न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पीएम का विपक्षी पार्टियों पर हमला, कहा - पाकिस्तान पूरी दुनिया में बेनकाब हो रहा तो भारत में कुछ लोगों को रोना आता है

अमरोहा में एक चुनावी रैली को संबोदित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Apr 2019 2:07:00

पीएम का विपक्षी पार्टियों पर हमला, कहा - पाकिस्तान पूरी दुनिया में बेनकाब हो रहा तो भारत में कुछ लोगों को रोना आता है

अमरोहा में एक चुनावी रैली को संबोदित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा आज जब पाकिस्तान पूरी दुनिया में बेनकाब हो रहा है तो भारत में कुछ लोग पाकिस्तान के पक्ष की बात कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा जब देश की सेना आतंकियों को मुंह तोड़ जवाब दे रही है तो न जाने क्यों हमारे देश में कुछ लोगों को रोना आ रहा है। उन्होंने कहा कि आतंकियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देना हमारे देश के कुछ लोगों को परेशान करता है। जब भारत डंके की चोट पर दुश्मन को मारता है तो कुछ लोगों को हिंदुस्तान में रोना आता है। पाक पूरी दुनिया में बेनकाब हो रहा है तो कुछ लोग उसके पक्ष की बात कर रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन दिनों को याद कीजिए, जब उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार थी, बसपा की सरकार थी, दिल्ली में कांग्रेस की सरकार थी तब क्या होता था। कभी लखनऊ में धमाके होते थे, कभी रामलला की जन्मभूमि अयोध्या में धमाके होते थे, कभी भगवान भोलेनाथ की नगरी काशी को दहला दिया जाता था, कभी रामपुर के CRPF कैंप पर हमला हो जाता था। अकसर इन हमलों के तार यूपी के अलग-अलग इलाकों तक जाते थे। देश की एजेंसियां बहुत मेहनत से उन हमलों में शामिल लोगों को पकड़ती थीं। लेकिन वोटबैंक की अपनी सियासत की वजह से बुआ-बबुआ की सरकारें उन्हें छोड़ देती थीं। पिछले पांच साल में धमाके भी रूके और बंदूकों की आवाज भी रूकी। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि कि आपने दिल्ली में चौकीदार को बैठाया है। आतंकी जानते हैं कि अगर भारत पर हमला किया तो मोदी पाताल में भी उन्हें खोज लेगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। अलग-अलग जातियों के नाम पर खाई पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों के स्वार्थ को समझिए। यूपी की जनता ने 2014 और 2017 में ऐसी ताकतों को मुंह तोड़ जवाब दिया है। सबका साथ-सबका विकास के संकल्प पर चल रही हमारी सरकार देश की पहचान को और मजबूत बना रही है।

lok sabha election 2019,pm narendra modi,pm modi rally,news,national news,narendra modi news

कांग्रेस ने किया बाबा साहेब का अपमान

मोदी ने बाबा साहेब आंबेडकर का जिक्र कर कहा कि सिर्फ एक परिवार की पहचान बनाने के लिए बाबा साहेब के योगदान को भुलाने की कोशिश की। बाबा साहेब ने उस परिवार को चुनौती दी थी। वोट बैंक की मजबूरी से कांग्रेस बाबा साहेब का नाम ले रही है। कांग्रेस ने दशकों तक उनकी तस्वीर भी संसद में नहीं लगने दी।

पीएम ने कहा, 'उसी दौर में हमारे देश में एक और महान नेता हुए योगेंद्रनाथ मंडल। आजादी के बाद की कांग्रेस सरकारों ने उनके इतिहास को भी आपके सामने नहीं आने दिया। जिन्ना के बहकावे में आकर वह पाकिस्तान चले गए। लेकिन पाक में उन्हें अपमानित किया गया। वहां के हालात ने उनका भरोसा तोड़ दिया। वह परेशान होकर वापस भारत आ गए। पाक से आए मंडल के साथ कांग्रेस सरकार ने बहुत बुरा किया। इतिहास में छिपे तथ्यों को समझना जरूरी है।' पीएम मोदी ने कहा कि बाबू जगजीवन राम के साथ भी कांग्रेस ने यही किया। आज उनकी जयंती पर मैं उन्हें नमन करता हूं। बाबू जी दो चीजें चाहते थे। मजबूत भारत, लोकतांत्रिक भारत। जब 1971 में हमने पाक को जवाब दिया था तो बाबू जी रक्षा मंत्री थे। आपातकाल के खिलाफ आवाज उठाने वालों में बाबू जगजीवन राम सबसे आगे थे।

पीएम मोदी ने कहा कि बीते 5 वर्षों में जिस तरह आपने इस चौकीदार का साथ दिया है, उसके लिए मैं आपके सामने बहुत विनम्रता के साथ शीश झुकाता हूं, आपको नमन करता हूं: कल ही आपके इस प्रधानसेवक को संयुक्त अरब अमीरात ने वहां का सर्वोच्च नागरिक सम्मान - ज़ायद मेडल देने का ऐलान किया है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं यूएई की सरकार और वहां की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। देश की साख रहे, इसके लिए मजबूत सरकार का होना बहुत जरूरी है। मजबूत सरकार ही कड़े और बड़े फैसले ले पाती है, देश को आगे बढ़ा पाती है। ये सम्मान मोदी का नहीं है, बल्कि 130 करोड़ भारतीयों का है, खाड़ी देशों के विकास में योगदान दे रहे लाखों भारतीयों का है।

उन्होंने कहा कि देश की साख बढ़े, इसके लिए मजबूत सरकार का होना जरूरी है। मजबूत सरकार ही बड़े और कड़े फैसले ले पाती है। दुनिया में आज भारत का डंका बज रहा है। सारी दुनिया में भारत की जयकार होने का कारण मोदी नहीं बल्कि इसका कारण इस देश की जनता है। 2014 में आपके वोट की ताकत से देश मजबूत बना।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत