न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'मोदी की सेना' वाले बयान पर EC ने CM योगी आदित्यनाथ को जारी किया कारण बताओ नोटिस, 5 अप्रैल तक मांगा जवाब

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आदित्यनाथ ने भारतीय सेना को ‘मोदी की सेना’ बताया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 04 Apr 2019 8:33:06

'मोदी की सेना' वाले बयान पर EC ने CM योगी आदित्यनाथ को जारी किया कारण बताओ नोटिस, 5 अप्रैल तक मांगा जवाब

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आदित्यनाथ ने भारतीय सेना को ‘मोदी की सेना’ बताया था। गाजियाबाद में योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि 'कांग्रेस के लोग आतंकवादियों को बिरयानी खिलाते थे और 'मोदी जी की सेना' उन्हें सिर्फ गोली और गोला देती है। यह अंतर है। कांग्रेस के लोग मसूद अजहर जैसे आतंकियों के लिए जी का इस्तेमाल करते हैं, मगर पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार आतंकियों के कैंप पर हमले कर उनका कमर तोड़ती है। सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि पाकिस्तान रो रहा है लेकिन भारत के अंदर के विपक्षी दल केवल वोट बैंक के लिए सबूत मांग रहे हैं। योगी आदित्यनाथ के इस बयान पर चुनाव आयोग (Election Commmision) ने योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को भारतीय सेना को 'मोदी जी सेना' कहने पर नोटिस भेजकर 5 अप्रैल तक जवाब तलब किया है। बता दें कि इससे पहले चुनाव आयोग (Election Commission) ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के 'मोदी जी की सेना' वाले बयान पर गाजियाबाद के डीएम से रिपोर्ट मांगी थी। चुनाव आयोग ने मीडिया रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट तलब की थी। आयोग के सूत्रों ने कहा कि पहली नजर में, सीएम योगी ने राजनीतिक प्रचार अभियान से सशस्त्र बलों को दूर रखने के चुनाव आयोग के परामर्श का उल्लंघन किया है।

चुनाव आयोग ने गाजियाबाद के जिला मजिस्ट्रेट की ओर से दिए गए एक वीडियो क्लिप के आधार पर यह निर्णय लिया। इस वीडियो में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ चुनावी रैली में सेना के पराक्रम का जिक्र करते हुए 'मोदी जी की सेना' कहते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विपक्ष का हमला

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यूपी के सीएम द्वारा यह कहना कि भारतीय सेना 'मोदी की सेना' है, हैरान करने वाला है। ऐसा बेखौफ वैयक्‍तिकीकरण और इस तरह हमारी प्रिय भारतीय सेना को हड़पना बेहद अपमानजनक है।

वहीं कांग्रेस की प्रियंका चतुर्वेदी ने योगी आदित्यनाथ पर इस बयान को लेकर हमला किया है और उन्होंने उनसे माफी की मांग की है। उन्होंने ट्वीट किया कि 'यह हमारी भारतीय सेना का अपमान है। वे भारतीय सेना के जवान हैं, किसी प्राइवेट प्रचार मंत्री के नहीं। योगी आदित्यनाथ को माफी मांगनी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
नासिक में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- जरूरत पड़ी तो मुंबई तक करेंगे मार्च
नासिक में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- जरूरत पड़ी तो मुंबई तक करेंगे मार्च
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी