न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र: क्या अकेले पड़ गए अजित पवार, 54 में 53 NCP विधायक शरद पवार के साथ

शरद पवार खेमे का कहना है कि उन्हें 54 में 53 विधायकों का समर्थन मिल गया है। गुरुग्राम से 4 विधायकों को मुंबई ले जाया गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 25 Nov 2019 10:22:59

महाराष्ट्र:  क्या अकेले पड़ गए अजित पवार, 54 में 53 NCP विधायक शरद पवार के साथ

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) द्वारा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को मनाने की कोशिशें जारी हैं। एनसीपी नेता दिलीप वालसे पाटील, सुनील तटकरे और हसन मुश्रीफ ने अजित से मुलाकात की थी। इस मुलाकात से पहले एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटील ने अजित पवार से वापस लौटने की अपील की थी। हालाकि, सारी कोशिशें अब तक नाकाम रही हैं। रविवार को दोपहर बाद अजित पवार ने न सिर्फ एक के बाद एक ट्वीट करके बीजेपी के बड़े नेताओं का आभार माना बल्कि अपना ट्वीटर प्रोफाइल भी उप मुख्यमंत्री के तौर पर अपडेट कर दिया।

शरद पवार खेमे का कहना है कि उन्हें 54 में 53 विधायकों का समर्थन मिल गया है। गुरुग्राम से 4 विधायकों को मुंबई ले जाया गया है। एनसीपी का आरोप है कि ये सभी विधायक बीजेपी के कब्जे में थे। जो 4 विधायक शरद पवार खेमे से बाहर बताए जा रहे थे उनके नाम हैं-अनिल पाटील, बाबा साहेब पाटील, दौलत दरोडा और नरहरि जिरवार। एक विधायक अन्ना बनसोडे लापता बताए जा रहे थे जिन्हें उनके परिवार ने पिंपरी चिंचवाड़ से खोज निकाला है। एनसीपी का कहना है कि बससोडे भी काफी जल्द पार्टी से जुड़ेंगे। अब शरद पवार खेमे से सिर्फ अजित पवार बाहर बताए जा रहे हैं। शिवसेना और कांग्रेस विधायकों की कुल संख्या 165 है।

बता दे, एनसीपी ने अजित पवार (Ajit Pawar) को हटाकर जयंत पाटिल को विधानमंडल दल का नेता चुन लिया। अजित पवार तो चुप हैं लेकिन बीजेपी उनकी नियुक्ति का विरोध कर रही है। पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता आशीष शेलार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जयंत पाटिल की नियुक्ति को अवैध बताया। बीजेपी सूत्रों की मानें तो उसका सारा दारोमदार अब अजित पवार (Ajit Pawar) पर ही है। चूंकि वे एनसीपी विधानमंडल दल के नेता हैं और पार्टी ने किसी और को चीफ व्हिप नहीं बनाया है तो अजित पवार का आदेश ही लागू होगा। बहुमत के दिन अगर वे बीजेपी के पक्ष में मत देने का व्हिप जारी करते हैं और अगर मान भी लें कि उन्हें छोड़ सारे विधायक बीजेपी के विरोध में मत देते हैं तो उस व्हिप को आधार बनाकर विधानसभा अध्यक्ष सभी की सदस्यता खत्म करने का आदेश जारी कर सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो 288 में से 53 विधायक कम हो जाएंगे। और बहुमत साबित करने की संख्या 145 की बजाय 118 हो जाएगी। बीजेपी ने अपने 105 और 15 निर्दलियों के साथ 120 के करीब संख्या होने का दावा किया है।

उधर कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना अपने-अपने विधायकों को होटलों में ठहराने की व्यवस्था की है, ताकि बीजेपी और एनसीपी का बागी गुट उनकी एकता में सेंध न लगा पाए। शिवसेना ने अपने विधयकों को होटल ललित में, कांग्रेस ने जेडबल्यू मैरिअट में और एनसीपी ने रेनेसां में ठहराया है।

शिवसेना नेता सुभाष देसाई शिवसैनिक विधायकों से संपर्क बनाए हुए हैं। होटल की घेराबंदी की गई है और वहां से किसी विधायक को बाहर जाने की अनुमति नहीं है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के निर्देश पर विधायकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी मिलिंद नार्वेकर संभाल रहे हैं। उद्धव के उत्तराधिकारी आदित्य ठाकरे भी विधायकों से मिलकर उनका मनोबल बढ़ाने में जुटे हैं।

वही रविवार को मुंबई में बीजेपी दफ्तर में हुई विधायकों की बैठक के बाद बीजेपी ने 'ऑपरेशन लोटस' शुरू किया है। महाराष्ट्र विधानसभा में होने वाले फ्लोर टेस्ट को पास करने के लिए बीजेपी ने बहुमत जुटाने का काम शुरू कर दिया है। 'ऑपरेशन लोटस' के तहत विधानसभा में बहुमत तक पहुंचने के लिए बीजेपी ने अपने चार नेताओं की एक टीम बनाई है। खबर है कि बीजेपी ने राधाकृष्ण विखे पाटिल, गणेश नाइक, बबनराव पचपुते और नारायण राणे को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के लिए बहुमत जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें, ये चारों नेता पहले शिवसेना या एनसीपी या फिर कांग्रेस में रह चुके हैं। बीजेपी में शामिल होने से पहले नारायण राणे लंबे समय तक शिवसेना और कांग्रेस में रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत