न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मोदी के रडार वालें बयान पर राहुल ने कसा तंज, कहा - क्या जब बादल आते हैं तो जेट, इंडिगो के हवाई जहाज हो जाते हैं गायब

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के प्रचार के अंतिम दिन हिमाचल के सोलन में सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि हिंदुस्तान के पीएम को समझ ही नहीं है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 17 May 2019 2:46:12

मोदी के रडार वालें बयान पर राहुल ने कसा तंज, कहा - क्या जब बादल आते हैं तो जेट, इंडिगो के हवाई जहाज  हो जाते हैं गायब

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के प्रचार के अंतिम दिन हिमाचल के सोलन में सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि हिंदुस्तान के पीएम को समझ ही नहीं है। मोदी एयर स्ट्राइक के समय वायु सेना के विशेषज्ञों को ज्ञान देते हैं। पीएम ने एयरफोर्स के लोगों को कहा- घबराओ मत। बादलों से हमें फायदा मिलेगा। रडार हवाईजहाज को बादलों में नहीं देख पाएगा। उन्होंने मोदी से पूछा कि क्या जब बादल आते हैं तो जेट, इंडिगो के हवाई जहाज गायब हो जाते हैं। राहुल ने कहा कि सच यह है कि हिंदुस्तान के पीएम को समझ ही नहीं है। राहुल ने कहा- मैं हर दो दिन में प्रेस वालों से मिलता हूं। पूछो जो पूछना है। मुझसे कहते हैं न्याय के बारे में बताइए। किसान के बारे में बताइए। मैं मोदी जी से पूछना चाहता हूं- आम कैसे खाते हैं।

राहुल ने कहा कि एसपीजी वालों ने मुझे बताया है कि नोटबंदी से पहले मोदी ने कैबिनेट को ताले से बंद कर दिया था। अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, अडवाणी जी के पास एक्सपीरियंस हैं। लेकिन, जिनको समझ है, मोदी उनकी नहीं सुनते। बस, अपनी दुनिया में हैं। उधर, गले मिलना तो छोड़ो अडवाणीजी को तो देखते ही नहीं हैं। अरे मोदी जी, यह आपके गुरू हैं।

पुलवामा के वक्त कांग्रेस देश की सरकार के साथ थी

राहुल ने पुलवामा हमले का भी जिक्र किया। कहा- पुलवामा अटैक के समय मैंने प्रेस कांफ्रेंस किया और सरकार के साथ खड़ा रहने की बात की। लेकिन, जब ताज होटल में आतंकवादी हिंदुस्तान में अटैक कर रहे थे। तब नरेंद्र मोदी माइक लेकर प्रेस कांफ्रेंस कर सरकार को घेरने में लगे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत