न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर जोरदार हमला कहा - देश की मूल आत्मा को एक सोची समझी साजिश के तहत कुचला जा रहा

अब तक चुनाव प्रचार से दूर रहीं सोनिया गांधी ने आज दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में विपक्षी पार्टियों के नेताओं को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर जोरदार हमला किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 06 Apr 2019 5:11:48

सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर जोरदार हमला कहा - देश की मूल आत्मा को एक सोची समझी साजिश के तहत कुचला जा रहा

अब तक चुनाव प्रचार से दूर रहीं सोनिया गांधी ने आज दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में विपक्षी पार्टियों के नेताओं को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने मोदी सरकार पर संस्थाओं को खत्म करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है तो संविधान की मूल भावना को बहाल किया जाएगा। जन सरोकार 2019 सम्मेलन में सोनिया गांधी ने कहा, 'कुछ साल पहले हम सोच भी नहीं सकते थे कि हमें ऐसे हालात में एकत्र होना पड़ेगा। आज हमें देशभक्ति की नई परिभाषा सिखायी जा रही है। जाति-धर्म के आधार पर लोगों के बीच भेदभाव किया जा रहा है। हमसे उम्मीद की जा रही है कि खान-पान, पहनवा और अभिव्यक्ति की आजादी के मामले में कुछ लोगों की मनमानी को हम बर्दाश्त करें। पिछले कुछ समय से हमारे देश की मूल आत्मा को एक सोची समझी साजिश करके जिस तरह कुचला जा रहा है वह हम सभी के लिए बेहद चिंता की बात है। जिन संस्थाओं ने हमें बुलंदियों तक पहुंचाया उन सभी को करीब-करीब खत्म कर दिया गया है। 65 साल में बड़ी मेहनत से तैयार जन कल्याण के बुनियादी ढांचे और समावेशी ताने-बाने को खत्म करने में इस सरकार ने कोई कसर बाकी नहीं रखी है।'

यूपीए अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार लोगों की बेहतर जिंदगी बनानी की संभावना छिन रही है। हमें पूरे हिम्मत के साथ इसका विरोध करना होगा। भारत को ऐसी सरकार की जरूरत है। देश के सभी नागरिकों के प्रति जिम्मेदार हो। संविधान में जिस बुनियादी स्वतंत्रता लिखी गई है उसे फिर से स्थापित करना होगा। हमें उन संवैधानिक मुद्दों को फिर कायम करना होगा। सोनिया गांधी ने कहा कि मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि कांग्रेस की ओर से जो वायदे किए जा रहे हैं, उसको पूरा किया जाएगा और उसकी निगरानी करेंगे। हमने पहले भी करके दिखाया और आगे भी करके दिखाएंगे। आज के इस महत्वपूर्ण अवसर जवाहर लाल नेहरू की बात की याद आ रही है। उन्होंने कहा था कि भविष्य के निर्माण के लिए बिना थके काम करना होगा।

'उद्योगपतियों के लिए नीतियां बना रही सरकार'

सोनिया ने कहा, 'मौजूदा सरकार करोड़ों देशवासियों से उनकी जिंदगी बेहतर बनाने की संभावनाएं छीन रही है, ऐसी नीतियां बना रही है जिससे उसके चहेते उद्योगपति और बड़े कारोबारी फलते-फूलते हैं। हमें पूरी हिम्मत के साथ इसका विरोध करना होगा।'

उन्होंने आगे कहा, 'भारत को एक ऐसी सरकार की जरूरत है, जो देश के सभी नागरिकों के प्रति उत्तरदायी हो, जो अपने संकल्पों के प्रति गंभीर और कामकाज में निष्पक्ष हो। हमें अपने संविधान की समावेशी, सेक्युलर और उदार भावना को फिर से बहाल करना है। संविधान में जिस बुनियादी स्वतंत्रता की गारंटी है उसे फिर से स्थापित करना होग। एक एक व्यक्ति की गरिमा फिर से सुनिश्चित करना है।'

बता दे, केंद्र सरकार की नीतियों और उसके कार्य प्रणाली के प्रति नाराजगी जाहिर करने के लिए शनिवार को विपक्षी पार्टियों ने देश के 200 गैर सरकारी संगठनों के साथ मिलकर महामंथन किया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत