न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

'ग्रेजुएट' नहीं हैं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, चुनावी हलफनामे में की घोषणा

राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा चुनाव (Lok sabha Elections) लड़ रहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने गुरुवार को चुनाव आयोग (EC) को दिए गए हलफनामे में घोषित किया कि वे 'ग्रेजुएट' नहीं हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 12 Apr 2019 8:45:37

'ग्रेजुएट' नहीं हैं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, चुनावी हलफनामे में की घोषणा

उत्तर प्रदेश (UP) की अमेठी से लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने कल अपना नामांकन दाखिल किया। इससे पहले उन्होंने 3 किलोमीटर तक रोड शो किया जिसमे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ पार्टी के कई नेता शामिल हुए। राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा चुनाव (Lok sabha Elections) लड़ रहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने गुरुवार को चुनाव आयोग (EC) को दिए गए हलफनामे में घोषित किया कि वे 'ग्रेजुएट' नहीं हैं। यह पहली बार है जब उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे (electoral affidavit) में साफ लिखा कि उन्होंने तीन साल का डिग्री कोर्स पूरा नहीं किया।

हलफनामे में उच्चतम शिक्षा के कॉलम में स्मृति ईरानी ने लिखा- दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (पत्राचार) से 'बैचलर ऑफ कॉमर्स पार्ट-1' इस कोर्स कोर्स का वर्ष उन्होंने 1994 लिखा है। इसका अर्थ है कि उन्होंने इस साल यह डिग्री कोर्स शुरू किया था लेकिन इसे पूरा नहीं किया। उन्होंने कोष्टक में लिखा है कि 'तीन साल की डिग्री कोर्स अपूर्ण।' हलफनामे के अनुसार ईरानी ने 1991 में हाईस्कूल की परीक्षा पास की, 1993 में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की।

अमेठी से बीजेपी की लोकसभा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी ने अपने चुनावी हलफनामे में 4.71 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है। ईरानी के हलफनामे के अनुसार स्‍मृति के पास 1.75 करोड़ की चल संपत्ति और 2.96 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। इसमें 1.45 करोड़ रुपये मूल्य की कृषि योग्य भूमि और 1.50 करोड़ की आवासीय इमारत शामिल है। हलफनामे के अनुसार 31 मार्च तक स्‍मृति के पास 6 लाख 24 हजार रुपए नकद और बैंक खाते में 89 लाख से ज्यादा की रकम जमा है। उनके पास राष्ट्रीय बचत योजना और डाक विभाग की योजना में 18 लाख रुपयों से ज्यादा की रकम जमा है जबकि 1.05 लाख रुपये के अन्य निवेश हैं।

इससे पहले साल 2014 में अमेठी सीट से पहली बार चुनाव लड़ने के दौरान स्मृति ईरानी ने हलफनामे में लिखा था कि 1994 में उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (पत्राचार) से बैचलर ऑफ कॉमर्स पार्ट-1 किया। इससे पहले साल 2004 में कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल के खिलाफ दिल्ली के चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के दौरान स्मृति ने एफिडेविट में लिखा था कि उन्होंने सन 1996 में दिल्ली यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ करस्पांडेंस से बैचलर ऑफ आर्ट किया। राज्यसभा सदस्य स्मृति ईरानी की प्रोफाइल में लिखा है कि वे दिल्ली के होली चाइल्ड अक्सिलियम में शिक्षित हुईं और दिल्ली यूनिवर्सिटी के दिल्ली स्कूल ऑफ करस्पांडेंस से शिक्षा ले रही हैं।

बता दे, कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी पार्टियां स्मृति ईरानी पर अपनी शिक्षा को लेकर विरोधाभासी जानकारी देने का आरोप लगाती रही हैं। स्मृति ईरानी ने पिछली बार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अमेठी में जबर्दस्त टक्कर दी थी और 1।07 लाख वोट से हार गई थीं। केंद्रीय मंत्री अमेठी का साल 2014 के बाद से ही लगातार दौरा कर रही हैं। अमेठी में पांचवें चरण में 6 मई को मतदान होना है। मतों की गिनती 23 मई को होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल