न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या शिवसेना के साथ जाएगी NCP, दिवाली मिलन के बहाने मिलें संजय राउत और शरद पवार

शिवसेना नेता संजय राउत ने गुरुवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस के शरद पवार से मुलाकात की जिसके बाद सवाल खड़ा हो गया है कि क्या शिवसेना भाजपा का साथ छोड़ किसी अन्य विकल्प पर विचार कर सकती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 01 Nov 2019 8:38:00

क्या शिवसेना के साथ जाएगी NCP, दिवाली मिलन के बहाने मिलें संजय राउत और शरद पवार

महाराष्ट्र में भाजपा विधायकों द्वारा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को अपना नेता तय करने के बाद शिवसेना ने भी गुरुवार को एकनाथ शिंदे को विधायक दल का नेता चुन लिया। हालाकि, महाराष्ट्र का सीएम कौन होगा अभी भी इस पर दोनों पार्टियों के बीच खींचतान चल रही है। इस सबके बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने गुरुवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस के शरद पवार से मुलाकात की जिसके बाद सवाल खड़ा हो गया है कि क्या शिवसेना भाजपा का साथ छोड़ किसी अन्य विकल्प पर विचार कर सकती है। हालाकि, संजय राउत ने कहा कि ये सिर्फ दिवाली की बधाई वाली मुलाकात थी, हालांकि इसमें महाराष्ट्र के राजनीतिक हालात पर भी चर्चा हुई। लेकिन संजय राउत के साथ मुलाकात के बाद शरद पवार के आवास पर NCP नेताओं की बैठक हुई, जिसमें सुप्रिया सुले, धनंजय मुंडे और अजीत पवार शामिल रहे। हालांकि, इस बैठक के बाद पार्टी की ओर से बयान दिया गया कि हमें विपक्ष में बैठने के लिए जनादेश मिला है, ऐसे में शिवसेना के प्रस्ताव पर सोचने का विचार नहीं है।

बता दे, गुरुवार सुबह शिवसेना विधायक दल की बैठक में एकनाथ शिंदे को विधानसभा में विधायक दल का नेता चुना गया। हालांकि, इस बैठक में भाजपा के साथ सरकार गठन पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। बैठक के वक्त पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपने विधायकों को कहा कि अभी भाजपा के साथ सरकार गठन पर बात नहीं हुई है, लेकिन हम वही चाहते हैं जो वादा हमसे हुआ है उससे कम कुछ भी नहीं चाहिए। इसके बाद आदित्य ठाकरे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भी मिले। इसबीच, बीएमसी ने मातोश्री (ठाकरे निवास) के बाहर लगे पोस्टर हटाए, जिन पर लिखा था ‘महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री केवल आदित्य ठाकरे’। बता दे, महाराष्ट्र में एनडीए सरकार बनाने के लिए भाजपा इस बार शिवसेना को उपमुख्यमंत्री और 13 मंत्री पद देने के लिए तैयार है। लेकिन गृह, राजस्व, वित्त और नगरीय विकास जैसे विभाग शिवसेना को देने के लिए तैयार नहीं है। शिवसेना की नजर इन विभागों पर टिकी है। पिछली सरकार में शिवसेना को 6 कैबिनेट और 7 राज्यमंत्री पद दिए गए थे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, भाजपा को शिवसेना को उपमुख्यमंत्री पद देने में कोई समस्या नहीं है, लेकिन गृह मंत्री पद देने को तैयार नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत