न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CM फडणवीस ने नहीं चुकाया साढ़े सात लाख रुपये पानी का बिल, BMC ने घर को घोषित किया डिफॉल्टर

महाराष्ट्र से एक बेहद चौकाने वाली बात सामने आई है। बॉम्बे नगरपालिका (BMC) ने पानी का बिल नहीं चुकाने पर 18 मंत्रियों को डिफॉल्टर घोषित कर दिया गया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 24 June 2019 09:04:50

CM फडणवीस ने नहीं चुकाया साढ़े सात लाख रुपये पानी का बिल, BMC ने घर को घोषित किया डिफॉल्टर

महाराष्ट्र से एक बेहद चौकाने वाली बात सामने आई है। बॉम्बे नगरपालिका (BMC) ने पानी का बिल नहीं चुकाने पर 18 मंत्रियों को डिफॉल्टर घोषित कर दिया गया है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस लिस्ट में सबसे पहला नाम राज्य के मुख्यमंत्री का है। राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सरकारी आवास ‘वर्षा’ का करीब साढ़े सात लाख रुपये (कुल 7,44,981) का पानी का बिल बकाया है। यही कारण है कि आवास को डिफॉल्टर घोषित कर दिया गया है।

दरहसल, एक आरटीआई के द्वारा इस बात का खुलासा हुआ है। जिसमें पता लगा है कि महाराष्ट्र में बने सरकारी आवासों यानी मंत्रियों या नेताओं के आवास पर ही BMC का करीब 8 करोड़ रुपये का बकाया है। RTI के खुलासे के बाद वो नाम भी सामने आने लगे हैं, जिनपर ये राशि बकाया है। इस लिस्ट में पंकजा मुंडे, एकनाथ शिंदे, सुधीर मुनगंटीवार, विनोद तावड़े जैसे राज्य के बड़े नेताओं का नाम शामिल है।

आपको बता दें कि बॉम्बे नगरपालिका पर शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी का ही कब्जा है और ये कब्जा बीते लंबे समय से बरकरार है। राज्य में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। भाजपा ने इस बार राज्य में 220 पार का लक्ष्य रखा है और एक बार फिर देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में ही चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। देवेंद्र फडणवीस जल्द ही राज्य में एक रथ यात्रा निकालने वाले हैं, जिसके जरिए वह हर विधानसभा को कवर करेंगे। चुनाव से पहले सामने आई ये लिस्ट विरोधियों को मुख्यमंत्री पर निशाना साधने का मौका दे सकती है।

बता दे, कुछ दिन पहले ही शिवसेना ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर लिखे गए सामना में लेख में लिखा था कि उनकी इच्छा है कि महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री शिवसेना से ही हो।

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंदौर: EV चार्जिंग में विस्फोट, घर में रखे सिलिंडरों में ब्लास्ट, 6 की दर्दनाक मौत
इंदौर: EV चार्जिंग में विस्फोट, घर में रखे सिलिंडरों में ब्लास्ट, 6 की दर्दनाक मौत
ईरान पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, 5000 पाउंड बम से हमला, होर्मुज में हलचल तेज
ईरान पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, 5000 पाउंड बम से हमला, होर्मुज में हलचल तेज
इजरायल का बड़ा हमला: हवाई स्ट्राइक में अली लारीजानी और कमांडर सुलेमानी की मौत, ईरान ने की पुष्टि
इजरायल का बड़ा हमला: हवाई स्ट्राइक में अली लारीजानी और कमांडर सुलेमानी की मौत, ईरान ने की पुष्टि
लारीजानी की मौत से नहीं पड़ेगा असर, अराघची का बयान, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
लारीजानी की मौत से नहीं पड़ेगा असर, अराघची का बयान, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
होंठों की डेड स्किन हटाने का आसान घरेलू उपाय,चीनी और शहद से पाएं मुलायम होंठ
होंठों की डेड स्किन हटाने का आसान घरेलू उपाय,चीनी और शहद से पाएं मुलायम होंठ
CBSE 10वीं रिजल्ट कब होगा जारी? जानें कैसे और कहां करें चेक
CBSE 10वीं रिजल्ट कब होगा जारी? जानें कैसे और कहां करें चेक
'धुरंधर 2' तोड़ सकती है बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड, बन सकती है बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म
'धुरंधर 2' तोड़ सकती है बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड, बन सकती है बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
7000mAh बैटरी वाला Realme का बजट फोन जल्द होगा लॉन्च, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
तेज रफ्तार का कहर, करोड़ों की Defender कार हादसे में तबाह, 24 साल के युवक की मौत
तेज रफ्तार का कहर, करोड़ों की Defender कार हादसे में तबाह, 24 साल के युवक की मौत
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
BSNL यूजर्स के लिए खुशखबरी, इस प्लान में मिलेगी 164 दिनों की वैलिडिटी समेत बहुत कुछ
दिव्यांका त्रिपाठी जल्द बनेंगी मां!, परिवार में खुशी की लहर
दिव्यांका त्रिपाठी जल्द बनेंगी मां!, परिवार में खुशी की लहर
गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी फेंकने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार
गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करना पड़ा महंगा, चिकन बिरयानी फेंकने के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंग खाने से शरीर में क्या बदलाव आता है?
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन
Poco का धमाका: भारत में लॉन्च हुए 9000mAh बैटरी और 24GB रैम वाले फ्लैगशिप फोन