न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी ने वाराणसी में कहा - नीयत नेक होती है तो नीति भी एक होती है, चौकीदार निष्ठा-ईमानदारी से नहीं हटेगा

पीएम मोदी ने कल रैली के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की आपको पांच साल का हिसाब भी देने आया हूं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 26 Apr 2019 9:11:45

PM मोदी ने वाराणसी में कहा - नीयत नेक होती है तो नीति भी एक होती है, चौकीदार निष्ठा-ईमानदारी से नहीं हटेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वाराणसी से नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। इस सीट से वह दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। नामांकन से पहले कल पीएम मोदी ने वाराणसी में सात किलोमीटर लंबा रोड भव्य रोड शो किया। दो घंटे बीस मिनट का यह रोड शो बीएचयू के लंका गेट से शुरू होकर अलग अलग इलाकों से होता हुआ दशाश्वमेध घाट पर पहुंचा। प्रधानमंत्री ने यहां गंगा आरती में हिस्सा लिया। रोड शो और गंगा आरती के बाद पीएम ने वाराणसी में करीब 5000 बुद्धिजीवियों के बीच कहा कि मैं आपसे कल के नामांकन के लिए अनुमति लेने आया हूं। बता दे, नामांकन से पहले मोदी आज सुबह 9:30 बजे 'कार्यकर्ता बैठक' में काशी बीजेपी के बूथ अध्यक्षों और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के नामांकन को यादगार बनाने के लिए बीजेपी नेताओं ने एनडीए के घटक दलों को भी आमंत्रित किया है। इस कार्यक्रम के बाद करीब सुबह 11 बजे कालभैरव के दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद पीएम सुबह 11:30 बजे कचहरी में वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे। मोदी के नामांकन की खास बात यह है कि पहली बार बिहार के सीएम नीतीश कुमार पीएम मोदी के नामांकन के दौरान उपस्थित रहेंगे। पीएम मोदी के नामांकन में नीतीश कुमार के अलावा कार्यक्रम में अकाली दल से प्रकाश सिंह बादल, बिहार के सीएम और जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, केन्द्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष रामविलास पासवान प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में AIADMK, अपना दल और उत्तर-पूर्व के विकास के प्रति समर्पित संगठन NEDA के सहयोगी दलों के नेता भी उपस्थित रहेंगे। प्रधानमंत्री के नामांकन की कमान बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने संभाली है। अमित शाह ने बताया कि नामांकन के दौरान पूरा एनडीए काशी में रहेगा।

एनडीए नेताओं के अलावा बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और बीजेपी के कई बड़े नेताओं का भी पीएम मोदी के नामांकन में शामिल होने का कार्यक्रम है। पीएम मोदी का वारणसी दौरे का आज आखिरी दिन है।

पीएम मोदी ने कल रैली के दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की आपको पांच साल का हिसाब भी देने आया हूं। मेरा कर्तव्य बनता है कि आपसे दूसरे पांच साल मांगूं उससे पहले पांच साल का हिसाब दूं। लोग 70 साल का नहीं दे रहे हों, ये उनकी मर्जी। पीएम ने कहा कि इंडिया फर्स्ट ही मेरा मंत्र है, देश हित के अलावा किसी और का हित नहीं सोचूंगा।

वही साथ की साथ प्रधानमंत्री ने जनता से यह भी पूछ लिया कि आपकी अनुमति हो तो मैं कल नामांकन भरूंगा। जिसके बाद लोगों के बीच मोदी-मोदी के नारे लगने लगे। पीएम ने कहा- इसका मतलब हुआ आपने चुनाव संभाल लिया है, आप सब नरेंद्र मोदी हैं। पीएम ने कहा कि जब नीयत साफ होती है तो नियम का भी साथ होता है। नीयत नेक होती है तो नीति भी एक होती है। न भेदभाव होता है, न दोहरा रवैया होता है। न कोई अपना न पराया होता है। बस सबका साथ-सबका विकास होता है। उन्होंने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि ये चौकीदार अपनी निष्ठा और ईमानदारी से कभी नहीं डिगेगा। मैं काशी की मर्यादा नहीं झुकने दूंगा, मैं देश नहीं झुकने दूंगा। बाबा विश्वनाथ की इस नगरी में यहां का हर व्यक्ति मेरे लिए पूजनीय है। काशी ने मुझे सिर्फ एमपी नहीं पीएम बनने का आशीर्वाद दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा, '5 वर्ष पहले जब काशी की धरती पर मैंने कदम रखा, तब मैंने कहा था कि मां गंगा ने मुझे बुलाया है। मैया ने ऐसा दुलार दिया, काशी के बहन-भाइयों ने इतना प्यार दिया कि बनारस के फक्कड़पन में ये फकीर भी रम गया। ये मेरा सौभाग्य है कि काशी कि वेद परंपरा को ज्ञान के विश्लेषण व तार्किक अनुभवों से जुड़ सका। काशी ने मुझे सिर्फ एमपी नहीं पीएम बनने का आशीर्वाद दिया। मुझे 130 करोड़ भारतीयों के विश्वास की ताकत दी। जो सपना मन में है वो पूरा हो गया ऐसा मैं कभी दावा नहीं करता हूं लेकिन उस सपने को पूरा करने की दिशा में हमारा रास्ता और रफ़्तार सही है ये मैं ज़रूर कह सकता हूं।'

प्रधानमंत्री ने कहा, '17 मई 2014 को गंगा तट पर कुछ संकल्प मैं ले रहा था तो मन में ये सवाल जरूर था कि काशी की उम्मीद पर खरा उतर पाउंगा क्या? लेकिन आज मैं कह सकता हूं कि हम सभी के सामूहिक प्रयास और बाबा के आशीर्वाद से काशी के बदलाव को काशीवासियों समेत पूरा देश अनुभव कर रहा है। एयरपोर्ट से शहर तक की जिस सड़क की मैंने चर्चा की थी, आज वही सड़क आज बनारस की नई पहचान बन गई है। यहां रेलवे स्टेशनों और सड़कों को सुधारा गया है। लटके तार गायब हो रहे हैं और गंगा घाट में भी अलग ही रौनक है।'

पुलवामा आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के शहीद होने के बाद किए गए बालाकोट एयर स्ट्राइक का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने पुलवामा में हमारे 40 जवानों को शहीद किया, हमने उनके इलाके में 42 आतंकवादियों को मार गिराया।’’ उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के काम करने का यही तरीका है। मोदी ने कहा कि विश्व अब आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत का समर्थन कर रहा है। मोदी ने हाल में श्रीलंका में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों का उल्लेख करते हुए कहा कि ईस्टर पर प्रार्थना कर रहे बेकसूर लोगों ने घटना में अपनी जानें गंवायी।

उन्होंने कहा, ''समर्थ, सम्पन्न और सुखी भारत के लिए विकास के साथ-साथ सुरक्षा अहम है। साथियो, मेरा ये मत रहा है कि परिवर्तन तभी सार्थक और स्थायी होता है, जब जन-मन बदलता है। इस जन-मन को साधने के लिए तपस्या करनी पड़ती है। मैं मानता हूं कि इस समय भारत भी तपस्या के दौर में है। वो खुद को साध रहा है और इस साधना में हम सब एक सेवक हैं, साधक हैं।''

प्रधानमंत्री ने कहा, 'हम देश के हर हिस्से, हर वर्ग को मजबूत करने के संकल्प के साथ लगे हैं। बीते पांच वर्ष पुरुषार्थ के थे, आने वाले पांच वर्ष परिणाम के होंगे। बीते पांच वर्ष ईमानदारी के प्रयास के थे। आने वाले पांच वर्ष उन प्रयासों को विस्तार देने के होंगे। बीते पांच वर्ष परिवर्तन की शुरुआत के थे। आने वाले पांच वर्ष देश की प्रतिष्ठा के होंगे। हम परिवर्तन के साथ हर वो काम कर रहे हैं जो देश को सशक्त करे। ऐसे काम भी, जो मेरे विरोधियों को छोटे लगते थे, उन कामों को करने का बीड़ा मैंने उठाया।'

बता दें कि पीएम मोदी के रोड शो ने गुरुवार को काशी को रुकने के लिए मजबूर कर दिया था। गुरुवार शाम को काशी में जनसैलाब उमड़ पड़ा। नामांकन दाखिल करने से पहले गुरुवार का रोड शो यादगार बन गया। पीएम मोदी ने लंका में बीएचयू सिंहद्वार से पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो की शुरुआत की। लगभग पांच घंटे के मेगा रोड शो के बाद मोदी ने दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती भी की। अब शुक्रवार को एक बार फिर से मोदी का वारणसी में शो शुरू हो जाएगा। नामांकन दाखिल करने से पहले मोदी कालभैरव की पूजा-अर्चना करेंगे।

ऐसा रहेगा पीएम मोदी का आज का कार्यक्रम

8:00 AM -- मोदी कार्यकर्ता सम्मेलन में बूथ स्तर के कार्यकर्ता और उसके ऊपर के पदाधिकारियो को होटल डी पेरिस में संबोधित करेंगे।
11:00 AM बजे पीएम मोदी काशी के कोतवाल काल भैरव मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे।
11:15 AM बजे पीएम मोदी काल भैरव मंदिर से नामांकन स्थल के लिए रवाना होंगे।
11:30 AM बजे पीएम नामांकन दाखिल करेंगे।
12:30 PM होटल ताज में बीजेपी की पीसी का कार्यक्रम।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल