न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुलवामा हमला: ममता बोली- चुनावों से पहले ही क्‍यों हुआ आतंकी हमला, खुफिया रिपोर्ट होने के बाद भी इतने बड़े काफिले को एकसाथ क्यों भेजा?

सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने पुलवामा हमले (Pulwama Terror Attack) पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि चुनावों से ठीक पहले ही इस तरह का हमला क्‍यों हुआ।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 18 Feb 2019 5:22:43

पुलवामा हमला: ममता बोली- चुनावों से पहले ही क्‍यों हुआ आतंकी हमला, खुफिया रिपोर्ट होने के बाद भी इतने बड़े काफिले को एकसाथ क्यों भेजा?

सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने पुलवामा हमले (Pulwama Terror Attack) पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि चुनावों से ठीक पहले ही इस तरह का हमला क्‍यों हुआ। उन्होंने कहा कि खुफिया रिपोर्ट होने के बाद भी सीआरपीएफ के इतने बड़े काफिले को एकसाथ क्यों भेजा गया। ममता बनर्जी ने सवाल किया कि जवानों को एयरलिफ्ट क्यों नहीं किया गया? इसमें कितना पैसा खर्च हो जाता।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार को उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए जिन्होंने इस हमले को अंजाम दिया है। लेकिन अगर इस मौके पर बीजेपी-आरएसएस ने दंगे की कोशिश की तो देश माफ नहीं करेगा।

गौरतलब है कि गुरुवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले में 44 जवान शहीद हो गए। इस घटना के बाद पूरे देश में शोक और गुस्से का माहौल है। लोग सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से इस हमले का बदला लेने की मांग कर रहे हैं। हालांकि इस पर राजनीतिक बयानबाजी भी जारी है।

mamata banerjee on pulwama attack,mamata banerjee,pulwama terror attack,pulwama attack,intelligence reports,phone tapping

इससे पहले कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पुलवामा हमले पर कहा था कि आतंकवाद के लिए किसी देश और व्यक्ति विशेष को जिम्मेवार नहीं ठहराया जा सकता। सिर्फ चार आतंकियों के हमले के चलते दो देशों में बढ़ रहे विकास और दोस्ती पर असर नहीं पड़ना चाहिए। हालांकि इस बयान का विरोध होने के बाद सिद्धू सफाई देते नजर आए। सिद्धू ने भी कश्मीर में जवानों की सुरक्षा का ध्यान नहीं रखे जाने पर सवाल खड़े किए हैं।

mamata banerjee on pulwama attack,mamata banerjee,pulwama terror attack,pulwama attack,intelligence reports,phone tapping

वही अखिलेश यादव ने मोदी सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा, ''इस हमले में इंटेलिजेंस फेल कैसे हुई? आखिर इसका ज़िम्मेदार कौन है, सरकार को सबसे पहले इंटेलिजेंस को सक्षम बनाना होगा। इतना बड़ा जो हमला हुआ है आखिर इसकी भरपाई कैसे होगी?''

अखिलेश ने कहा, ''देश में लोकसभा का चुनाव भी होना है, सीमाओं की सुरक्षित भी करना है। देश की सुरक्षा सबसे जरूरी है। सरकार बताए कि वह क्या कर रही है।'' उन्होंने कहा कि अगर सभी सियासी पार्टियों ने अपना काम रोका है तो सत्ताधारी पार्टी को भी सारा कार्यक्रम रोककर सुरक्षा के लिए रणनीति बनाए। देश को बुलेट ट्रेन नहीं सैनिकों को बुलेट प्रूफ़ जैकेट चाहिए।

mamata banerjee on pulwama attack,mamata banerjee,pulwama terror attack,pulwama attack,intelligence reports,phone tapping

वही आज राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की मौजूदगी में सांसद और पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद (Kirti Azad) कांग्रेस (Congress) में शामिल होते ही नरेन्द्र मोदी पर हमला बोला । एक सिर के बदले दस सिर का वादा याद दिलाते हुए कीर्त आजाद ने कहा कि प्रधानमंत्री अगर एक सर भी लाएं हो तो बता दें। बता दे, 2014 के लोकसभा चुनाव में वो बीजेपी (BJP) की टिकट पर दरभंगा से लोकसभा सांसद चुने गए थे लेकिन फिलहाल वो लंबे समय से बीजेपी से निलंबित चल रहे थे। आपको बता दें कि कीर्ति आजाद (Kirti Azad) ने डीडीसीए में घोटाले का आरोप लगाकर वित्त मंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitley) पर भी निशाना साधा था। अपनी पार्टी के सांसद की ओर से वित्त मंत्री पर आरोप लगाए जाने से बीजेपी (BJP) की काफी किरकिरी हो रही थी। जिसके चलते बीजेपी ने कीर्ति आजाद को निलंबित कर दिया था वहीं इस मामले में कीर्ति आजाद (Kirti Azad) के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) भी खड़े थे। दोनों ही के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी