न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

8 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान जारी, इन फिल्मी सितारों की किस्मत दांव पर

लोकसभा चुनाव में आज सातवें और अंतिम चरण के लिए मतदान हो रहा है। इस चरण में 8 राज्यों की 59 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। 918 उम्मीदवार मैदान में हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 19 May 2019 9:17:37

8 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान जारी, इन फिल्मी सितारों की किस्मत दांव पर

लोकसभा चुनाव में आज सातवें और अंतिम चरण के लिए मतदान हो रहा है। इस चरण में 8 राज्यों की 59 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। 918 उम्मीदवार मैदान में हैं। सातवें चरण में पंजाब और उत्तर प्रदेश की 13-13, बिहार और मध्य प्रदेश की 8-8 पश्चिम बंगाल की 9, हिमाचल प्रदेश की 4, झारखंड की 3 और चंडीगढ़ की 1 सीट पर मतदान जारी है।

इस चरण में कई फिल्मी सितारों के भाग्य का फैसला होगा। जिनमें से प्रमुख रूप से गुरदासपुर सीट से सनी देओल, पटना साहिब सीट से शत्रुघ्न सिन्हा और चंडीगढ़ सीट से किरण खेर चुनावी मैदान में हैं। वहीं भोजपुरी फिल्म स्टार रवि किशन गोरखपुर से चुनावी मैदान में हैं तो मशहूर कॉमेडियन भगवंत मान पंजाब के संगरूर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

सनी देओल के सामने हैं सुनील जाखड़

गुरदासपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल का मुकाबला सांसद और पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ से है। वहीं चंडीगढ़ सीट से बीजेपी ने एक बार फिर किरण खेर पर अपना भरोसा जताया है। इस सीट से कांग्रेस ने पूर्व मंत्री पवन बंसल को चुनावी मैदान में उतारा है।

भगवंत मान को मिल रही है दोहरी चुनौती

पंजाब के संगरूर सीट से आम आदमी पार्टी ने अपने मौजूदा सांसद भगवंत मान पर एक बार फिर भरोसा जताया है जबकि कांग्रेस ने इस सीट से केवल सिंह ढिलन को टिकट दिया है। शिरोमणि अकाली दल ने परमिंदर सिंह ढींढसा को मैदान में उतारा है।

शत्रुघ्न सिन्हा को टक्कर दे रहे हैं मोदी के मंत्री

अगर बात करें बिहार की तो पटना साहिब सीट से बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं। लेकिन इस बार शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं। इससे पहले वह यहां से बीजेपी के टिकट पर सांसद रह चुके हैं। इस बार यहां से उनका मुकाबला बीजेपी के नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद से है।

वहीं उत्तर प्रदेश के गोरखपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी ने भोजपुरी फिल्म स्टार रवि किशन पर भरोसा जताया है। यहां से महागठबंधन ने राम भुआल निषाद को अपना उम्मीदवार बनाया है।

2014 में एनडीए ने 40 सीटों पर जीत हासिल की थी

इस चरण में जिन 59 सीटों पर मतदान है, 2014 में एनडीए ने इनमें से 40 (भाजपा- 33, अकाली दल- 4, रालोसपा-2, अपना दल-1) पर जीत हासिल की थी। पिछले लोकसभा चुनाव में बिहार में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा भाजपा के साथ लड़ी थी, जबकि नीतीश कुमार की जनता दल अलग चुनाव लड़ी थी। बंगाल की जिन 9 सीटों पर मतदान है, उनमें से सभी पर तृणमूल ने जीत हासिल की थी। इन 59 सीटों में आप ने 4, कांग्रेस ने 3, झामुमो ने 2 और जदयू ने 1 सीट हासिल की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत