न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लंदन की कोर्ट ने जारी किया नीरव मोदी की गिरफ्तारी का वारंट

नीरव मोदी (Nirav Modi) के खिलाफ लंदन की कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 19 Mar 2019 7:58:20

लंदन की कोर्ट ने जारी किया नीरव मोदी की गिरफ्तारी का वारंट

बैंकों का 13,000 करोड़ लेकर फरार हीरा कारोबारी नीरव मोदी (Nirav Modi) की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है। नीरव मोदी (Nirav Modi) के खिलाफ लंदन की कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। ईडी ने नीरव मोदी (Nirav Modi) के प्रत्यपर्ण की अर्ज़ी लंगन के वेस्टमिंस्टर कोर्ट में दी है और इसी के बाद अदालत ने नीरव मोदी के खिलाफ ये वॉरंट जारी किया है। नीरव मोदी (Nirav Modi) लंदन में बेखौफ रह रहा है।

नीरव मोदी और चोकसी के खिलाफ ईडी और सीबीआई जांच कर रही है और दोनों पीएनबी घोटाला (PNB Scam) उजागर होने के बाद से फरार है। बता दे, नीरव मोदी (Nirav Modi) ने लंदन में दूसरे के नाम पर नई कंपनी बना ली है। जिसमे अपने करीबियों को डायरेक्टर बनाया है। पिछले दिनों जांच में मोदी के नाम पर एक बैंक खाता भी पकड़ा गया था। सूत्रों ने बताया कि नीरव मोदी (Nirav Modi) ने भारत से फरार विजय माल्या से भी लंदन में मुलाकात की है। दोनों ने पिछले 10 महीनों में कई बार मुलाकात की, इस दौरान प्रत्यर्पण को लेकर बातचीत हुई। जहां विजय माल्या ने नीरव मोदी को प्रत्यर्पण से बचने के लिए वकीलों से संपर्क करने के सुझाव दिये। सूत्रों ने बताया कि माल्या के वकील नीरव मोदी (Nirav Modi) का मुकदमा लड़ सकते हैं। बता दे, विजय माल्या 9,000 करोड़ रुपये के लोन की धोखाधड़ी करने के बाद 2 मार्च, 2016 को भारत से भाग गया था। नीरव मोदी करीब 13 हजार करोड़ रुपये लेकर भारत से फरार हो गया था।

london,nirav modi,pnb scam

फरवरी 2019 में आया था नीरव मोदी का पहला बयान

पीएनबी मैनेजमेंट को 15/16 फरवरी को लिखे एक पत्र में नीरव मोदी (Nirav Modi) ने कहा था, ''उसकी कंपनियों पर बैंक का बकाया 5 हजार करोड़ रुपये से कम है।'' नीरव मोदी के मुताबिक, ''गलत तौर पर बतायी गई बकाया राशि से ‘मीडिया में होहल्ला’ हो गया और इसके बाद तत्काल तौर पर खोज का काम शुरू हो गया और उनकी कई कंपनियों के ऑपरेशन भी बंद हो गए।’’ पत्र में मोदी ने लिखा है, ‘‘इससे समूह पर बैंक के बकाया को चुकाने की हमारी क्षमता खतरे में पड़ गई।''

30KG डाइनामाइट लगाकर ढहाया नीरव मोदी का 100 करोड़ का बंगला

नीरव मोदी के महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में अलीबाग स्थित अवैध बंगले को 8 मार्च 2019 की सुबह ध्वस्त कर दिया गया। रूपन्या नाम का ये बंगला अलीबाग में कीहिम गॉव में समंदर किनारे था। हीरा कारोबारी के रुपण्या (Roopanya) नाम के बंगले को डाइनामाइट से ढहाया गया। नीरव के रुपण्या बंगले को गिराने के लिए पिछले तीन दिन से डेटोनेटर्स और अन्य विस्फोटक लगाने का काम जारी था। इस बंगले को उड़ाने के लिए 50 मजदूरों और तकनीशियन को लगाया गया था। दरहसल, भगोड़े कारोबारी ने इस बंगले को सीआरजेड कानून का उल्लंघन करके बनाया गया था।

london,nirav modi,pnb scam

33 हजार स्कवायर फीट में फैला था बंगला

- नीरव मोदी का बंगला करीब 33 हजार स्कवायर फीट में फैला था।
- इसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपये बतायी जा रही है।
- रुपण्या को ध्वस्त करने के बाद इस इलाके में बने 160 अन्य बंगले भी गिराए जाएंगे। ये बंगले भी सीआरजेड कानून का उल्लंघन करके समुद्र के किनारे बनाए गए थे।
- बंगले में टीम ने कुल 108 डेटोनेटर्स लगाए थे, इन सभी को आपस में तार से जोड़ा गया था। इसके बाद सभी डेटोनेटर्स को एक साथ ब्लास्ट किया गया।
- पीएनबी घोटोले का आरोपी नीरव मोदी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। वह घोटाले का खुलासा होते ही विदेश भाग गया।

क्या है पीएनबी मामला


पीएनबी ने 14 फरवरी को जानकारी दी कि उसके ब्रैडी हाउस ब्रांच में 11,500 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया है। नीरव मोदी और उनके मामा मेहुल चोकसी पर 11,500 करोड़ रुपये कर्ज लेकर उसे नहीं चुकाने का आरोप लगाया। ये कर्ज पीएनबी के लैटर ऑफ अंडरटेकिंग के जरिए लिए गए और इनके आधार पर एक्सिस बैंक और इलाहाबाद बैंक की विदेशी ब्रांचों से भी कर्ज लिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल