न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चुनाव आयोग ने लगाया बैन, 'बजरंग बली' के दर्शन करने पहुंचे योगी आदित्यनाथ, मंदिर में पढ़ी हनुमान चालीसा

योगी आदित्यनाथ की अली और बजरंग बली वाली टिप्पणी पर सख्ती दिखाते हुए चुनाव आयोग ने योगी आदित्यनाथ के चुनाव प्रचार करने पर 72 घंटों का प्रतिबंध लगा दिया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Apr 2019 10:24:36

चुनाव आयोग ने लगाया बैन, 'बजरंग बली' के दर्शन करने पहुंचे योगी आदित्यनाथ, मंदिर में पढ़ी हनुमान चालीसा

योगी आदित्यनाथ की "अली" और "बजरंग बली" वाली टिप्पणी पर सख्ती दिखाते हुए चुनाव आयोग ने योगी आदित्यनाथ के चुनाव प्रचार करने पर 72 घंटों का प्रतिबंध लगा दिया है। बीजेपी नेता आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनावों की तुलना इस्लाम में श्रद्धेय 'अली' और हिंदू देवता बजरंग बली के बीच मुकाबले से की थी। आदित्यनाथ ने कहा था, "अगर कांग्रेस, सपा, बीएसपी को 'अली' पर विश्वास है तो हमें 'बजरंग बली' पर विश्वास है। दोनों नेताओं के बयानों की शिकायत चुनाव आयोग से की गई थी। चुनाव आयोग की ओर से लगे प्रतिबंध के बाद योगी आदित्यनाथ 16, 17 और 18 अप्रैल तक कोई चुनाव प्रचार नहीं कर सकेंगे। आयोग की ओर से इस प्रतिबंध के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया। जानकारी के मुताबिक सीएम योगी मंगलवार सुबह 8:30 बजे हनुमान सेतु मंदिर पहुंचे। चुनाव आयोग की ओर से योगी के भाषण देने पर प्रतिबंध लगाया गया है और उनके इस प्रतिबंध में मंदिर में जाना शामिल नहीं है। ऐसे में वह मंदिर जा सकते हैं।

आजम खान और मेनका गांधी के चुनाव प्रचार पर भी रोक

आचार संहिता का उल्लंघन को दखते हुए चुनाव आयोग ने आजम खान और मेनका गांधी के चुनाव प्रचार पर भी रोक लगा दी। आजम खान के चुनाव प्रचार पर 72 घंटे और मेनका गांधी के चुनाव प्रचार पर 48 घंटे के लिए बैन लगा दिया है। चुनाव आयोग ने संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत प्रदत्त अधिकारों को इस्तेमाल करते हुये दोनों नेताओं के रवैये की आलोचना करते हुये देश में कहीं भी प्रचार अभियान में हिस्सा लेने से रोका है। आजम खान ने बीजेपी प्रत्याशी जया प्रदा के खिलाफ सारी हदें लांघते हुए बेहद आपत्तिजनक बयान दिया था। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में रामपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने जयाप्रदा का नाम लिए बगैर उन पर जमकर निशाना साधते हुए कहा था कि जिसको हम उंगली पकड़कर रामपुर लाए, रामपुर की गलिया, रामपुर की सड़कों की पहचान कराई, किसी का कांधा नहीं लगने दिया उसके शरीर से आप गवाही दोगे...छूने नहीं दिया, गंदी बात नहीं करने दी...आपने दस साल अपना प्रतिनिधित्व कराया। मगर आपमें और मुझमें क्या फर्क है?... रामपुर वालों, उत्तर प्रदेश वालों, हिंदुस्तान वालो...उसकी असलियत समझने में आपको 17 बरस लग गए, मैं 17 दिन में पहचान गया कि इनके नीचे का जो अंडरवियर है वो खाकी रंग का है। इस पर चुनाव आयोग ने कड़ा कदम उठाया है और उन पर 72 घंटे के लिए चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी है। आजम खान ने बीजेपी प्रत्याशी जया प्रदा के खिलाफ सारी हदें लांघते हुए बेहद आपत्तिजनक बयान दिया था। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में रामपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने जयाप्रदा का नाम लिए बगैर उन पर जमकर निशाना साधते हुए कहा था कि जिसको हम उंगली पकड़कर रामपुर लाए, रामपुर की गलिया, रामपुर की सड़कों की पहचान कराई, किसी का कांधा नहीं लगने दिया उसके शरीर से आप गवाही दोगे...छूने नहीं दिया, गंदी बात नहीं करने दी...आपने दस साल अपना प्रतिनिधित्व कराया। मगर आपमें और मुझमें क्या फर्क है?... रामपुर वालों, उत्तर प्रदेश वालों, हिंदुस्तान वालो...उसकी असलियत समझने में आपको 17 बरस लग गए, मैं 17 दिन में पहचान गया कि इनके नीचे का जो अंडरवियर है वो खाकी रंग का है। इस पर चुनाव आयोग ने कड़ा कदम उठाया है और उन पर 72 घंटे के लिए चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह