न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हमने वन रैंक वन पेंशन लागू किया है तो सेना का गौरव गान क्यों ना करे : PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बेंगलुरु की एक रैली में एक बार फिर सेना को लेकर कहा कि अगर हमने वन रैंक वन पेंशन लागू किया है तो सेना का गौरव गान क्यों नहीं करना चाहिए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 14 Apr 2019 7:22:55

हमने वन रैंक वन पेंशन लागू किया है तो सेना का गौरव गान क्यों ना करे : PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बेंगलुरु की एक रैली में एक बार फिर सेना को लेकर कहा कि अगर हमने वन रैंक वन पेंशन लागू किया है तो सेना का गौरव गान क्यों नहीं करना चाहिए। पीएम मोदी ने रैली में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘’ये कांग्रेस आजकल कह रही है कि मोदी सेना का नाम नहीं लेगा। अगर सेना को वन रैंक वन पेंशन दिया है तो इस सेना का गौरव गान मोदी को करना चाहिए या नहीं करना चाहिए। अगर नेशनल वॉर मेमोरियल बनाया है तो मोदी को इसका गुणगान करना चाहिए या नहीं करना चाहिए।’’ रैली में पीएम मोदी ने कहा कि दशकों तक हमारे फौजी साथी वन रैंक वन पेंशन की मांग कर रहे थे। ये हमारी ही सरकार है, जिसने वन रैंक वन पेंशन को लागू किया है।

पीएम मोदी ने रैली के दौरान कांग्रेस के घोषणापत्र को भारत विरोधी और भारत के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाला बताया। उन्होने कहा जिस पार्टी ने देश में 50 सालों तक शासन किया हो, वह जम्मू-कश्मीर से सैनिकों को वापस बुलाने का अपने घोषणा-पत्र में वादा कर पाकिस्तान के पक्ष में बात कर रही है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस अफ्सपा को कमजोर कर हमारे सैनिकों को फांसी के फंदे पर चढ़ाना चाहती है और जम्मू एवं कश्मीर से सैनिकों को वापस बुलाकर देश की सीमा को कमजोर करना चाहती है।" उन्होंने कहा "यदि कांग्रेस सत्ता में आई तो उसने कश्मीर में सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम (अफ्सपा) में बदलाव करने का वादा किया है, जिससे आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई कमजोर होगी।"

मोदी ने कहा, "जिस आग को पंडित नेहरू ने कश्मीर में लगाई थी, और जिसकी देश अभी भी भारी कीमत चुका रहा है, कांग्रेस उसे जिंदा रखना चाहती है। यह उस समय चुप रहती है, जब उसकी गठबंधन सहयोगी नेशनल कांफ्रेंस कहती है कि कश्मीर के लिए एक अलग प्रधानमंत्री होना चाहिए। भारत में दो प्रधानमंत्री कैसे हो सकते हैं?" मतदाताओं, खासतौर से पहली बार के मतदाओं और युवाओं से इस चुनाव में कांग्रेस को खारिज करने का आह्वान करते हुए मोदी ने बीजेपी के कमल चुनाव चिन्ह को एक बार फिर वोट देकर एक मजबूत सरकार बनाने का आग्रह किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत