न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BJP का दामन छोड़ कांग्रेस में शामिल हो सकते है वरुण गांधी! राहुल गांधी ने दी प्रतिक्रिया

खबर सामने आ रही है कि हो सकता है वरुण बीजेपी (BJP) को छोड़ कांग्रेस (Congress) का दामन थाम सकते हैं, जिस पार्टी के आलाकमान से उनका पारिवारिक नाता है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 25 Jan 2019 6:16:42

BJP का दामन छोड़ कांग्रेस में शामिल हो सकते है वरुण गांधी! राहुल गांधी ने दी प्रतिक्रिया

पिछले कुछ समय से बीजेपी (BJP) के युवा नेता वरुण गांधी (Varun Gandhi) केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर आलोचक रहे हैं। कई मौकों पर उन्‍होंने सरकार पर अपरोक्ष हमला बोला, जिसके बाद ऐसी अटकलें लगाई जाने लगीं कि वह पार्टी के शीर्ष नेतृत्‍व से खफा हैं। वही इसी बीच एक और खबर सामने आ रही है कि हो सकता है वरुण बीजेपी (BJP) को छोड़ कांग्रेस (Congress) का दामन थाम सकते हैं, जिस पार्टी के आलाकमान से उनका पारिवारिक नाता है।

varun gandhi joining congress,rahul gandhi reaction on varun gandhi,will varun gandhi join congress,rahul on varun gandhi joining congress speculations

वरुण के कांग्रेस से जुड़ने की अटकलों को प्रियंका गांधी के दो दिन पहले बुधवार को राजनीति में आने के औपचारिक ऐलान के बाद और बल मिला, जिनके साथ उनके संबंध 'अच्‍छे' बताए जाते हैं। भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है। राहुल गांधी ने भुवनेश्वर में शुक्रवार को कहा कि वरुण गांधी के कांग्रेस में शामिल होने संबंधी अटकलों की खबरों की मुझे कोई जानकारी नहीं है।

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब दो दिन पहले उनकी बहन प्रियंका गांधी औपचारिक रूप से सक्रिय राजनीति में आई हैं और उन्हें लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में अहम जिम्मेदारी दी गई है। प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री के बाद उनके चचेरे भाई वरुण गांधी के भी कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तेज हैं। दरअसल, भुवनेश्वर में एक कार्यक्रम के दौरान एक सवाल कि क्या वरुण गांधी कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं, इसके जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि 'मैंने ये अटकलें नहीं सुनी हैं'। बता दें कि वरुण गांधी राहुल गांधी के चचेरे भाई हैं जो भारतीय जनता पार्टी से सांसद हैं। वरुण गांधी उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर का प्रतिनिधित्व करते हैं।

वरुण गांधी की मां केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी हैं जो मोदी सरकार में महिला और बाल विकास मंत्री हैं। गौरतलब है कि वरुण गांधी को लेकर अफवाहों का बाजार इसलिए भी गर्म है क्योंकि दो दिन पहले ही गांधी परिवार से एक और शख्स यानी प्रियंका गांधी का सक्रिय राजनीति में पदार्पण हुआ है। साथ ही पिछले कुछ समय से बीजेपी में भी वरुण गांधी काफी अलग-थलग चल रहे हैं। ऐसी खबरें हैं कि वरुण गांधी को बीजेपी में तरजीह नहीं दी जा रही है। इसकी बानगी पिछले साल विधानसभा चुनावों में भी देखने को मिला क्योंकि उन्होंने बीजेपी के लिए ताबड़तोड़ रैलियां भी नहीं की।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत