न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सरकार बनी तो 2020 तक 22 लाख सरकारी पद भरेंगे : राहुल गांधी

न्याय योजना के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश की सबसे बड़े समस्या रोजगार को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 01 Apr 2019 8:36:25

सरकार बनी तो 2020 तक 22 लाख सरकारी पद भरेंगे : राहुल गांधी

न्याय योजना के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने देश की सबसे बड़े समस्या रोजगार को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। राहुल ने दावा किया कि 31 मार्च 2020 तक हम 22 लाख सरकारी पदों की भर्तियां कर देंगे। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ट्विटर पर लिखा, 'आज सरकार में 22 लाख नौकरी की रिक्तियां हैं। हम 31 मार्च 2020 तक इन रिक्तियों को भरेंगे। स्वास्थ्य, शिक्षा आदि के लिए केंद्र द्वारा प्रत्येक राज्य सरकार को धनराशि हस्तांतरण को भरे जाने वाले इन रिक्त पदों से जोड़ा जाएगा।'

दरअसल कांग्रेस अपने घोषणापत्र में न्याय स्कीम के बाद शहरी रोजगार गारंटी योजना का एलान कर सकती है। इस योजना के तहत कम से कम सौ दिन का रोजगार मिलेगा। 4 हजार से 10 हजार रुपये महीना तक की आय की गारंटी होगी, कांग्रेस किसानों का दो लाख तक का कर्ज माफी का वादा भी कर सकती है।

पिछले दिनों ही राहुल ने वादा किया था कि अगर सरकार बनी तो देश के सबसे गरीब 20 प्रतिशत जनता को 72 हजार रुपये सालाना देगी। राहुल गांधी ने कहा कि इस योजना से पांच करोड़ परिवार यानि 25 करोड़ लोगों को फायदा होगा। राहुल गांधी का दावा है कि इसका फायदा 5 करोड़ परिवारों को होगा, मतलब ये कि सरकारी खजाने पर 3.6 लाख करोड़ का बोझ आएगा। इससे सरकार का मौजूदा 7 लाख करोड़ का वित्तीय घाटा बढ़कर 10.6 लाख करोड़ हो जाएगा। 72 हजार रुपये महीने की योजना को लेकर आंध्र प्रदेश के विजयवाडा में कल राहुल ने कहा, 'मैं मोदी नहीं हूं। मैं झूठ नहीं बोलता हूं। उन्होंने कहा कि वह आपको 15 लाख रुपये देंगे। यह एक झूठ था। उनकी सरकार आपके बैंक अकाउंट में 15 लाख रुपये नहीं दे सकती लेकिन हमारी सरकार आई तो देश के सबसे गरीब लोगों को हर साल 72 हजार रुपये दिए जा सकेंगे।' इसके साथ ही राहुल गांधी ने वादा किया कि आगामी लोकसभा चुनावों में अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देंगे।

बता दे, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Congress Rahul Gandhi) अमेठी के साथ-साथ केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस के सीनियर नेता ए। के। एंटनी ने कहा कि पिछले कुछ समय से मांग उठ रही थी कि राहुल गांधी को अमेठी के साथ-साथ दक्षिण भारत की किसी सीट से लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा, 'कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल से लगातार इस तरह की मांग उठ रही थी।' एंटनी ने कहा कि इसलिए फैसला लिया गया कि राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ेंगे। केरल का वायनाड कांग्रेस (Congress) का मजबूत गढ़ रहा है। इस तरह से अमेठी के बाद राहुल गांधी ने जो दूसरी सीट अपने लिए चुनी है, वह भी पार्टी के लिए काफी मजबूत है और कांग्रेस उम्मीद कर रही है कि राहुल गांधी दोनों जगहों से विजयी पताका लहराएंगे।

दक्षिण से भी चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद आज राहुल गांधी तेलंगाना में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। दोपहर 12 बजे जहीराबाद में रैली को संबोधित करेंगे, दोपहर 2 बजे वानापर्थी में जनसभा करेंगे और शाम 4 बजे हुजूरनगर में जनसभा को संबोधित करेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत