न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस अगर गायब हो जाएगी तो गरीबी स्वत: मिट जाएगी : PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सोनपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस अगर गायब हो जाएगी तो गरीबी स्वत: मिट जाएगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 06 Apr 2019 4:54:22

कांग्रेस अगर गायब हो जाएगी तो गरीबी स्वत: मिट जाएगी : PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा के सोनपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस अगर गायब हो जाएगी तो गरीबी स्वत: मिट जाएगी। उन्होंने कांग्रेस और बीजू जनता दल (बीजद) की आलोचना करते हुए कहा कि दोनों दलों ने निजी लाभ और वोट बैंक के लिए देश की जनता को गरीब बनाए रखा। मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने एक ऐसी नीति लागू करने की योजना बनाई है, जिससे आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ने से महंगाई में वृद्धि होगी। ओडिशा में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अगुवाई में बीजद सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को कम भाव पर अपनी उपज बेचनी पड़ रही है, जबकि केंद्र ने फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य उत्पादन लागत का डेढ़ गुना बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग नौकरी की तलाश में दूसरे प्रदेशों को पलायन कर रहे हैं।

मोदी ने कहा, "दरअसल, कांग्रेस और बीजद को गरीबी में अपनी राजनीतिक फसल दिखती है। यही कारण है कि ओडिशा समेत देश का एक बड़ा हिस्सा कई दशकों से आर्थिक रूप से विपन्न बना हुआ है।"

उन्होंने कहा कि पीढ़ी दर पीढ़ी कांग्रेस ने सिर्फ गरीबी हटाओ का नारा दिया, जबकि लोग और गरीब बनते चले गए और उनके नेता अमीर।

प्रधानमंत्री ने कहा, "यह चुनाव तय करेगा कि हमारे भारत के नायक मजबूत बनकर उभरेंगे या पाकिस्तान का पक्ष लेने वाले लोग।" मोदी ने यहां जनसभा में जुटी भीड़ से पूछा, "क्या आप मजबूर सरकार चाहते हैं या मजबूत सरकार।" मोदी ने सवालिया लहजे में कहा, "ओडिशा में प्राकृतिक संसाधनों का प्रचुर भंडार है, फिर भी वह कौन-सा कारण है कि विकास के मामले में प्रदेश पिछड़ा हुआ है।"

उन्होंने कहा, "केंद्र के साथ-साथ एक बार हमारी सरकार प्रदेश में बन जाए तो ओडिशा की पहचान लोगों के पलायन की जगह पर्यटन स्थल के रूप में होगी।" उन्होंने जल संकट का मसला उठाया और कहा कि महानदी और तेल नदियों के होते हुए भी इलाके में पानी की कमी है।

बीजद की नीयत ठीक नहीं

पीएम ने बीजद सरकार और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि क्षेत्र के आधार पर जो भेदभाव ओडिशा की बीजद सरकार कर रही है, ऐसा ही भेदभाव कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने भी दशकों से पूरे पूर्वी भारत के साथ किया है। ओडिशा में बीजद सरकार की नीयत ठीक नहीं है। यहां की सरकार किसानों को मिलने वाली वित्‍तीय मदद और आयुष्‍मान योजना के तहत गरीबों को निशुल्‍क इलाज उपलब्‍ध कराने में रोड़ा बनी है। उन्‍होंने कहा कि बीजद की नीयत ठीक होती तो किसानों को उनकी उपज की लागत का डेढ़ गुना समर्थन मूल्‍य मिलता जो चौकीदार ने आपके लिए तय किया था। बीजद की नीयत ठीक होती तो आयुष्‍मान भारत का फायदा आपको मिलता।

ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी होने जा रहा है। चार चरणों में होने वाले चुनाव के प्रथम चरण में प्रदेश की 21 लोकसभा सीटों और विधानसभा की 147 सीटों के लिए 11 अप्रैल को मतदान होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत