न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

किसी मोनू-टोनू से डरने की जरूरत नहीं, मैं संजय गांधी का लड़का हूं, इन जैसों से जूते के फीते खुलवाता हूं : वरुण गांधी

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से बीजेपी की प्रत्याशी मेनका गांधी के लिए जनसभा करने पहुंचे फायर ब्रांड नेता और उनके बेटे वरुण गांधी ने गठबंधन प्रत्याशी चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू सिंह पर जमकर हमला बोला।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 03 May 2019 12:34:21

किसी मोनू-टोनू से डरने की जरूरत नहीं, मैं संजय गांधी का लड़का हूं, इन जैसों से जूते के फीते खुलवाता हूं : वरुण गांधी

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से बीजेपी की प्रत्याशी मेनका गांधी के लिए जनसभा करने पहुंचे फायर ब्रांड नेता और उनके बेटे वरुण गांधी ने गठबंधन प्रत्याशी चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू सिंह पर जमकर हमला बोला। वरुण गांधी ने कहा कि आपको किसी मोनू-टोनू से डरने की जरूरत नहीं है। मैं संजय गांधी का लड़का हूं और इन जैसों से जूते के फीते खुलवाता हूं।

बता दें कि बाहुबली मोनू गठबंधन प्रत्याशी चंद्रभद्र सिंह उर्फ़ सोनू के भाई हैं। इसके अलावा जनसभा में कांग्रेस पर तंज कसते हुए वरुण गांधी ने कहा, पहले सुल्तानपुर की पहचान थी कि आप अमेठी के पड़ोसी हैं। मेरे आने के बाद आप देश दुनिया में कहीं भी जाओ, तो लोग कहेंगे वरुण गांधी वाला सुल्तानपुर है। ये पहचान मेनका गांधी के आने के बाद और मशहूर होने वाली है।

2014 में वरुण गांधी ने सुल्तानपुर से चुनाव जीता था, लेकिन 2019 के चुनाव में वरुण गांधी की मां मेनका गांधी को बीजेपी ने इस सीट से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, मां मेनका की सीट पीलीभीत से वरुण गांधी उम्मीदवार हैं। इससे पहले केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी मेनका गांधी ने सुल्तानपुर में कहा कि मैं गांव-गांव जाती हूं। अभी तक 330 गांवों में जा चुकी हूं। यह जमीन मेरे पति संजय गांधी और बेटे की है। इसलिए मैं याद दिला रही हूं कि सुल्तानपुर में गठबंधन का उम्मीदवार नहीं चल पा रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जात-पात पर मुझे कोई बात नहीं करनी है, क्योंकि गठबंधन जात-पात की राजनीति करता है। मैं सभी को एक साथ लेकर चलती हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत