न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हम साथ-साथ है, बीजेपी 25 और शिवसेना 23 सीटों पर लड़ेगी लोकसभा चुनाव

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और शिवसेना के गठबंधन की गुत्थी आखिरकार सुलझ गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 18 Feb 2019 10:12:56

हम साथ-साथ है, बीजेपी 25 और शिवसेना 23 सीटों पर लड़ेगी लोकसभा चुनाव

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और शिवसेना के गठबंधन की गुत्थी आखिरकार सुलझ गई। महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव में शिवसेना 23 और बीजेपी 25 सीटों पर लड़ेगी। फडणवीस ने कहा कि 'अब हमारे बीच कोई गलतफहमी नहीं है।' सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को दोनों दलों का गठबंधन आगामी लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में बरकरार रहने की घोषणा की। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बीच सोमवार को मातोश्री में 50 मिनट तक चली बैठक में यह फैसला लिया गया। महाराष्ट्र में दोबारा सत्ता में आने पर बीजेपी और शिवसेना के बीच पद और ज़िम्मेदारियों का समान रूप से बंटवारा किया जाएगा। शिवसेना के साथ भाजपा के गठबंधन का ऐलान अमित शाह और उद्धव ठाकरे संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस करके किया।

इस मौके पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, ''बीजेपी शिवसेना के करोड़ों कार्यकर्ताओं की मन की बात पूरी हो गई है। सभी चाहते थे कि बीजेपी और शिवसेना साथ चुनाव लड़े। उद्धव ठाकरे से विस्तृत चर्चा के बाद गठबंधन पर फैसला लिया गया। शिवसेना और अकाली दल ने हर मौकों पर बीजेपी का साथ दिया है। इसी टेबल पर आज मनमुटाव खत्म हो चुका है।'' उन्होंने कहा कि हम सूबे के 48 सीटों में से 45 सीटों पर चुनाव जीतेंगे।

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव को लेकर गठबंधन की स्थित भी साफ कर दी। उन्होंने कहा कि 'प्रदेश में हमारे जो मित्र हैं उनकी सीटें छोड़कर बीजेपी और शिवसेना आधी-आधी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।'
बता दे, 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी और शिवसेना साथ चुनाव लड़ी थी और बीजेपी 23 और शिवसेना 18 सीट जीतने में कामयाब रही थी। शिवसेना ने 20 और बीजेपी ने 24 सीटों पर हाथ आजमाया था।दोनों दलों ने अक्टूबर 2014 में महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव अलग-अलग लड़ा और चुनाव के बाद सरकार बनाने के लिए साथ आ गए। केंद्र और राज्य सरकार में भागीदार होने के बावजूद बीजेपी और शिवसेना के बीच तल्खी भरे संबंध रहे।

amit shah meets uddhav thackeray,bjp shiv sena latest news,bjp shiv sena seat sharing,bjp shiv sena alliance,bjp shiv sena alliance news,bjp and shiv sena,lok sabha election 2019

बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दोनों दलों के बीच बनी सहमति का खुलासा किया। फडणवीस ने कहा कि 'शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी का 25 साल से गठबंधन है। कुछ मुद्दों पर मतभेद हुआ होगा, पर सैद्धांतिक रूप से दोनों हिंदुत्ववादी हैं, इसलिए हम इतने सालों तक साथ रहे। विधानसभा चुनाव हम साथ नहीं लड़े लेकिन उसके बाद केंद्र और राज्य में हम साथ में सरकार चला रहे हैं।' फडणवीस ने कहा कि 'राष्ट्रीय विचार की पार्टियों को एक साथ आना चाहिए। ऐसी जनभावना है उसे हमने कायम रखा है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि कई मुद्दों पर चर्चा हुई। किसानों का हित ध्यान में रखकर फैसला हुआ है।'

उन्होंने कहा कि 'अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए उद्धव जी ने मांग की है। हमारा भी यही उद्देश्य है। महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज किसान कर्जमाफी योजना के तहत कर्जमाफी दी गई। कुछ लोग तकनीकी कारणों की वजह से मदद से वंचित हैं, उस पर उद्धव जी ने ध्यान दिलाया है। हम उस पर उचित कार्यवाही करेंगे।' उन्होंने कहा कि 'नाणार प्रकल्प को लेकर शिवसेना की अपत्ति थी, हमने काम रोक रखा था। जहां के लोग परियोजना के लिए तैयार होंगे वहां ही परियोजना लागू की जाएगी।'

वही उद्धव ठाकरे ने कहा कि पुलवामा में जो हमला हुआ है। उसमें हमारे सैनिकों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाना चाहिए। भारत सरकार और देश कमजोर नहीं हैं, यह दुनिया को पता चलना चाहिए, बस यही हमारी इच्छा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
मुंबई में पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्ती, बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर रखना भी प्रतिबंधित
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल