न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Election 2019 : राहुल गांधी ही नहीं, इन 30 दिग्गज नेताओं को भी करना पड़ा हार का सामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की 'प्रचंड लहर' पर सवार भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद, हिंदू गौरव और 'नये भारत' के मुद्दों पर लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करके लगातार दूसरी बार केंद्र में सरकार बनाने जा रही है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 24 May 2019 10:40:03

Election 2019 : राहुल गांधी ही नहीं, इन 30 दिग्गज नेताओं को भी करना पड़ा हार का सामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की 'प्रचंड लहर' पर सवार भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद, हिंदू गौरव और 'नये भारत' के मुद्दों पर लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करके लगातार दूसरी बार केंद्र में सरकार बनाने जा रही है। अभी तक 507 लोकसभा सीटों के चुनाव परिणाम आ चुके हैं इसमें से बीजेपी अकेले 289 सीटों पर जीत चुकी है और 14 सीटों पर आगे चल रही है। साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बीजेपी अकेले अपने दम पर 300 से ज्यादा सीटों पर जीतती नज़र आ रही है। अकेले मोदी सब पर भारी पड़े। वही वाराणसी में भी पीएम मोदी (Narendra Modi) ने अपनी ही जीत का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। प्रधानमंत्री ने इस सीट से जीत का अपना पुराना रिकार्ड तोड़ते हुए 4 लाख 79 हजार 505 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। 2014 में यहां से पीएम मोदी ने 3,71,784 मतों से जीत हासिल की थी। मोदी को दूसरी बार इस सीट से चुनने वाली जनता ने सबसे अधिक 63.62 प्रतिशत मत दिए। मतगणना के बाद मोदी ने कुल 6,74,664 मत हासिल किए। वहीं, उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी (सपा-बसपा-रालोद) गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव को 1,95,159 (18.4%) और तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के अजय राय को 1,52,548 (14.4%) मत प्राप्त हुए। वाराणसी सीट पर मोदी के खड़े होने के कारण यहां प्रत्याशियों की बाढ़ आ गई थी। इस सीट से इस साल कुल 27 प्रत्याशियों ने चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने जीत के बाद शाम को बीजेपी मुख्यालय पर सभी का धन्यवाद दिया और इसे जीत को देश की विजय बतलाई। वाराणसी में जीत दर्ज करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने यहां के लोगों को धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, 'धन्यवाद काशी! इस महान भूमि की सेवा करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। लोकसभा में एक बार फिर काशी का प्रतिनिधित्व करने को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। काशी के विकास के लिए हम सब मिलकर काम करेंगे। काशी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जो कठिन परिश्रम किया है, इसके लिए उन सबका आभार।'

पीएम मोदी ने कहा कि चुनावों के बीच क्या हुआ, वो बात बीत चुकी है। हमें सबको साथ लेकर चलना है। घोर विरोधियों को भी देशहित में साथ लेकर चलना है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश ने इस फकीर की झोली भर दी और लोगों के इतने प्यार और समर्थन के लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं। पीएम मोदी (PM Modi) अपने ट्वीट में कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास = विजयी भारत। उन्होंने कहा कि हम साथ मिलकर बढ़ेंगे, साथ मिलकर समृद्ध बनेंगे और साथ मिलकर ही एक मजबूत एवं समावेशी भारत का निर्माण करेंगे। भारत एक बार फिर जीता। विजयी भारत।

करीब 350 सीटों पर बढ़त बनाने वाली बीजेपी पार्टी ने कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं को धराशायी किया। इतना ही नहीं, अन्य पार्टियों के कई दिग्गज नेता जैसे पूर्व प्रधानमंत्री व जेडीएस के प्रत्याशी एचडी देवगौड़ा भी हार गए। उर्मिला मातोंडकर जैसे फिल्मी नेता भी अपना स्टारडम चुनावी मैदान में नहीं दिखा सके। फिलहाल हम आपको ऐसे 30 दिग्गज नेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें जनता ने उन्हें जीत से दूर रखा।

नेता का नाम - पार्टी - लोकसभा सीट

राहुल गांधी - कांग्रेस - अमेठी
ज्योतिरादित्य सिंधिया - कांग्रेस - गुना
सलमान खुर्शीद - कांग्रेस - फर्रुखाबाद
शीला दीक्षित - कांग्रेस - उत्तर पूर्वी दिल्ली
हरीश रावत - कांग्रेस - नैनीताल उधमसिंह नगर
कीर्ति आजाद - कांग्रेस - धनबाद
राज बब्बर - कांग्रेस - फतेहपुर सीकरी
शत्रुघ्न सिन्हा - कांग्रेस - पटना साहिब
भूपिंदर सिंह हुड्डा - कांग्रेस - सोनीपत
दीपेंदर सिंह हुड्डा - कांग्रेस - रोहतक
मल्लिकार्जुन खड़गे - कांग्रेस - गुलबर्ग
प्रिया दत्त - कांग्रेस - मुंबई उत्तर सेंट्रल
अजय माकन - कांग्रेस - नई दिल्ली
दिग्विजय सिंह - कांग्रेस - भोपाल
कन्हैया कुमार - सीपीआई - बेगूसराय
एचडी देवगौड़ा- जेडीएस - तुमकुर
बाबू लाल मरांडी- जेवीएम - कोडरमा
शिबू सोरेन - जेएमएम - दुमका
पप्पू यादव- जेएपीएल - मधेपुरा
उर्मिला मातोंडकर - कांग्रेस - उत्तर मुंबई
महबूबा मुफ्ती - पीडीपी - अनंतनाग
शरद यादव - आरजेडी - मधेपुरा
जयंत चौधरी - आरएलडी - बागपत
अजीत सिंह - आरएलडी - मुजफ्फरनगर
डिंपल यादव - सपा - कन्नौज
धर्मेंद्र यादव - सपा - बदायूं
मुनमुन सेन - आसनसोल - टीएमसी
जयप्रदा - बीजेपी - रामपुर
दिनेश लाल निरहुआ - बीजेपी - आजमगढ़
मनोज सिन्हा - बीजेपी - गाजीपुर

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत