न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लोकसभा चुनाव 2019: मायावती का यूपी में कांग्रेस के साथ गठबंधन से इनकार, कांग्रेस की कड़ी प्रतिक्रिया कहा - हमें उनकी जरूरत नहीं

मंगलवार को बसपा ने साफ कर दिया कि वह 11 अप्रैल से शुरू हो रहे चुनाव में कांग्रेस के साथ किसी भी राज्य में गठबंधन नहीं करेगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 13 Mar 2019 8:06:00

लोकसभा चुनाव 2019: मायावती का यूपी में कांग्रेस के साथ गठबंधन से इनकार, कांग्रेस की कड़ी प्रतिक्रिया कहा - हमें उनकी जरूरत नहीं

मंगलवार को बसपा ने साफ कर दिया कि वह 11 अप्रैल से शुरू हो रहे चुनाव में कांग्रेस के साथ किसी भी राज्य में गठबंधन नहीं करेगी। बसपा के इस फैसले के बाद लोकसभा चुनाव में बीजेपी को टक्कर देने के लिए विपक्षी दलों के महागठबंधन की संभावनाओं को बड़ा झटका लगा है। मायावती ने कहा, 'ये बात पुन: स्पष्ट की जा रही है कि बहुजन समाज पार्टी किसी भी राज्य में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी।'

बसपा-सपा का गठबंधन 'परफेक्ट अलायंस’, रखता है बीजेपी को पराजित करने की क्षमता

सपा के साथ उत्तर प्रदेश में चुनाव पूर्व गठबंधन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बसपा-सपा का गठबंधन दोनों ओर से परस्पर सम्मान व पूरी नेक नीयति के साथ काम कर रहा है। यह 'परफेक्ट अलायंस’ माना जा रहा है जो सामाजिक परिवर्तन की जरूरतों को पूरा करता है और बीजेपी को पराजित करने की क्षमता भी रखता है और देशहित में यह आज की आवश्यकता है।

गठजोड़ से रखा कांग्रेस को बाहर

दरहसल, हाल ही में सपा-बसपा ने उत्तर प्रदेश में गठजोड़ किया है। कांग्रेस को इससे बाहर रखा गया। हालांकि, सपा-बसपा ने तय किया कि वे रायबरेली और अमेठी से अपने उम्मीदवार नहीं उतारेंगे। अमेठी से इस समय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और रायबरेली से उनकी मां सोनिया गांधी लोकसभा सांसद हैं।

कांग्रेस की कड़ी प्रतिक्रिया

बता दे, कि बसपा सुप्रीमो की टिप्पणी ऐसे दिन आई, जब कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक अहमदाबाद में चल रही है। मायावती के इस फैसले के बाद कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के एक प्रवक्ता ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि ‘‘हमें उनकी जरूरत नहीं है।’’ कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता राजीव बख्शी ने कहा कि यह मायावती को नहीं तय करना कि कांग्रेस उनकी पार्टी के साथ गठबंधन चाहती है कि नहीं। उन्होंने कहा, ‘‘उनके पास संसद में एक भी सीट नहीं है। फिर वह कैसे तय कर सकती हैं कि कांग्रेस गठबंधन करेगी कि नहीं?’’ बख्शी ने कहा, ‘‘हम अकेले चुनाव लड़ रहे हैं और गठबंधन नहीं चाहते। हमें उनकी जरूरत नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस के बारे में बोलने की बजाय उन्होंने सपा से अपने गठबंधन पर काम करने की जरूरत है, जो टूट रहा है। 15-20 दिन रुकिए और फिर देखिए कि चीजें कैसे आगे बढ़ती हैं।’’ बख्शी ने कहा कि कांग्रेस में किसी भी स्तर पर बसपा से गठबंधन की कोई चर्चा नहीं हुई। बसपा की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘वे बेसब्र हैं।’’

मायावती की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश मामलों के प्रभारी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक न्यूज चैनल से कहा, ‘‘हम हर पार्टी की राय का सम्मान करते हैं। हम इस राय का भी सम्मान करते हैं।’’ इससे पहले, उन्होंने कहा था कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि उनकी राह सपा और बसपा से अलग हो सकती है, लेकिन उनका मकसद एक ही है।

प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से सपा 37 पर और बसपा 38 पर चुनाव लड़ेगी। तीन सीटें अजित सिंह के नेतृत्व वाली रालोद के लिए छोडी गयी हैं।

बसपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सहारनपुर, बिजनौर, नगीना, अमरोहा, मेरठ, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ, आगरा और फतेहपुर सीटों पर प्रत्याशी उतार रही है। वह आंवला, शाहजहांपुर, धौरहडा, सीतापुर, मिश्रिख, मोहनलालगंज, सुल्तानपुर, प्रतापगढ, फर्रूखाबाद, अकबरपुर, जालौन, हमीरपुर, फतेहपुर, आंबेडकरनगर, कैसरगंज, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, देवरिया, बांसगांव, लालगंज, घोसी, सलेमपुर, जौनपुर, मछलीशहर, गाजीपुर और भदोही से भी उम्मीदवार उतारेगी।

नई दिल्ली में पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि बसपा से चुनावी गठबंधन के लिए कई पार्टियां काफी आतुर हैं, लेकिन थोड़े से चुनावी लाभ के लिए हमें ऐसा कोई काम नहीं करना है जो पार्टी मूवमेन्ट के हित में बेहतर नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत