न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश : कांग्रेस के नामदार राहुल गांधी का असली नाम 'राउल विंसी' है : योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कबरपुर लोकसभा क्षेत्र के तहत कानपुर देहात के घाटमपुर में रविवार को आयोजित चुनावी सभा को संबोदित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 22 Apr 2019 12:28:02

उत्तर प्रदेश : कांग्रेस के नामदार राहुल गांधी का असली नाम 'राउल विंसी' है : योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कबरपुर लोकसभा क्षेत्र के तहत कानपुर देहात के घाटमपुर में रविवार को आयोजित चुनावी सभा को संबोदित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला। योगी ने कहा कांग्रेस के जिस नामदार को आप राहुल गांधी के तौर पर जानते हैं, उसका वास्तविक नाम तो राहुल गांधी है ही नहीं। देश राहुल गांधी के नाम पर बेवकूफ बनता था। उसका नाम तो राउल विंसी है। अपने छद्म नाम से देश को बेवकूफ बनाने वाले 'राउल विंसी' के इस छल को देश कभी स्वीकार नहीं करेगा। योगी ने आगे कहा मुझे आश्चर्य होता है देश के आंखों में धूल झोंकने का कितना बड़ा पाप कांग्रेस कर रही है। राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा का वास्तविक नाम देश की जनता के सामने आना ही चाहिये। अपनी बात को जारी रखते हुए योगी ने कहा 'ब्रिटेन और इटली जाकर खुद को राउल विंसी कहेंगे और भारत में आकर छद्म नाम से राहुल गांधी बन जाएंगे। इनके पूर्वज कहते थे कि वे 'एक्सीडेंटल हिन्दू' हैं, और यहां पर खुद को हिन्दू दिखाने का काम करोगे। यह सब नहीं चल पायेगा। देश इसको स्वीकार नहीं करेगा।' योगी ने जनता से कहा आप लोगों को बहकावे में आने की आवश्यकता नहीं है। अगर कोई आपको बहकाने का प्रयास कर रहा है तो उसके वास्तविक कागजात चेक करो। कांग्रेस कब तक भारत की एकता और अखण्डता से खिलवाड़ करेगी?

आजम खान को बताया 'कलंक'

मुख्यमंत्री ने रामपुर की जनसभा में इस सीट से बीजेपी उम्मीदवार जया प्रदा पर विवादित टिप्पणी करने वाले सपा प्रत्याशी आजम खान को 'कलंक' बताया। उन्होंने कहा 'यह अकेली जया प्रदा की बात नहीं है। आजम खान ने पूरी नारी जाति का अपमान किया है और रामपुर इसका जोरदार जवाब देगा। यह रामपुर के कलंक को हमेशा के लिये राजनीति से बेदखल करने का काम भी करेगा। रामपुर को एक बार फिर रामपुर के अनुरूप ही बनाना है।' योगी ने लखीमपुर खीरी के निघासन में कहा कि यह देश मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहता है। पूरे देश के हर देशभक्त नागरिक के मन में बस मोदी का ही नाम है।

कांग्रेस, सपा और बसपा पर हमला

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि रामजन्मभूमि, रामपुर के सीआरपीएफ कैम्प और काशी में संकटमोचन मंदिर पर आतंकवादी हमले के वक्त प्रदेश में सपा की सरकार थी। रामजन्मभूमि पर हमला करने वाले दहशतगर्द सपा का झंडा लेकर गये थे और जब सपा की 2012 में सरकार आयी तो उन्होंने सबसे पहला फैसला आतंकवादियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने का लिया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस, सपा और बसपा, जिनकी सरकार में आतंकवाद को प्रेरित करने के लिये होड़ लगी रहती थी, एक दूसरे को नीचा दिखाने के लिये आतंकवादियों को देश में प्रश्रय देते थे, उनके मुकदमों को वापस लेते थे, क्या उन लोगों से उम्मीद करते हैं कि वे आतंकवाद का मुकाबला करेंगे? आज हमारे सैनिक दुश्मन देश की सीमा में घुसकर आतंकवाद की कमर तोड़ रहे हैं। ऐसा इसलिये है क्योंकि देश के पास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूप में दुनिया का सबसे शक्तिशाली नेता है।

योगी ने कहा कि जब मैंने बजरंग बली का नाम लिया तो सपा, बसपा और कांग्रेस में इतनी चिल्लाहट हो गयी। भगवान इन हरिद्रोहियों को सद्बुद्धि दे दे। जो लोग कल तक कहते थे कि हम राम और कृष्ण पर विश्वास नहीं करते। वे अब बजरंग बली की ताकत देखकर कहने लगे हैं कि हम भी तो बजरंग बली के भक्त हैं।

योगी ने जनता से पूछे सवाल

उन्होंने कहा 'मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि क्या देश के अंदर रामद्रोही सरकार होनी चाहिये। क्या कृष्णद्रोही सरकार होनी चाहिये। हिन्दुओं को आतंकवादी ठहराने वाली सरकार होनी चाहिये। बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर का अपमान करने वाली सरकार होनी चाहिये? सपा, बसपा और कांग्रेस तो यही काम कर रही हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत