न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पिछले 5 सालों में 9 से 15 करोड़ हुई राहुल गांधी की संपत्ति, खिलाफ दर्ज है 5 मामले

साल 2014 के चुनावों में उन्होंने 9.4 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति का विवरण दिया था। अब उनकी संपत्ति में 6.48 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है इस हिसाब से वर्तमान में उनकी संपत्ति 15.88 करोड़ रुपये हो चुकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Apr 2019 8:07:04

पिछले 5 सालों में 9 से 15 करोड़ हुई राहुल गांधी की संपत्ति, खिलाफ दर्ज है 5 मामले

कल केरल की वायनाड सीट से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने नामांकन दाखिल किया और यहां निवार्चन अधिकारी को उन्होंने अपना हलफनामा सौंपा। इस हलफनामे में राहुल गांधी ने अपनी चल-अचल संपत्ति, लोन, कैश से जुड़ी सारी जानकारी आधिकारिक रूप से साझा की है। साल 2014 के चुनावों में उन्होंने 9.4 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति का विवरण दिया था। अब उनकी संपत्ति में 6.48 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है इस हिसाब से वर्तमान में उनकी संपत्ति 15.88 करोड़ रुपये हो चुकी है।

खास बात ये है कि उन्होंने 5 लाख रुपये का लोन अपनी मां सोनिया गांधी से लिया हुआ है। हलफनामे में उन्होंने बताया है कि उनके पास कोई कार नहीं है और उनके ऊपर 72 लाख रुपये का कर्ज विभिन्न बैंकों और दूसरे आर्थिक संस्थानों से है। इसमें 5 लाख रुपये का लोन उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी से लिया हुआ है। इस हलफनामे के मुताबिक राहुल गांधी के पास 5,80,58,799 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है और 10,08,18,284 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। इस तरह उनके पास कुल 15 करोड़ 88 लाख 77 हजार 083 रुपये की संपत्ति है।

राहुल गांधी ने इस बात की जानकारी दी है कि उनके पास प्रियंका गांधी के साथ संयुक्त रूप से महरोली के सुल्तानपुर गांव में कृषि भूमि है जिसकी कीमत 1 करोड़ 32 लाख 48 हजार 284 रुपये है। इसके अलावा गुरूगाम में उनके पास सिलोखेड़ा में सिग्नेचर टावर बी में कमर्शियल बिल्डिंग है जिसकी कीमत 8 करोड़ 75 लाख 70 हजार रुपये है। इस तरह उनके पास मौजूदा कुल अचल संपत्ति 10 करोड़ 08 लाख 18 हजार 284 रुपये की है।

राहुल गांधी के पास सिर्फ 40,000 रुपये कैश में हैं और उनके पास 17 लाख 93 हजार 693 रुपये का बैंक डिपॉजिट है। उनके पास शेयरों की लिस्ट देखें तो यंग इंडियन के 1900 शेयर हैं जिनकी कीमत 19 लाख रुपये है। उनके पास पीपीएफ में 39 लाख 89 हजार 037 रुपये जमा हैं और इसके साथ ही 333.30 ग्राम सोने की ज्वैलरी है जिसकी कीमत 2 लाख 91 हजार 367 रुपये है। वहीं म्यूचुअल फंड में उनके पास 5 करोड़ 19 लाख 44 हजार 682 रुपये हैं। इस तरह कुल मिलाकर राहुल गांधी के पास 5 करोड़ 80 लाख 58 हजार 779 रुपये की चल संपत्ति है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हलफनामे में इस बात की जानकारी दी है कि उनके खिलाफ 5 मामले लंबित चल रहे हैं। इनमें से 2 केस महाराष्ट्र में दर्ज हैं और झारखंड, असम और नई दिल्ली में एक-एक केस दर्ज हैं।

साल 2017-18 में उनके पास कुल 1 करोड़ 11 लाख 85 हजार 570 करोड़ रुपये की कुल आय थी। इस आय के पीछे उन्होंने सांसद की सैलर, रॉयल्टी से मिलने वाली आय, बॉन्ड से आने वाली आय, डिविडेंड और म्यूचुअल फंड से होने वाले कैपिटल गेन को स्त्रोत बताया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत