा क्यों खराब कर रहे हो। मैं शाकाहारी हूं, प्राणी के लिए प्रकृति का महत्व मुझे पता है। पीएम मोदी ने कहा हमें अपने जीवन को टुकड़ों-टुकड़ों में बांट कर नहीं दखना चाहिए। जब हम अपने जीवन में समग्र में देखते हैं जो उसमें उतार चढ़ाव दोनों होता है। अगर आप उतार पर हैं तो उसके बारे में ज्यादा मत सोचिए, क्योंकि ऊपर चढ़ने का रास्ता वहीं से शुरू होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत