न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: राहुल गांधी का पीएम पर हमला कहा, 'नरेंद्र मोदी दो हिंदुस्तान बनाने की कोशिश कर रहे हैं, एक अमीरों का दूसरा गरीबों का '

राहुल गांधी ने कहा इस बार का लोकसभा चुनाव दो विचारधाराओं की लड़ाई है। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर नोटबंदी के जरिए काले धन वालों की मदद करने का आरोप भी लगाया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 26 Mar 2019 2:59:23

राजस्थान: राहुल गांधी का पीएम पर हमला कहा, 'नरेंद्र मोदी दो हिंदुस्तान बनाने की कोशिश कर रहे हैं, एक अमीरों का दूसरा गरीबों का '

मंगलवार को अपने एक दिन के चुनावी दौरे पर राजस्थान के श्रीगंगानगर में चुनाव प्रचार के लीए पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जनसभा रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि 'जो माताओं और बहनों ने घर में पैसा बचाकर रखा था, नरेंद्र मोदी कहते हैं नहीं, मैं रोजगार नहीं दूंगा, 15 लाख नहीं दूंगा, किसानों का कर्जा माफ नहीं करूंगा, मगर जो आपको जेब में है और जो आपके घर में है वो भी छीनकर नीरव मोदी को दे दूंगा।'

राहुल गांधी ने कहा इस बार का लोकसभा चुनाव दो विचारधाराओं की लड़ाई है। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर नोटबंदी के जरिए काले धन वालों की मदद करने का आरोप भी लगाया। सूरतगढ़ में पार्टी की जनसंकल्प रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो हिंदुस्तान बनाने की कोशिश कर रहे हैं जिसमें एक हिंदुस्तान अमीरों का और दूसरा गरीबों का होगा, लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी।

उन्होंने कहा, 'झंडा एक है तो देश भी एक ही होगा। हम दो हिंदुस्तान नहीं बनने देंगे।' कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि उन्होंने नोटबंदी के जरिए कालेधन वालों की मदद की।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस केंद्र में सत्ता में आते ही देश के 20 प्रतिशत गरीब परिवारों की न्यूनतम मासिक आय 12000 रुपये सुनिश्चत करेगी। इसके लिये वह उनके खाते में 72 हजार रूपये सालाना डालेगी।

राहुल ने कहा कि देश में 25 करोड़ लोग आज भी गरीबी रेखा से नीचे हैं जो कि देश के लिए शर्म की बात है। उन्होंने देश के 20 प्रतिशत गरीब परिवारों को 72 हजार रूपये सालाना देने की पार्टी की घोषणा को देश में गरीबी पर 'सर्जिकल स्ट्राइक' बताते हुए कहा कि कांग्रेस देश से गरीबी मिटाएगी।

उन्होंने कहा, 'अगर मोदी अमीरों को पैसा देते हैं तो कांग्रेस पार्टी गरीबों को पैसा देगी।'

नोटबंदी और जीएसटी को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि नोटबंदी तथा जीएसटी जैसे कदमों से मोदी सरकार ने देश में बेरोजगारी बढ़ाई है। उन्होंने कहा कि मोदी ने नोटबंदी के जरिए कालेधन वालों की मदद की।

उन्होंने कहा कि 'कांग्रेस किसानों की रक्षा और युवाओं को रोजगार देने पर ध्यान देगी।'

उन्होंने कहा,'हम गरीबों की बात करते हैं। हम न्याय चाहते हैं, हम दो हिंदुस्तान नहीं बनने देंगे।''

इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी सभा को संबोधित किया। राहुल गांधी आज बूंदी में भी एक सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह जयपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

rahul gandhi,public rally in sriganganagar,rajasthan,lok sabha election 2019,bjp,congress,narendra modi

राज्यवर्धन राठौड़ ने पूछे राहुल गांधी से सवाल

बता दे, इससे पहले राहुल गांधी के राजस्थान दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता और केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने विडियो के जरिए राहुल गांधी से राजस्थान से जुड़े कुछ सवालों के जवाब मांगे है. उन्होंने पूछा-

- राजस्थान सरकार के किसान कर्जमाफी और बेरोजगारी भत्ते के वादे पर सवाल करते हुए राज्यवर्धन सिंह ने पूछा आप यहां पर आए, यहां पर आपने ऐलान किया लेकिन अब तक किसानों का ऋण माफ नहीं हुआ।

- राजस्थान के 65 लाख किसानों में से 30 लाख ने पीएम नरेंद्र मोदी की किसान सम्मान निधि योजना के तहत आवेदन पत्र दिए लेकिन राज्य की कांग्रेस सरकार ने वह सूची केंद्र को उपलब्ध नहीं कराई। किसान आपसे जवाब मांग रहे हैं।

- पीएम मोदी ने देश के 50 करोड़ व्यक्तियों को इलाज के लिए 5 लाख रुपये हर साल उपलब्ध कराने की स्कीम की घोषणा की। आपने राजस्थान की भामाशाह योजना को भी बंद कर दिया, जिससे यह इलाज हो रहा था और आयुष्मान भारत को भी स्वीकार नहीं किया।

- राजस्थान में पिछले दो दिनों में 10 रेप हुए है। प्रदेश की कानून-व्यवस्था की स्थिति आपकी सरकार की देन है। हर महिला अपनी सुरक्षा का मांग रही है आपसे जवाब।

- आपने विधानसभा चुनाव के दौरान ऐलान किया था कि हर बेरोजगार नौजवान को साढ़े तीन हजार का भत्ता प्रति माह देंगे। मार्च निकलता जा रहा है आचार संहिता लग चुकी है। सभी नौजवान मांग रहे हैं आपसे जवाब।

- मोदी ने पूरे देश में आर्थिक आधार पर 10 फीसदी आरक्षण दिया पूरे देश में लागू हो रहा है लेकिन राजस्थान में अब तक इसको लागू क्यों नहीं किया गया? नौजवान आपसे मांग रहा है जवाब।

- देश की सुरक्षा को लेकर सर्जिकल स्ट्राइक हुई एयर स्ट्राइक हुई। पाकिस्तान तो समझ आता है कि वो उसको असफल बनाने की कोशिश कर रहा है लेकिन आप और आपके नेता भी उसको असफल बता रहे हैं। आप और पाकिस्तान एक ही भाषा बोल रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत