न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘अली बजरंगबली’ वाले बयान पर CM योगी का चुनाव आयोग को जवाब- 'दोबारा नहीं बोलूंगा'

सीएम योगी ने चुनाव आयोग से कहा है कि वह भविष्य में अब कोई ऐसा बयान नहीं देंगे।  यूपी सीएम ने चुनाव आयोग को भेजे जवाब में कहा कि वह भविष्य में ऐसा बयान देने से परहेज करेंगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 13 Apr 2019 8:32:02

‘अली बजरंगबली’ वाले बयान पर CM योगी का चुनाव आयोग को जवाब- 'दोबारा नहीं बोलूंगा'

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'अली बजरंगबली' वाले अपने बयान पर चुनाव आयोग को जवाब सौंपा है। सीएम योगी ने चुनाव आयोग से कहा है कि वह भविष्य में अब कोई ऐसा बयान नहीं देंगे। यूपी सीएम ने चुनाव आयोग को भेजे जवाब में कहा कि वह भविष्य में ऐसा बयान देने से परहेज करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने 10 अप्रैल को मेरठ में एक चुनावी सभा में कहा था कि अगर अगर कांग्रेस-बीएसपी-एसपी को 'अली' पर विश्वास है तो उन्हें भी बजरंगबली पर विश्वास है। सीएम योगी के इस बयान पर चुनाव आयोग ने उन्हें प्रथम दृष्टया धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाकर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर यह नोटिस भेजा था। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्वाचन आयोग से कहा कि अली-बजरंगबली वाले बयान पर उनकी मंशा गलत नहीं थी। सीएम ने कहा कि आयोग के आपत्ति और नोटिस के बाद वह आयोग को विश्वास दिलाते हैं कि भविष्य में पूरा ध्यान रखेंगे। अब निर्वाचन आयोग तय करेगा कि वो योगी के इस जवाब से सन्तुष्ट है या नहीं।

वहीं, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती को भी आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में चुनाव आयोग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था। सूत्रो के मुताबिक, मायावती ने भी अपना जवाब नई दिल्ली में चुनाव आयोग को भेज दिया है।

मायावती को देवबंद में उनके भाषण में मुसलमानों से किसी विशेष पार्टी को वोट न देने की अपील करने के लिये नोटिस जारी किया गया था। प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि बसपा प्रमुख ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया था।

वहीं, आदित्यनाथ को मेरठ में एक रैली को संबोधित करते हुए उनकी "अली" और "बजरंग बली" वाली टिप्पणी के लिए नोटिस दिया गया था। बीजेपी नेता आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनावों की तुलना इस्लाम में श्रद्धेय 'अली' और हिंदू देवता बजरंग बली के बीच मुकाबले से की थी। आदित्यनाथ ने कहा था, "अगर कांग्रेस, सपा, बसपा को 'अली' पर विश्वास है तो हमें 'बजरंग बली' पर विश्वास है।

lok sabha election 2019,cm yogi adityanath,election commission,ali,bajrangbali,news,national news,news in hindi

योगी के बयान का आज़म खान का पलटवार, सभा में बोले- 'बजरंग अली ले लो जालिमों की बलि'

बजरंगबली पर इस बहस में अब आजम खान भी शामिल हो गए हैं। आजम खान ने रामपुर में योगी आदित्यनाथ के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने एक जनसभा को संबोदित करते हुए कहा कि 'अली और बजरंग बली में झगड़ा मत करवाओ। मैं इसके लिए एक नाम दिए देता हूं। बजरंग अली से मेरा दीन कमजोर नहीं होता। योगी जी ने कहा कि हनुमान जी दलित थे और फिर उनके किसी साथी ने कहा कि हनुमान जी ठाकुर थे। फिर पता चला कि वह ठाकुर नहीं जाट थे। फिर किसी ने कहा कि वह हिंदुस्तान के नहीं श्रीलंका के थे लेकिन बाद में एक मुसलमान ने कहा कि बजरंगबली मुसलमान थे। झगड़ा ही खत्म हो गया। हम अली और बजरंग एक हैं। बजरंग अली तोड़ दो दुश्मन की नली। बजरंग अली ले लो जालिमों की बलि।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत