न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रियंका गांधी के रोड शो को योगी के मंत्री ने बताया 'चोर मचाए शोर शो'

गांधी-वाड्रा परिवार जमानत पर बाहर है। वे रोड शो नहीं कर सकते। हां चोर शो जरूर कर सकते हैं। यूपी की जनता खासकर लखनऊवासी उन भ्रष्टाचारियों के चेहरों को देखेंगे जिन्होंने देश का 12 लाख करोड़ लूटा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 11 Feb 2019 1:19:59

प्रियंका गांधी के रोड शो को योगी के मंत्री ने बताया 'चोर मचाए शोर शो'

सियासी पारी शुरू करने के बाद सोमवार को प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) लखनऊ से अपने राजनीतिक करियर की औपचारिक शुरुआत करने जा रही हैं। वह अपना पहला मेगा रोड शो (Lucknow roadshow) करेंगी। इस रोड शो में प्रियंका के साथ उनके भाई और कांग्रेस (Congress) पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और पश्चिमी यूपी के प्रभारी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया होंगे। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) का रोड शो एयरपोर्ट से शुरू होकर कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय तक जाएगा। प्रियंका (Priyanka Gandhi) के लखनऊ आगमन को लेकर कांग्रेसियों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। अमौसी एयरपोर्ट से कांग्रेस मुख्यालय तक प्रियंका गांधी का 25 किमी लंबा रोड शो होगा। इस दौरान 28 जगहों पर प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) का कांग्रेसी स्वागत करेंगे। साथ ही प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) लालबाग में जनसभा को भी संबोधित करेंगी। वही दूसरी तरफ प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के लखनऊ दौरे पर योगी के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह (Siddharthnath Singh) ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस (Congress) इसे रोड शो बता रही है लेकिन बीजेपी (BJP) इसे 'चोर मचाए शोर' की तरह देखती है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, "गांधी-वाड्रा परिवार जमानत पर बाहर है। वे रोड शो नहीं कर सकते। हां चोर शो जरूर कर सकते हैं। यूपी की जनता खासकर लखनऊवासी उन भ्रष्टाचारियों के चेहरों को देखेंगे जिन्होंने देश का 12 लाख करोड़ लूटा है।"

उधर अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री मोहसिन रजा ने भी प्रियंका गांधी के लखनऊ रोड शो को लेकर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के आने से भी कांग्रेस (Congress) का उद्धार नहीं हो सकता। मोहसिन रजा ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को 2G और प्रियंका को 3G बताते हुए कहा कि अब 4G और 5G का ज़माना है।

वही रोड शो से पहले राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ट्वीट करते हुए कहा, "लखनऊ आ रहा हूं। प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) जी और ज्योतिरादित्य सिंधिया जी साथ होंगे। दोपहर करीब 12 बजे, लखनऊ के हवाई अड्डे से पार्टी मुख्यालय तक रोड-शो का आयोजन किया गया है। आप सभी से मिलने को उत्साहित हूं।" उत्तर प्रदेश की अपनी पहली यात्रा से एक दिन पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि राज्य के लोगों के साथ मिल कर वह नई तरह की राजनीति शुरू करने की उम्मीद करती हैं, जिसमें हर किसी की हिस्सेदारी होगी। बता दे, प्रियंका को पूर्वी उत्तर प्रदेश का और ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभारी कांग्रेस महासचिव नियुक्त किया गया है। कांग्रेस के दोनों महासचिव 12,13 और 14 फरवरी को लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बात करेंगे। प्रियंका पूर्वी यूपी में 42 और पश्चिमी यूपी में सिंधिया 38 सीट संभालेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत