न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PM मोदी का कांग्रेस पर हमला कहा - 'कान खोलकर सुन लें, हिन्दू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता'

पीएम ने कहा कि हिंदुओं को आतंकवादी बताकर कांग्रेस ने करोड़ों हिंदुओं का अपमान किया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने देश के करोड़ों लोगों का रिश्ता आतंकवाद से जोड़ दिया था।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 02 Apr 2019 9:39:50

PM मोदी का कांग्रेस पर हमला कहा - 'कान खोलकर सुन लें, हिन्दू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) के लिए अपने धुआंधार प्रचार अभियान के दौरान महाराष्ट्र के वर्धा में सोमवार को कांग्रेस नेताओं पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि कान खोलकर सुन लें हिन्दू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता। हिन्दू आतंकवाद का झूठ फैलाने का पाप कांग्रेस ने किया है और अब इतना डर लगने लगा है कि सीट बदलनी पड़ी है। यह डर अच्छा है। कांग्रेस की पराजय पक्की है। पीएम ने कहा कि हिंदुओं को आतंकवादी बताकर कांग्रेस ने करोड़ों हिंदुओं का अपमान किया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने देश के करोड़ों लोगों का रिश्ता आतंकवाद से जोड़ दिया था। अब लोग जाग गए हैं तो वे भाग रहे हैं। उनका इशारा सीधे तौर पर राहुल गांधी के अमेठी के अलावा केरल की वायनाड से चुनाव लड़ने की ओर था। पिछले दिनों समझौता ब्लास्ट केस में असीमानंद को सुप्रीम कोर्ट से बरी किए जाने के फैसले के बाद पीएम मोदी ने कांग्रेस पर यह हमला बोला है। इसके अलावा पीएम मोदी ने कांग्रेस-NCP गठबंधन को कुंभकर्ण की तरह बताया।

lok sabha election 2019,narendra modi,amit shah,rahul gandhi,congress,narendra modi news,rahul gandhi news

इससे पहले 'हिंदू आतंकवाद' को लेकर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा, विपक्ष के लोग तुष्टिकरण की राजनीति करने से बाज नहीं आते। अभी कुछ दिन पहले पंचकूला की एक कोर्ट ने 2007 में समझौता एक्सप्रेस में हुए विस्‍फोट पर फैसला दिया। उस समय की कांग्रेस सरकार ने कहा था कि समझौता एक्सप्रेस विस्‍फोट हिन्दू आतंकवाद का नमूना है। कांग्रेस ने पूरी दुनिया में विश्व बंधुत्व का भाव बढ़ाने वाले हिन्दू समुदाय को आतंकवाद के साथ जोड़कर बदनाम करने का काम किया। शाह ने सवाल किया, हिन्दू कभी आतंकवादी हो सकता है क्या? उन्‍होंने कहा, 'शायद राहुल गांधी को नहीं पता कि हम तो चीटियों को भी आटा खिलाने वाले लोग हैं, लोगों को कैसे मारेंगे। आतंकवाद को धर्म के साथ जोड़ने का पाप कांग्रेस ने किया। अपनी वोटबैंक की राजनीति के लिए पूरी दुनिया में गौरवशाली हिन्दू समुदाय को बदनाम करने का पाप कांग्रेस ने किया है।' शाह ने कहा, 'उस समय के गृहमंत्री पी चिदंबरम, सुशील कुमार शिंदे और राहुल गांधी स्वयं अमेरिकी राजदूत से बोले थे कि लश्कर-ए-तैयबा खतरा नहीं है बल्कि हिन्दू आतंकवाद से खतरा है। हिंदुओं को बदनाम करने के लिए राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को देश से मांफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस ने हिन्दू समुदाय पर आतंकवाद का टैग लगाया लेकिन सत्य को आप छिपा नहीं सकते। सूर्य को कितने भी बादलों में छिपा दो लेकिन सत्य और सूर्य तेजस्वी होकर हमेशा चमकते हैं। आज इस जजमेंट ने साबित कर दिया हैं कि स्वामी असीमानंद और बाकी सभी लोग निर्दोष हैं।' शाह ने कहा, 'कांग्रेस की वोटबैंक की राजनीति ने देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का काम किया है। इसी का नतीजा है कि राहुल गांधी अमेठी छोड़कर केरल की ओर भागे हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि इस बार अमेठी में उनका हिसाब-किताब होना तय है। उनका मकसद ध्रुवीकरण के जरिए केरल में जीत हासिल करने का है।'

बरहमपुर सीट पर 11 अप्रैल को मतदान होना है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
नासिक में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- जरूरत पड़ी तो मुंबई तक करेंगे मार्च
नासिक में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- जरूरत पड़ी तो मुंबई तक करेंगे मार्च
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी