न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ममता बनर्जी के भतीजे ने कहा - कम हो गई 'राम' की टीआरपी इसलिए बीजेपी ने बदला अपना नारा

ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने भी बीजेपी पर हमला बोलते हुए दावा किया है कि बीजेपी (BJP) के जय श्री राम के नारे से टीआरपी कम हो गई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 05 Jun 2019 7:52:23

ममता बनर्जी के भतीजे ने कहा - कम हो गई 'राम' की टीआरपी इसलिए बीजेपी ने बदला अपना नारा

बीजेपी और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के बीच 'जय श्री राम' का नारा लगाने पर विवाद चल रहा है। दरअसल लोकसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल में बीजेपी को मिली बढ़त के बाद बीजेपी कार्यकर्ता, ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साध रहे हैं। मई में दो बार उनके सामने 'जय श्री राम' के नारे लगाए गए जिसके बाद ममता ने नाराजगी भी जाहिर की थी। ममता ने नारा लगाने वालों को अपराधी और बाहर से आया हुआ बताया था। हालांकि बीजेपी के हस्तक्षेप के बाद ममता ने फेसबुक पर सफाई देते हुए कहा था कि उन्हें इस नारे से कोई आपत्ति नहीं है लेकिन बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा जिस तरीके से इसका प्रयोग किया जा रहा है उससे अशांति का माहौल पैदा करने की कोशिश की जा रही है, वे धर्म को राजनीति में मिला रहे हैं।

वही अब ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने भी बीजेपी पर हमला बोलते हुए दावा किया है कि बीजेपी (BJP) के 'जय श्री राम' के नारे से टीआरपी कम हो गई है और उन्होंने पार्टी को 'जय महाकाली' के नारे के साथ आने को कहा। पीटीआई के मुताबिक अभिषेक बनर्जी ने कहा, बीजेपी ने अपना नारा 'जय श्री राम' की जगह 'जय महाकाली' करने का फैसला किया है क्योंकि राम की टीआरपी कम हो गई है। वे (बीजेपी) धर्म को राजनीति के साथ मिला रहे हैं।'

गौरतलब है कि टीआरपी का मतलब टेलिविजन रेटिंग प्वाइंट होता है और इससे किसी चैनल की लोकप्रियता का पता लगता है।

जय हिंद जय बांग्ला

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कार्यकर्ताओं के जय श्री राम का नारा लगाने पर पिछले दिनों भड़कीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ट्विटर और फेसबुक पर अपनी डिस्प्ले पिक्चर (डीपी) बदल दी। अब उनकी डीपी में 'जय हिंद, जय बांग्ला' लिखा नजर आ रहा है। बता दें कि ममता के साथ ही उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख नेताओं ने भी अपनी डीपी बदल दी है।

वहीं सोमवार को बीजेपी ने कहा था कि वह पश्चिम बंगाल में तब तक जय श्री राम और जय महाकाली के नारे के साथ कैंपेनिंग करती रहेगी जब तक ममता बनर्जी की सरकार सत्ता से बाहर नहीं हो जाती। पीटीआई के मुताबिक बीजेपी नेता और पार्टी के पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था, 'बंगाल में हमारा नारा 'जय श्री राम' और 'जय महाकाली' होगा। बंगाल महाकाली की धरती है और हमें भगवान के आशीर्वाद की जरूरत है। बता दें कि लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में 42 में से 18 सीटें जीती हैं। वहीं 2014 में बीजेपी ने यहां केवल 2 सीटें जीती थीं। (इनपुट: एजेंसी)

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत