न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महात्मा गांधी के पुतले पर गोलियां बरसाने वाली हिंदू महासभा की पूजा शकुन पांडे गिरफ्तार

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (30 जनवरी) के मौके पर पर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में गांधी के पुतले को गोली मारने वाली अखिल भारतीय हिंदू महासभा (Hindu Mahasabha) की नेता पूजा शकुन पांडेय (Pooja Shakun Pandey) और उसके पति अशोक पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 06 Feb 2019 9:15:59

महात्मा गांधी के पुतले पर गोलियां बरसाने वाली हिंदू महासभा की पूजा शकुन पांडे गिरफ्तार

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (30 जनवरी) के मौके पर पर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में गांधी के पुतले को गोली मारने वाली अखिल भारतीय हिंदू महासभा (Hindu Mahasabha) की नेता पूजा शकुन पांडेय (Pooja Shakun Pandey) और उसके पति अशोक पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अलीगढ़ पुलिस ने नोएडा में मंगलवार की देर रात दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में बीते बुधवार को हिंदू महासभा ने बापू की हत्या के सीन को फिर से रिक्रिएट कर दिखाया था कि किस तरह नाथूराम गोडसे ने गांधी को गोली मारी थी। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में यह कृत्य किया गया। पूजा शकुन पांडे ने महात्मा गांधी के पुतले पर तीन गोलियां चलाईं, पेट्रोल छिड़कर पुतले को फूंका और मिठाई बांटी थी। इतना ही नहीं इस दौरान 'गोडसे जिंदाबाद' के नारे भी लगाए गए थे। इसके तुरंत बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पूजा पांडे सहित 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की धरपकड़ जारी रही और अब पूजा और उसके पति को अशोक पांडे को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन लोगों ने गांधी के पुतले को गोली मारने के बाद गोडसे की प्रतिमा को माला पहनाई थी और गांधी की हत्या की याद में वहां मिठाई भी बांटी

हालांकि, अभी जगह कन्फर्म नहीं है कि नोएडा में कहां से गिरफ्तार किया गया है और उन दोनों को कहां पेश करने के लिए ले जाया गया है। इस मामले में पुलिस ने अलीगढ़ में 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बता दें कि महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी हत्या का सीन रिक्रिएट करने वाली हिंदू महासभा की नेता पूजा शकुन पांडे बीजेपी के दिग्गज नेताओं के साथ दिख चुकी है, जिनमें मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उमा भारती भी हैं। सोशल साइट पर वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली गई थी, उसमें कहा गया कि कुछ पुलिसकर्मी जब गश्त पर थे तो उन्होंने देखा कि कुछ लोग गांधी जी की तस्वीर को गोली मार रहे हैं। जिस पुतले को गोली मारी गई, उसमें खून जैसे रंग का तरल पदार्थ रखा हुआ था, जब उसे गोली मारी गई तो वह खून उसमें से बहने लगा।

पुलिस ने बताया कि जब वह उन लोगों को पड़कने गई तो वे वहां से भाग गए। बता दें जब महात्मा गांधी की इस तरह से बदसलूकी मीडिया के सामने की गई। हिंदू महासभा के लोगों ने मीडिया के सामने ही फोटो सेशन भी करवाए। एफआईआर में हिंदू महासभा की राष्ट्रीय महासचिव पूजा शकुन और उनके पति अशोक पांडे सहित 12 लोगों का नाम लिखा गया। सीनियर पुलिस अधिकारी आकाश कुल्हारी ने कहा कि महात्मा गांधी की 71वीं पूण्यतिथि पर हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के पुतले को गोली मारी थी। यह घटना शहर के नौरंगाबाद के पास में एक घर की है। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद पूजा शकुन ने मीडिया को बताया था कि उसके संगठन ने हत्या की 'रिक्रिएशन' करके नई परंपरा की शुरुआत की है। और अब दशहरा पर राक्षस राजा रावण के उन्मूलन के समान इसका अभ्यास किया जाएगा। नाथूराम गोडसे के सम्मान में हिंदू महासभा महात्मा गांधी पुण्यतिथि को शौर्य दिवस के रूप में मनाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी