न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राहुल बाबा बस इतना बता दें, रबी की फसल कौन सी होती है और खरीफ की कौन सी : अमित शाह

राहुल बाबा कहते हैं कि एयर स्ट्राइक के सबूत दीजिए। मैं बताना चाहता हूं कि फर्जीवाड़ा भाजपा का संस्कार नहीं बल्कि कांग्रेस का संस्कार है। जब वायुसेना कहती है कि हमने एयर स्ट्राइक की है, इसके बाद भी एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाने पर राहुल बाबा को शर्म आनी चाहिए

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 07 Mar 2019 5:07:44

राहुल बाबा बस इतना बता दें, रबी की फसल कौन सी होती है और खरीफ की कौन सी : अमित शाह

कांग्रेस (Congress) समेत पूरा विपक्ष पाकिस्तान में आतंकियों पर भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक (Air Strike) के बाद मारे गए आतंकियों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साध रहा है। भारतीय वायुसेना के द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर आतंकियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद सवाल उठ रहे हैं कि इस ऑपरेशन में मरने वाले आतंकियों की संख्या क्या थी? वही एयर स्‍ट्राइक का सबूत मांगने वालों को आज बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह (Amit Shah) ने आड़े हाथों लिया। मध्‍य प्रदेश के सागर में बूथ कार्यकर्ता सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर निशाना साधते हुए कहा, 'राहुल बाबा कहते हैं कि एयर स्ट्राइक के सबूत दीजिए। मैं बताना चाहता हूं कि फर्जीवाड़ा भाजपा का संस्कार नहीं बल्कि कांग्रेस का संस्कार है। जब वायुसेना कहती है कि हमने एयर स्ट्राइक की है, इसके बाद भी एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाने पर राहुल बाबा को शर्म आनी चाहिए।'

किसान कर्ज माफी पर कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। शाह ने कहा है कि 'राहुल बाबा सलाह दे रहे हैं की लोन माफ कीजिए। राहुल बाबा जरा इतना बता दें कि रबी की फसल कौन सी होती है और खरीफ की कौन सी होती है। उन्हें ये नहीं मालूम की आलू जमीन के ऊपर होता हैं या नीचे। और वो हमें किसानों के लिए सलाह दे रहे हैं।' शाह ने कहा कि चुनाव से पहले यहां दिल्ली से कांग्रेस के शहजादे आते थे और कर्जमाफी का वादा करते थे। 50 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ करना था और अभी तक 5 हजार करोड़ का भी कर्ज माफ नहीं किया। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के किसानों को छलने का काम किया है। मध्य प्रदेश सरकार आयुष्मान भारत योजना में अड़ंगे लगा रही है। मैं यहां के मुख्यमंत्री को चेतावनी देता हूं कि गरीबों की हाय मत लीजिये। उन्‍होंने कहा कि शिवराज जी की सरकार में लॉ एंड ऑर्डर का मतलब था कानून-व्यवस्था। अब यहां लॉ एंड ऑर्डर का मतलब हैं- लो और ऑर्डर करो। यानी घूस लो और काम करो। उन्‍होंने कहा कि मोदी सरकार की 133 लोक कल्याणकारी योजनाओं को मध्य प्रदेश में बंद कराने का पाप कमलनाथ सरकार कर रही है।

बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह ने कहा कि 'मोदी जी ने दुनिया को दिखा दिया है कि भारत की सरहदों के साथ छेड़छाड़ करने का परिणाम क्या होता है। एक बार सर्जिकल स्ट्राइक और एक बार एयर स्ट्राइक कर आतंकवादियों का खात्मा किया है।'

उन्‍होंने कहा कि ये बुंदेलखंड की वीर भूमि, महाराजा छत्रसाल की भूमि है, बाजीराव पेशवा की भूमि रही है। इसी भूमि से झांसी की रानी ने अंग्रेजों को ललकारा था। इस भूमि को मैं प्रणाम करता हूं। जहां पर बूथ का कार्यकर्ता मजबूत होता हैं, वहां भाजपा की जीत सुनिश्चित होती है। मध्य प्रदेश में भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक बहुत मजबूत है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत