न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चौथे चरण की वोटिंग आज, लोकसभा चुनाव के रंग में रंगा गूगल, बनाया डूडल दीं महत्वपूर्ण जानकारियां

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए आज चौथे चरण की वोटिंग हो रही है। आज 9 राज्यों की 72 सीटों पर मतदान हो रहा है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 29 Apr 2019 8:40:50

चौथे चरण की वोटिंग आज, लोकसभा चुनाव के रंग में रंगा गूगल, बनाया डूडल दीं महत्वपूर्ण जानकारियां

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए आज चौथे चरण की वोटिंग हो रही है। आज 9 राज्यों की 72 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में बिहार की 5, जम्मू-कश्मीर की 1, झारखंड की तीन, मध्य प्रदेश और ओडिशा की 6-6, महाराष्ट्र की 17, यूपी और राजस्थान की 13-13 सीटों और पश्चिम बंगाल में 8 सीटों पर वोटिंग होनी है। बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टियों के लिए चुनावों का यह चरण काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि 2014 के लोकसभा चुनावों में इन 72 में से 56 सीटों पर उन्हें जीत मिली थी। बाकी बची 16 सीटों में से दो पर कांग्रेस को जीत मिली थी जबकि शेष सीटें तृणमूल कांग्रेस (6) और बीजद (6) जैसी विपक्षी पार्टियों के खाते में गई थी। लोकसभा चुनावों के पहले तीन चरणों में 302 सीटों पर मतदान हो चुका है जबकि अंतिम तीन चरणों में 168 सीटों पर मतदान होगा। चौथे चरण में केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह, सुभाष भामरे, एस एस आहलूवालिया और बाबुल सुप्रियो मैदान में हैं। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और अधीर रंजन चौधरी सहित 961 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत ईवीएम में कैद होगी। इस चरण में करीब 12.79 करोड़ वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं।

भाकपा के कन्हैया कुमार, बीजेपी के बैजयंत पांडा, कांग्रेस की उर्मिला मातोंडकर, समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव, तृणमूल कांग्रेस की शताब्दी रॉय और कांग्रेस के मिलिंद देवड़ा सहित कई अन्य उम्मीदवार भी चौथे चरण में चुनाव लड़ रहे नामी चेहरों में शामिल हैं। चुनाव आयोग ने 1.40 लाख मतदान केंद्र बनाए हैं और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

चौथे चरण के चुनाव के साथ ही महाराष्ट्र की सभी सीटों पर चुनाव संपन्न हो जाएगा। राज्य में विपक्षी कांग्रेस को उत्तरी महाराष्ट्र और मुंबई में अपना खोया जनसमर्थन फिर से हासिल करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। कांग्रेस की सहयोगी एनसीपी को भी ठाणे जिले और पश्चिमी महाराष्ट्र में फिर से वापसी का इंतजार है। चौथे चरण में महाराष्ट्र की जिन 17 सीटों पर मतदान होना है, वे सभी सीटें 2014 में बीजेपी ने जीती थी। इस मौके पर गूगल ने भी डूडल बनाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया है। गूगल ने हर फेज पर डूडल बनाया है। इस डूडल के साथ गूगल ने मतदाताओं से जुड़ी हुई कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी हैं।

गूगल ने बताया कैसे करें वोट

आप अपना वोट तभी दे सकते हैं जब आपका नाम वोटर लिस्ट में हो। मतदाता मतदान बूथों, चुनाव वाले उम्मीदवारों, पहचान पत्रों और ईवीएम पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

डूडल में मतदान बूथ पर मतदान प्रक्रिया भी बताई गई है

पहले मतदान अधिकारी मतदाता सूची में आपका नाम देखेंगे और आपकी आईडी प्रूफ चेक करेंगे। फिर मतदान अधिकारी आपकी उंगली पर स्याही लगाएंगे, आपको एक पर्ची देंगे और एक रजिस्टर पर आपका हस्ताक्षर लेंगे (फॉर्म 17A)

अन्य मतदान अधिकारी को आपको पर्ची जमा करनी होगी और अपनी स्याही लगी हुई उंगली दिखानी होगी और फिर मतदान केंद्र तक जाना होगा। फिर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) पर अपनी पसंद के उम्मीदवार के चिह्न के सामने बैलेट बटन दबाकर अपना वोट देंगे।

VVPAT मशीन की पारदर्शी विंडो में दिखाई देने वाली पर्ची की जांच करें। सीलबंद VVPAT बॉक्स में गिरने से पहले कैंडिडेट का सीरियल नंबर, नाम और सिंबल के साथ पर्ची 7 सेकंड के लिए दिखाई देगी।

यदि आप किसी भी उम्मीदवार को पसंद नहीं करते हैं, तो आप NOTA, उपरोक्त में से कोई भी नहीं दबा सकते हैं, यह ईवीएम पर अंतिम बटन है।

पोलिंग बूथ के अंदर मोबाइल फोन, कैमरा या कोई अन्य गैजेट ले जाने की अनुमति नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल