न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पांच साल में पहली बार PM मोदी की प्रेस कॉन्‍फ्रेंस, कहा- लंबे अर्से बाद पूर्ण बहुमत से चुनी गई सरकार दोबारा सत्ता में आएगी

शुक्रवार को पांच साल में पहली बार नरेंद्र मोदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में यह प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 17 May 2019 6:55:03

पांच साल में पहली बार PM मोदी की प्रेस कॉन्‍फ्रेंस, कहा- लंबे अर्से बाद पूर्ण बहुमत से चुनी गई सरकार दोबारा सत्ता में आएगी

शुक्रवार को पांच साल में पहली बार नरेंद्र मोदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में यह प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन हुई इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री ने इस दौरान मीडिया के सवाल नहीं लिए। एक सवाल पर कहा, "मैं पार्टी का अनुशासित कार्यकर्ता हूं। जवाब अध्यक्षजी ही देंगे।'' प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार मीडिया से मुखातिब होते हुए पीएम मोदी ने कहा, ''नमस्कार दोस्तों, पहले तो मेरा यही काम रहता था कि पार्टी दफ्तर में शाम को आकर लोगों के साथ चाय पीना। मुझे अच्छा लगा आज आपके बीच आने का अवसर मिला। मेरे आने में थोड़ी देर हो गई, थोड़ा इंतजार करना पड़ा, मैं मध्य प्रदेश में था। वहीं से सीधा आपके बीच पहुंचा हूं। इसके बाद शायद अध्यक्ष जी (अमित शाह) ने मेरे लिए कोई काम नहीं रखा है।'' मोदी ने दोबारा सत्ता में आने का विश्वास जताया। उन्होंने कहा, ''यह सकारात्मक भाव से लड़ा गया शानदार चुनाव रहा। हमें विश्वास है कि हम पूर्ण बहुमत के साथ वापसी करेंगे। मेरा मत है कि पूर्ण बहुमत वाली सरकार पांच साल पूरे करके वापस आए, यह देश में लंबे अरसे के बाद हो रहा है।''

उधर, मोदी-शाह की प्रेस कॉन्फ्रेंस के समय ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी कॉन्फ्रेंस की। राहुल ने कहा, "मैं लाइव सवाल पूछ रहा हूं, आपने राफेल के मुद्दे पर मुझसे खुली बहस क्यों नहीं की?' राहुल के इस सवाल को लेकर जब शाह ने पूछा गया, तो उन्होंने कहा- जब संसद में इस पर जवाब दिए गए, तब राहुल वहां सुनने के लिए भी नहीं बैठे।

मोदी ने कहा, भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। इसकी सबसे बड़ी ताकत क्या है? यह किसी राजनीतिक पार्टी का काम नहीं है। मेरा मानना है कि हमें देश को दुनिया के सामने ले जाना चाहिए। 2009 और 14 के चुनाव ऐसे रहे की आईपीएल मैच को भी बाहर ले जाना पड़ा। आज जब सरकार सक्षम होती है तो रमजान, आईपीएल मैच, ईस्टर, हनुमान जयंती, रामजयंती, नवरात्रि, बच्चों के एग्जाम और चुनाव भी होता है। यानी यह हमारे देश की अपनी ताकत है। मैं इसको कोई सरकार की अमानत के रूप में पेश नहीं कर रहा हूं।

ईमानदारी की शुरुआत 17 मई को हुई थी : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा, ''16 मई को पिछली बार चुनाव नतीजे आए थे। 17 मई को बहुत बड़ी कैजुअल्टी हुई थी। सट्टा खोरों को उस दिन अरबों रुपयों का नुकसान हुआ था। पहले जो सट्टा बाजार चलता था वो कांग्रेस की 150 सीटों के लिए और भाजपा के लिए 118 और 120 सीटों के लिए चलता था। शायद ईमानदारी की शुरुआत 17 मई को हुई थी। नई सरकार बनना जनता ने तय कर लिया है। हमने संकल्प पत्र में देश को आगे ले जाने के लिए कई बातें कही हैं। जितना जल्दी होगा, उतना जल्दी नई सरकार अपना कार्यभार लेगी। एक के बाद एक करके निर्णय हम लेंगे। बंगाल में भाजपा के 80 कार्यकर्ता मारे गए हैं। हम तो पूरे देश में चुनाव लड़ रहे हैं, कहीं और हिंसा क्यों नहीं होती है। हमारे कारण हिंसा होती तो देश के हर हिस्से में होती। मीडिया को ममता जी से पूछना चाहिए कि वहीं ऐसा क्यों होता है।''

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ''प्रज्ञा ठाकुर को उतारना फर्जी टेरर चार्ज के खिलाफ हमारा सत्याग्रह है। मेरा कांग्रेस से सवाल है कि समझौता एक्सप्रेस में पहले कुछ लोग पकड़े गए थे। वह लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से संबंधित लोग थे। विदेशी एजेंसियां भी कह चुकी हैं कि उसमें एलईटी से जुड़े लोग थे। भगवा आतंक की बात बकवास है। कई लोगों को 5 लाख का मुआवजा देकर छोड़ दिया गया। यह मुद्दा कांग्रेस सरकार ने उठाया। यह जो घटना हुई है इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष को देश से माफी मांगनी चाहिए।''

आजादी के बाद सबसे बड़ा चुनावी अभियान रहा : शाह

शाह ने कहा, ‘‘आज एक बहुत लंबे, परिश्रमी, सफल और विजयी चुनाव अभियान के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। आजादी के बाद जितने भी चुनाव अभियान हुए, यह सबसे बड़ा चुनावी अभियान रहा है। जनता हमसे आगे रही है। मोदी सरकार को फिर से लाने के लिए जनता का परिश्रम सबसे आगे रहा है।’’

नरेन्द्र मोदी प्रयोग को जनता ने स्वीकारा है : शाह

उन्होंने कहा, हमारी सरकार को 5 साल समाप्त होने को आए हैं कि नरेन्द्र मोदी प्रयोग को जनता ने स्वीकारा है। मैं विश्वास से कह रहा हूं कि विगत चुनाव से भी ज्यादा बहुमत से नरेन्द्र मोदी सरकार फिर से बनने जा रही है।

ये पहला चुनाव जो महंगाई के मुद्दे पर नहीं : शाह

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ये पहला ऐसा चुनाव है जहां विपक्ष की ओर से महंगाई और भ्रष्टाचार चुनाव के मुद्दे नहीं थे। बहुत समय बाद देश की जनता ने ऐसा चुनाव देखा है जिसमें ये मुद्दे गायब थे।

'आज किसी में असुरक्षा का भाव नहीं'

शाह ने कहा, ''देश के सम्मान को ऊपर उठाने का काम हमने किया है। भारत को एक विश्व शक्ति की तरह स्वीकृति दिलाने का काम देश ने किया। आज किसी में भी असुरक्षा का भाव नहीं है। सभी मानते हैं कि मोदीजी के अंतर्गत हम सुरक्षित हैं। देश में किसी भी चीज की बात हो, इन्फ्रास्ट्रक्चर की हो, गरीबी की हो, किसानों की हो, आदिवासी की हो या गांवो में ऑप्टिकल फाइबर बिछाने की हो, सबमें मोदी सरकार ने काम किया है।''

फरवरी से मई तक प्रधानमंत्री ने 142 जनसभाएं कीं : शाह

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ''जनता ने फिर एक बार मोदी सरकार का नारा बदलकर बार-बार मोदी सरकार का नारा बना दिया। प्रधानमंत्री जी ने जो दौरा किया है उसकी मैं डिटेल देना चाहता हूं। शायद ही देश का कोई कोना रहा होगा, जिसका मोदीजी ने फरवरी से मई तक दौरा नहीं किया हो। 28 मार्च 2019 से मेरठ से हमने शुरुआत की और मोदीजी ने कुल 142 जनसभा को संबोधित किया। इसमें 4 रोड शो भी अलग से थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल