न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोलकाता : आधी रात धरने पर बैठीं ममता बनर्जी, कहा- सत्याग्रह जारी रहेगा, आज सुप्रीम कोर्ट जाएगी सीबीआई

कोलकाता पुलिस के कमिश्नर के घर पहुंची सीबीआई टीम को हिरासत में लेने के बाद सियासी घमासान लगातार तेज होता नजर आ रहा है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 04 Feb 2019 8:22:45

कोलकाता : आधी रात धरने पर बैठीं ममता बनर्जी, कहा- सत्याग्रह जारी रहेगा, आज सुप्रीम कोर्ट जाएगी सीबीआई

कोलकाता पुलिस के कमिश्नर के घर पहुंची सीबीआई टीम को हिरासत में लेने के बाद सियासी घमासान लगातार तेज होता नजर आ रहा है। रविवार शाम को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मीडिया से बातचीत में बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। इसके बाद वे मेट्रो चैनल के पास धरने पर जा बैठीं। उनके साथ पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार भी धरने पर बैठे हैं। ममता के लिए आधी रात को धरने के लिए स्टेज बना दिया गया। रात ठीक 1.20 पर ममता मंच पर पहुंचीं। वहां ममता शॉल ओढ़कर कुर्सी पर बैठीं, जबकि कई नेता उनके साथ स्टेज पर नीचे बैठे हैं। आज देश के अलग-अलग हिस्सों से कई बड़े नेता आने वाले हैं। सुबह होने वाली भीड़ के मद्देनजर पूरी तैयारी की जा रही है। ममता के धरना स्थल पर इस समय हजारों लोग मौजूद हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ कैबिनेट मिनिस्टर्स, डीजीपी और शीर्ष पुलिस अधिकारी धरने पर बैठे हैं। राजीव कुमार भी ममता के साथ धरनास्थल पर मौजूद हैं। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि ‘भगवा पार्टी पुलिस और अन्य संस्थानों को नियंत्रण में लेने के लिये सत्ता का गलत इस्तेमाल कर रही है।’ बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘भाजपा नेतृत्व का शीर्ष स्तर राजनीतिक बदले की ओछी भावना से काम कर रहा है। न सिर्फ राजनीतिक दल उनके निशाने पर हैं बल्कि पुलिस को नियंत्रण में लेने और संस्थानों को बर्बाद करने के लिये वे सत्ता का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। हम इसकी निंदा करते हैं।’

cbi,kolkata police,west bengal,mamata banerjee,chief minister,police commissioner

वहीं कोलकाता स्थित सीबीआई दफ्तर के बाहर सीआरपीएफ की तैनाती कर दी गई है। कई विपक्षी दल ममता बनर्जी के पक्ष में उतर चुके हैं और मोदी सरकार पर सीबीआई को मुहरे की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगा रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उनसे मिलने कोलकाता जा सकते हैं। वहीं अखिलेश यादव ने भी ममता का समर्थन किया है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने ममता बनर्जी से बात की और समर्थन देने की बात की। कल कोलकाता जा सकते हैं। बता दे, रविवार शाम को सीबीआई अफसर घोटाले की जांच से जुड़े मामले में ममता बनर्जी के करीबी माने जाने वाले कमिश्नर राजीव कुमार से पूछताछ करने के लिए पहुंच थे लेकिन कोलकाता पुलिस ने सीबीआई टीम का रास्ता रोका और पांच सीबीआई अफसरों को थाने ले गई जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। ममता बनर्जी ने कहा कि अफसरों के पास जरूरी वारंट नहीं था इसलिए उनका रास्ता रोका गया।

इस घटना के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कमिश्नर राजीव कुमार के घर पर बैठक की और बैठक के बाद सीबीआई की कार्रवाई को मोदी सरकार और बीजेपी की साजिश बताया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत