न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दीदी के गढ़ में गरजे मोदी कहा - ऐसे लोगों का दे रही है साथ जो दो प्रधानमंत्री चाहते हैं

रविवार को बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के कूच बिहार पहुंचे। रैली के दौरान जनसभा को संबोदित करते हुए पीएम मोदी ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 07 Apr 2019 1:10:28

दीदी के गढ़ में गरजे मोदी कहा - ऐसे लोगों का दे रही है साथ जो दो प्रधानमंत्री चाहते हैं

रविवार को बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के कूच बिहार पहुंचे। रैली के दौरान जनसभा को संबोदित करते हुए पीएम मोदी ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा 'पश्चिम बंगाल की स्पीड ब्रेकर दीदी, आज चैन से सो नहीं पा रही है।' मैदान में मौजूद भारी भीड़ को देखते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, 'रैली में आई हुई ये भीड़ दीदी की हार का स्‍मारक है।' ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए पीएम ने कहा कि अपने राजनीतिक फायदे के लिए घुसपैठियों को बचाकर दीदी ने माटी के साथ भी विश्वासघात किया है। पश्चिम बंगाल के लोगों को टीएमसी के गुंडों के हवाले करके उन्होंने मानुष की सारी उम्मीदें तोड़ दी हैं, उसका जीवन मुश्किल में डाल दिया है। उन्‍होंने आरोप लगाया कि दीदी अब ऐसे लोगों का साथ दे रही हैं जो भारत में दो प्रधानमंत्री चाहते हैं। क्या भारत में दो प्रधानमंत्री होने चाहिए? लेकिन दीदी ने मोदी विरोध में अपने ऐसे साथियों पर भी चुप्पी साध ली है।

पीएम ने कहा कि आपका ये चौकीदार घुसपैठियों की पहचान करने के लिए असम में NRC लेकर आया। आपका ये चौकीदार नागरिकता संशोधन बिल भी लेकर आया। हमारी कोशिश मां भारती की संतानों को, मां भारती में आस्था रखने वालों को सुरक्षा देने की थी। लेकिन दीदी अपने महामिलावटी साथियों के साथ मिलकर इस पर भी ब्रेक लगाने के चक्कर में है। लेकिन ये चौकीदार इस विषय में भी पूरी तरह से चौकन्ना है। पीएम ने मंच से कहा कि बंगाल की जनता ने मन बना लिया है। अब बंगाल में ना टोलागिरी चलेगी ना गुंडागिरी। आपको किसी से डरने की जरूरत नहीं है। कोई आपका वोट छीन नहीं पाएगा। उन्‍होंने कहा कि आज इस चौकीदार पर देश को इसलिए इतना विश्वास हुआ है, क्योंकि लोगों को लगने लगा है कि नामुमकिन भी अब मुमकिन है। गरीब से गरीब के पास भी अपना बैंक खाता, अपना रुपे डेबिट कार्ड होगा, ये कभी नामुमकिन लगता था, लेकिन अब मुमकिन है। उन्‍होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में कम्यूनिस्टों के शासन के बाद इस तरह सरकार चलाई जाएगी, इसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। मां शारदा को पूरा देश पूजता है, उनसे हम ज्ञान, सद्-बुद्धि मांगते हैं, लेकिन इन्होंने बंगाल को सारदा स्कैम से बदनाम कर दिया।

पीएम ने कहा कि दीदी का असली चेहरा दुनिया के सामने लाना जरूरी है। ये धरती इतने सामर्थ्य से भरी हुई है लेकिन वो पश्चिम बंगाल की संस्कृति को, यहां के गौरव को, यहां के नागरिकों के जीवन को तबाह करने पर तुली हुई हैं। उन्‍होंने लोगों से कहा कि क्या दीदी ने आपको बताया कि यहां के चाय बगानों में शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाओं को रोकने का काम क्यों किया जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल