न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शरद पवार का PM मोदी पर हमला कहा - मुझसे पंगा मत लो

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि वह खुद किसी से पहले पंगा नहीं लेते हैं, लेकिन ऐसा करने वाले को उसकी जगह दिखा देते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Apr 2019 8:36:37

शरद पवार का PM मोदी पर हमला कहा - मुझसे पंगा मत लो

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि वह खुद किसी से पहले पंगा नहीं लेते हैं, लेकिन ऐसा करने वाले को उसकी जगह दिखा देते हैं। शरद पवार का यह बयान बुधवार को मोदी की एक रैली के बाद आया जिसमे उन्होंने कहा था कि एनसीपी नेताओं की नींद उड़ गई है। वही एक अन्य रैली में मोदी ने कहा था कि पवार ने अपनी पार्टी पर पकड़ खो दी है और इसके भीतर पारिवारिक कलह चल रही है।

मध्य महाराष्ट्र में एक रैली को संबोधित करते हुए पवार ने मोदी पर परोक्ष हमला करते हुए कहा, ''हम उस मिट्टी से हैं जहां छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म हुआ। हम खुद पहले से किसी पंगा नहीं लेते, लेकिन कोई यदि ऐसा करता है तो उसे उसकी जगह दिखा देते हैं।'' पवार यहां एनसीपी उम्मीदवार राणा जगजीत सिंह पाटिल के लिए प्रचार करने पहुंचे थे।

एनसीपी प्रमुख ने कहा कि मोदी पूछते हैं कि उन्होंने रक्षामंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान क्या किया। इसके जवाब में पवार ने कहा कि उन्होंने देश में हमले नहीं होने दिए जैसा कि मोदी की सरकार के दौरान हो रहा है। उल्लेखनीय है कि पवार 1991 से 1993 तक देश के रक्षामंत्री थे। उस समय वह कांग्रेस में थे।

पवार ने कहा कि मोदी कहते रहे हैं कि देश में पिछले 70 साल में पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान कोई विकास नहीं हुआ, लेकिन मोदी को बताना चाहिए कि क्या उन्होंने इसमें अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकारों (1998 से 2004) के कार्यकाल को भी जोड़ा है। पवार ने राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए पूर्व प्रधानमंत्री- जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री और राजीव गांधी की सराहना की। पवार ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद मोदी पर सेना के पराक्रम का राजनीतिक लाभ उठाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'वर्तमान प्रधानमंत्री सुरक्षाबलों के शौर्य का अपने प्रचार के लिए इस्तेमाल करते हैं। यह सरकार यहां तक कि कुलभूषण जाधव तक की रिहाई कराने में असफल रही है। 56 इंच का सीना कहां चला गया?' उस्मानाबाद निर्वाचन क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 18 अप्रैल को मतदान होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल