न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भागलपुर : पीएम मोदी, बोले- '23 मई के चुनाव नतीजे के बाद फिर एक बार मोदी सरकार बनेगी'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप निश्चिंत रहे आपका चौकीदार चौकन्ना है। साथ ही कहा कि चुनाव में जेडीयू के तीर निशान पर बटन दबाएं। आप बटन तो तीर पर दबाएंगे वोट मोदी को ही जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 11 Apr 2019 1:07:47

भागलपुर : पीएम मोदी, बोले- '23 मई के चुनाव नतीजे के बाद फिर एक बार मोदी सरकार बनेगी'

भागलपुर में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) उम्मीदवार अजय कुमार मंडल के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप निश्चिंत रहे आपका चौकीदार चौकन्ना है। साथ ही कहा कि चुनाव में जेडीयू के तीर निशान पर बटन दबाएं। आप बटन तो तीर पर दबाएंगे वोट मोदी को ही जाएगा। इस दौरान मंच पर उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री रमाविलास पासवान, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव, नंदकिशोर यादव सहित एनडीए के कई बड़े नेता मंच पर मौजूद रहे। ज्ञात हो कि भागलपुर लोकसभा सीट पर दूसरे चरण में वोट डाले जाएंगे। इस चरण में भागलपुर के अलावा किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया और बांका सीट पर भी चुनाव होने हैं।

मैथिली में भाषण की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 'हम भागलपुर के ई धरती और अपने सबके प्रणाम करै छी।' पीएम ने कहा, '23 मई के चुनाव नतीजे के बाद फिर एक बार मोदी सरकार बनेगी। जब मोदी सरकार बनेगी तब किसानों के लिए हमने अभी पांच एकड़ का जो नियम बनाया था उसको हटा देंगे। देश के सभी किसानों को लाभ देंगे।'

केंद्र सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमने हर नामुमकिन को मुमकिन किया। पीएम ने कहा कि महामिलावटी नेता डर फैला रहे हैं कि अगर फिर एकबार मोदी आ गया तो चुनाव ही खत्म हो जाएगा। महामिलावटी नेता डर फैला रहे हैं कि आरक्षण खत्म कर देगा।

पीएम ने कहा कि आपका चौकीदार आरक्षण व्यवस्था को मजबूत कर रहा है। हमने गरीब के बेटों को भी 10 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का डर अस्तित्व बचाने के लिए है। मोदी जब फिर आएगा तो इनकी भ्रष्टाचार की दुकानें पूरी तरह बंद हो जाएगी।

पीएम मोदी ने सभा को संबेधित करते हुए कहा कि आपको पता है कि 2014 से पहले पाकिस्तान का रवैया क्या था? आतंकवादी भी पाकिस्तान भेजता था और फिर हमलों के बाद धमकियां भी वही देता था। कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार सिर्फ कागजी कार्रवाई में उलझकर रह जाती थी, क्या भारत को ऐसे ही रहना चाहिए? लेकिन हमने आतंकियों को घर में घुसकर मारा। पुलवामा में यहां का भी वीर बेटा शहीद हुआ था। साथ ही उन्होंने कहा कि आपकी चौकीदार आपकी भावना को समझता है। हमने बंदिश को तोड़ दिया। आज पाकिस्तान की स्थिति ऐसी है कि सभी के चेहरे पर डर दिख रहा है। आज दुनिया में जा-जाकर अपने डर का रोना रो रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा, 'हम जम्मू-कश्मीर में आतंकी ठिकानों का पता लगा लेंगे। पाकिस्तान से पैसा लेने वालों को जेल में डालेंगे। वहीं, कांग्रेस और उसके साथी कह रहे हैं कि पाकिस्तान की भाषा बोलने वालों से आतंकवाद खत्म करने पर बात की जाएगी। दरअसल ये डरे हुए हैं और देश को डरा रहे हैं।'

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, 'सुरक्षा चाहे आपके हितों की हो, आपके सम्मान की हो या देश की सीमाओं की हो। ये सबसे जरूरी है। शांति की बात भी वही कर सकता है जिसकी भुजाओं में दम होता है।'

पीएम ने कहा कि एनडीए सरकार की स्थिति स्पष्ट है। आतंकवाद और नक्सलवाद से निपटने के लिए जवानों को खुली छूट रहेगी। इस दौरान उन्होंने विरोधियों पर भी निशाना साधा है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत