न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ममता पर PM मोदी का पलटवार कहा - मैं तो आपको दीदी कहता हूं, आपका आदर करता हूं, आपका थप्पड़ भी मेरे लिए आशीर्वाद बन जाएगा

गुरुवार को पश्चिम बंगाल में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा कि आपका थप्पड़ भी मेरे लिए आशीर्वाद बन जाएगा।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 09 May 2019 2:09:32

ममता पर PM मोदी का पलटवार कहा - मैं तो आपको दीदी कहता हूं, आपका आदर करता हूं, आपका थप्पड़ भी मेरे लिए आशीर्वाद बन जाएगा

गुरुवार को पश्चिम बंगाल में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा कि आपका थप्पड़ भी मेरे लिए आशीर्वाद बन जाएगा। पीएम (PM Modi) ने कहा, 'मुझे बताया गया है कि यहां दीदी ने कहा है कि वो मोदी को थप्पड़ मारना चाहती हैं। ममता दीदी, मैं तो आपको दीदी कहता हूं, आपका आदर करता हूं, आपका थप्पड़ भी मेरे लिए आशीर्वाद बन जाएगा।'

बता दें, मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोलते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा उनका पीएम मोदी को थप्पड़ मारने का मन करता है। मैंने ऐसा झूठा प्रधानमंत्री नहीं देखा। ममता बनर्जी ने कहा 5 साल पहले उन्होंने अच्छे दिनों की बात की थी, लेकिन बाद में नोटबंदी कर दी। वह संविधान भी बदल देंगे। ममता ने कहा मैं बीजेपी के नारों में विश्वास नहीं रखती। पैसा मेरे लिए कोई मायने नहीं रखता। लेकिन जब नरेंद्र मोदी बंगाल आकर कहते हैं कि टीएमसी लुटेरों से भरी पड़ी है तो मुझे उन्हें थप्पड़ मारने का मन हुआ। ममता ने आगे कहा, मोदी जैसा झूठा मैंने आजतक नहीं देखा। असम में 22 लाख बंगालियों के नाम काट दिए गए। महाराष्ट्र और यूपी से बिहारियों को खदेड़ दिया गया। अब वह बंगाल में भी एनआरसी की बात करते हैं। ममता ने कहा, प्राकृतिक आपदा और बाढ़ के समय मोदी बंगाल नहीं आते।

रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'कहते हैं, पुरुलिया जो आज सोचता है, वही कल पश्चिम बंगाल की सोच बन जाती है। जिन्होंने पश्चिम बंगाल में गणतंत्र को गुंडातंत्र में बदला है, उनके दिन अब गिनती के रह गए हैं। पहला धक्का 23 मई को लगेगा और फिर दीदी की दमनकारी सत्ता का पतन शुरु हो जाएगा। मैं आपको आश्वासन देने आया हूं कि जिन घुसपैठियों को दीदी ने, टीएमसी ने अपना काडर बनाया है, उनकी चुन-चुन कर पहचान होगी। जो यहां हमारी बेटियों को परेशान करते हैं, हमारे सभ्य बंगाली मानुष को परेशान करते हैं, उनकी पहचान की जाएगी।' साथ ही कहा, 'लेकिन ये भी कहूंगा कि अगर आपने अपने उन साथियों को थप्पड़ मारने का दम दिखाया होता, जिन्होंने चिटफंड के नाम पर गरीबों की कमाई लूट ली, तो आपको इतना डर ना लगता। अगर आप उन टोलाबाज़ों को थप्पड़ मारतीं तो आज ट्रिपल T यानि तृणमूल टोलाबाज टैक्स का दाग आप पर ना लगता।' पीएम मोदी ने कहा, 'मां, माटी और मानुष की बात करके दीदी ने आप सभी का वोट लिया। लेकिन आज पश्चिम बंगाल की क्या स्थिति है? मां अपनी संतानों की सुरक्षा के लिए परेशान है। माटी, लोकतंत्र प्रेमी निर्दोष नागरिकों के खून से लाल रंग में रंग गई है। और मानुष डर के साए में जीने को मजबूर है।

गौरतलब है कि पुरुलिया के रघुनाथपुर में आयोजित जनसभा में ममता बनर्जी ने कहा था, 'मैं राजनीति में अपना सिर नहीं झुकाऊंगी। जब मोदी ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस सिंडिकेट की पार्टी है। इसकी सरकार को सिंडिकेट चला रहे हैं। मुझे लगा उन्हें लोकतंत्र का एक करारा तमाचा (चुनाव में पराजय) लगना चाहिए। उन्होंने मोदी को ऐसा प्रधानमंत्री बताया जो, 'झूठ बोलने के लिए जाने जाते हैं।' ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव के समय पश्चिम बंगाल के अपने दौरे पर आए मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने दुर्गापूजा और अन्य हिंदू अनुष्ठानों को करने की अनुमति नहीं दी। उन्होंने पूछा, 'क्या आप इन आरोपों पर भरोसा करेंगे।'

ममता को सुषमा स्वराज का करारा जवाब

सुषमा ने अपने ट्विट में तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष ममता बनर्जी को मशहूर शायर बशीर बद्र के एक शेर के जरिए जवाब दिया। सुषमा स्वराज ने ममता बनर्जी को जवाब दिया और लिखा, 'ममता जी, आज आपने सारी हदें पार कर दीं। आप प्रदेश की मुख्यमंत्री हैं और मोदी जी देश के प्रधानमंत्री हैं। कल आपको उन्हीं से बात करनी है। इसलिए बशीर बद्र का एक शेर याद दिला रही हूं: दुश्मनी जम कर करो लेकिन ये गुंजाइश रहे, जब कभी हम दोस्त हो जाएं तो शर्मिंदा न हों।'

ममता जी - आज आपने सारी हदें पार कर दीं। आप प्रदेश की मुख्यमंत्री हैं और मोदी जी देश के प्रधान मंत्री हैं। कल आपको उन्हीं से बात करनी है। इसलिए बशीर बद्र का एक शेर याद दिला रही हूँ :

दुश्मनी जम कर करो लेकिन ये गुंजाइश रहे,
जब कभी हम दोस्त हो जाएँ तो शर्मिंदा न हों।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत