न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंदौर : बीजेपी काट सकती है सुमित्रा महाजन का टिकट, मालिनी गौड़ हो सकती हैं उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) बीजेपी लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन का टिकट काट सकती है। उनकी जगह इंदौर से मालिनी गौड़ को टिकट दे सकती है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 01 Apr 2019 4:38:38

इंदौर : बीजेपी काट सकती है सुमित्रा महाजन का टिकट, मालिनी गौड़ हो सकती हैं उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) बीजेपी लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन (Sumitra Mahajan) का टिकट काट सकती है। उनकी जगह इंदौर से मालिनी गौड़ को टिकट दे सकती है। गौड़ इंदौर की मेयर हैं। 75 वर्षीय सुमित्रा महाजन इंदौर सीट पर 1989 से लगातार जीत दर्ज करती रही हैं। बीजेपी महाजन की उम्र को देखते हुए टिकट काट सकती है। ध्यान रहे कि बीजेपी उन नेताओं को उम्मीदवार नहीं बना रही है, जिनकी आयु 75 वर्ष से ज्यादा हो गई है। इसी के चलते पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, शांता कुमार सहित कई नेताओं का टिकट काट चुकी है।

आपको बता दें कि बीजेपी ने पिछले दिनों मध्य प्रदेश के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में नरेंद्र सिंह तोमर को मुरैना से उम्मीदवार बनाया गया था। अब खबर है कि नरेंद्र सिंह तोमर को पार्टी भोपाल से उम्मीदवार बना सकती है। मुरैना से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के भांजे अनूप मिश्रा सांसद थे। पार्टी ने अनूप मिश्रा का टिकट काट दिया।

सूत्रों के मुताबिक, देवास सीट से चिंतामणि मालवीय को तो वहीं नरेंद्र सिंह तोमर को भोपाल से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। मुरैना से बीडी शर्मा को टिकट दिया जा सकता है। इंदौर सीट पर लंबे समय से मंथन चल रहा है। बीजेपी की लोकल इकाई ने कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उम्मीदवार बनाने की बात उठाई थी। साफ था कि लोकल इकाई भी नए चेहरे को उतारने के पक्ष में है।

इंदौर के संसदीय इतिहास पर नजर दौड़ाई जाए तो साल 1952 से अब तक यहां से बीजपी उम्मीदवार के तौर पर सुमित्रा महाजन का ही इकलौता नाम सामने आता है, जिन्होंने जीत दर्ज की है। साल 1989 के बाद से यह सीट बीजेपी का गढ़ बन चुकी है। सुमित्रा यहां से लगातार आठ बार निर्वाचित हुई हैं। वहीं, वर्ष 1952 से 1989 तक चार बार कांग्रेस, एक बार लोकदल और एक बार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (एम) के होमी दाजी यहां से निर्वाचित हुए थे।

मध्य प्रदेश में चार चरणों में 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई और 19 मई को मतदान होना है। वर्तमान में मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 26 पर बीजेपी का कब्जा है, जबकि 3 सीटें कांग्रेस के पास हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
चावल के आटे और चना दाल से बनाएं टेस्टी फरे, हल्के, हेल्दी और स्वाद से भरपूर; मिनटों में तैयार होगी आसान रेसिपी
चावल के आटे और चना दाल से बनाएं टेस्टी फरे, हल्के, हेल्दी और स्वाद से भरपूर; मिनटों में तैयार होगी आसान रेसिपी
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड