न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्‍ट्र में पीएम मोदी कहा - आज हर आतंकी को पता है अगर भारत पर हमला किया तो मोदी उन्हें सजा देगा

लोकसभा चुनाव के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर में धुआंधार प्रचार अभियान चलाए हुए हैं। इसी क्रम में सोमवार को महाराष्‍ट्र दौरे पर गए पीएम मोदी ने डिंडोरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 22 Apr 2019 2:02:18

महाराष्‍ट्र में पीएम मोदी कहा - आज हर आतंकी को पता है अगर भारत पर हमला किया तो मोदी उन्हें सजा देगा

लोकसभा चुनाव के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर में धुआंधार प्रचार अभियान चलाए हुए हैं। इसी क्रम में सोमवार को महाराष्‍ट्र दौरे पर गए पीएम मोदी ने डिंडोरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा 2014 से पहले जब भारत में बम धमाके होते थे, तब खुद को अनुभवी बताने वाली कांग्रेस और एनसीपी की सरकार महज शोक सभाएं आयोजित कर दुनियाभर में पाकिस्तान के नाम पर बस रोती रहती थी। पर आज हर आतंकी को पता है कि अगर उन्‍होंने अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने की कोशिश तो उन्‍हें सजा जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा सिर्फ सरकार नहीं हर हिंदुस्तानी आज सीना तानकर खड़ा है। दुनिया में भारत और भारतवासियों की ये जय जयकार आपके एक वोट के कारण हो रही है। ये आपके वोट की ताकत है कि आज भारत अपने सामने मौजूद चुनौतियों का डटकर सामना कर रहा है। पीएम मोदी ने इस दौरान अपनी सरकार के काम भी गिनाए और कहा कि दुनिया में आज भारत की साख नई ऊंचाई पर पहुंच गई है और कोई भी भारत की तरफ आंख उठाकर देखने से पहले 100 बार सोचता है। रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'आज हर आतंकी को पता है कि अगर देश के किसी हिस्से में बम धमाका किया, तो ये मोदी है, ये उन्हें पाताल में भी खोजकर सजा देगा, उन्हें खत्म करेगा।'

अपनी सरकार के काम के बारे में बताते हुए पीएम मोदी ने कहा एक तरफ हम भारतमाला और सागरमाला के माध्यम से दोगुनी रफ्तार से हाईवे बना रहे हैं वहीं नासिक जैसे शहरों के लिए उड़ान योजना के माध्यम से एयर कनेक्टिविटी भी बढ़ा रहे हैं।सरकार द्वारा फसलों की स्टोरेज क्षमता को बढ़ाने का भी प्रयास किया जा रहा है।

प्रधाानमंत्री ने कहा कि आदिवासी हस्तशिल्प का प्रचार-प्रसार करने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था को मजबूत किया गया है। आदिवासी साथियों की कमाई के लिए वन उपजों को समर्थन मूल्य के दायरे में लाया गया है। वन उपजों का अधिक मूल्य मिले, इसके लिए वनधन केंद्र खोले जा रहे हैं। 23 मई को जब फिर एक बार मोदी सरकार आएगी तो महाराष्ट्र के सभी किसानों को किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल