न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में 5 साल से धमाके रुक गए, आतंकियों को पता है वो एक गलती करेंगे तो मोदी उन्हें पाताल में भी खोजकर सज़ा देगा : PM मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन दिनों को याद कीजिए, जब उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार थी, बसपा की सरकार थी, दिल्ली में कांग्रेस की सरकार थी तब क्या होता था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Apr 2019 1:38:34

देश में 5 साल से धमाके रुक गए, आतंकियों को पता है वो एक गलती करेंगे तो मोदी उन्हें पाताल में भी खोजकर सज़ा देगा : PM मोदी

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में चुनावी रैली कर विपक्ष पर जमकर हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब पाकिस्तान में घुसकर आतंकी मारे जाते हैं तो कुछ लोगों को हिंदुस्तान में रोना आता है, वह पाकिस्तान में हीरो बनने की कोशिश करते हैं। उन्होंने विपक्ष पर आतंकवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर ढुलमुल रवैया बरतने का आरोप लगाया। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन दिनों को याद कीजिए, जब उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार थी, बसपा की सरकार थी, दिल्ली में कांग्रेस की सरकार थी तब क्या होता था। कभी लखनऊ में धमाके होते थे, कभी रामलला की जन्मभूमि अयोध्या में धमाके होते थे, कभी भगवान भोलेनाथ की नगरी काशी को दहला दिया जाता था, कभी रामपुर के CRPF कैंप पर हमला हो जाता था। अकसर इन हमलों के तार यूपी के अलग-अलग इलाकों तक जाते थे। देश की एजेंसियां बहुत मेहनत से उन हमलों में शामिल लोगों को पकड़ती थीं। लेकिन वोटबैंक की अपनी सियासत की वजह से बुआ-बबुआ की सरकारें उन्हें छोड़ देती थीं।

लेकिन यह धमाके बीते 5 वर्षों से रुक गए है। आतंकियों को पता है कि वो एक गलती करेंगे तो मोदी उन्हें पाताल में भी खोजकर सज़ा देगा। मोदी आतंक को वोटबैंक से नहीं तौलता, तभी आतंक के मददगार आज जेल में बंद हैं। पीएम मोदी ने कहा कि बीते 5 वर्षों में जिस तरह आपने इस चौकीदार का साथ दिया है, उसके लिए मैं आपके सामने बहुत विनम्रता के साथ शीश झुकाता हूं, आपको नमन करता हूं: कल ही आपके इस प्रधानसेवक को संयुक्त अरब अमीरात ने वहां का सर्वोच्च नागरिक सम्मान - ज़ायद मेडल देने का ऐलान किया है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं यूएई की सरकार और वहां की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। देश की साख रहे, इसके लिए मजबूत सरकार का होना बहुत जरूरी है। मजबूत सरकार ही कड़े और बड़े फैसले ले पाती है, देश को आगे बढ़ा पाती है। ये सम्मान मोदी का नहीं है, बल्कि 130 करोड़ भारतीयों का है, खाड़ी देशों के विकास में योगदान दे रहे लाखों भारतीयों का है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत