न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'चौकीदार चोर नहीं, प्योर है, उसका अगली बार प्रधानमंत्री बनना श्योर है और यही देश की हर समस्या का क्योर है' : राजनाथ सिंह

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने एक कार्यक्रम के दौरान 'चौकीदार चोर है' नारे का जवाब दिया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 12 Feb 2019 9:45:47

'चौकीदार चोर नहीं, प्योर है, उसका अगली बार प्रधानमंत्री बनना श्योर है और यही देश की हर समस्या का क्योर है' : राजनाथ सिंह

एक तरफ कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) चौकीदार चोर है के नारे से बीजेपी (BJP) पर प्रहार कर रहे है वही दूसरी तरफ भाजपा का इस नारे पर पलटवार जारी है। इसी कड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने एक कार्यक्रम के दौरान 'चौकीदार चोर है' नारे का जवाब दिया। राजनाथ सिंह ने कहा कि 'चौकीदार चोर नहीं, प्योर है, उसका अगली बार प्रधानमंत्री बनना श्योर है और यही देश की हर समस्या का क्योर है।'

राजनाथ सिंह ने यह बात पांच लोकसभा सीटों के शक्ति सम्मेलन को संबोधित करने के दौरान कही। राजनाथ सिंह के इस बयान पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मोदी फिर से के नारे लगाए। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राजनीति की गरिमाओं को तोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर संस्थाओं की गरिमा टूटी तो देश का लोकतंत्र भी टूट जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता है लेकिन जिस तरीके की राजनीति विपक्ष कर रहा है। वह भारत को स्वीकार नहीं होगा। सिंह ने कहा कि भारतीय सेना 30 साल तक फाइटर प्लेन और हथियार की मांग करती रही। पहली बार देश की सरकार उन्हें ये देने जा रही है तो प्रधानमंत्री पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

मुरादाबाद में हो रहे इस कार्यक्रम के दौरान ऐसी घटना हुई कि बीजेपी कार्यकर्ताओं में काफी देर तक इसकी चर्चा होती रही। हुआ यह कि राजनाथ सिंह का स्वागत मुरादाबाद सांसद सर्वेश सिंह ने सोने का मुकुट को पहनाकर करना चाहा। लेकिन राजनाथ सिंह ने यह मुकुट वापस कर दिया। और कहा कि इसे वह क्षेत्र की सबसे गरीब बेटी की शादी में भेंट कर दें। गरीब बेटी सोने की पायल में विदा होनी चाहिए। बीजेपी कार्यकर्तांओं ने उनकी इस दरियादिली को देखने के बाद जमकर नारेबाजी की। इस कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जैसी विचारधारा किसी भी पार्टी के पास नहीं है। 1980 में बनी इस पार्टी के पास जब दो सीटें थी। तब राजीव गांधी ने दो सीटों का मजाक उड़ाया था। आज आप जैसे कार्यकर्ताओं की बदौलत आजादी के बाद पहली बार किसी गैर कांग्रेसी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत