न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पी चिदंबरम का दावा - BJP को नहीं मिलेगा बहुमत, विपक्षी दलों की बनेगी सरकार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने बताया कि बार गैर बीजेपी दलों की सरकार बनने जा रही है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि नतीजों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 21 May 2019 2:13:49

पी चिदंबरम का दावा - BJP को नहीं मिलेगा बहुमत, विपक्षी दलों की बनेगी सरकार

लोकसभा चुनाव के परिणामों से पहले आए एग्जिट पोल के नतीजों के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। 23 मई को होने वाली मतगणना से पहले अलग-अलग चैनलों द्वारा जारी किया गया एग्जिट पोल राजनीतिक दलों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। तमाम एग्जिट पोल्स के आंकड़ों का मिलान करने पर एनडीए को 280 से ज्यादा सीटें, जबकि यूपीए को 120 के आसपास सीटें मिल सकती हैं। एग्जिट पोल में विपक्ष पार्टियों को अपनी हार साफ़ दिख रही है। ऐसे में सभी विपक्षी पार्टियों ने एग्जिट पोल के दावों को खारिज करते हुए स्ट्रांग रूम में रखे ईवीएम मशीन पर निगरानी रखने के लिए अपने कार्यकर्ताओं से अपील की है। इन दलों को आशंका है कि ईवीएम से छेड़छाड़ की जा सकती है। विपक्ष का कहना है कि इस चुनाव में एनडीए की हार होगी। वही इसी बीच एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने बताया कि बार गैर बीजेपी दलों की सरकार बनने जा रही है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि नतीजों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।

23 मई को आने वाले नतीजों को लेकर उन्होंने कहा, ''हमारा अपना समीकरण है, जैसा हर पार्टी करती है। यह संभव है कि बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरे। हम आश्वस्त हैं कि गैर बीजेपी सरकार बनने जा रही है।''

हालांकि कांग्रेस को कितनी सीटें मिलेंगी इसको लेकर उन्होंने कोई भी आंकड़ा देने से मना कर दिया। उन्होंने कहा, ''गैर बीजेपी पार्टी जिसमें कांग्रेस भी शामिल होगी वह मिलकर सरकार बनाएगी।''

एग्जिट पोल में देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन को लेकर चिदंबरम ने कहा, ''उत्तर प्रदेश में हमने कड़ी टक्कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका ने यूपी में कड़ी टक्कर दी है। उन्होंने कहा था कि जहां हम बीजेपी को हरा सकते हैं वहीं कड़ी मेहनत करेंगे। जहां हमारी ताकत उतनी नहीं थी वहां हमने गठबंधन की मदद की। ऐसा प्रियंका गांधी ने बार-बार कहा है।''

चिदंबरम ने आगे कहा, '' इस बार कांग्रेस अध्यक्ष ने फैसला लिया कि दो दिग्गजों को यूपी भेजा जाए ताकि संगठन मजबूत हो सके। उन दोनों नेताओं ने संगठन मजबूत करने की कोशिश की। मैं उन जगहों का नाम ले सकता हूं जहां हमने कड़ी टक्कर दी है। कुशीनगर, कानपुर, बाराबंकी और उन्नाव में कड़ी टक्कर दी है''

प्रियंका गांधी को लेकर उन्होंने कहा, ''उनका रोल सीमित था। वह केवल यूपी और एमपी-पंजाब के कुछ हिस्सों में प्रचार करने गईं। उनकी जिम्मेदारी बेहद सीमित है।''

क्या सपा-बसपा केंद्र में कांग्रेस को समर्थन देगी ? इस सवाल पर पी चिदंबरम ने कहा, '' एक बात समझ लीजिए, हमारे पास सहयोगी पहले से है। हमारे सहयोगी कर्नाटक में हैं, तमिलनाडु में हैं। केरल, महाराष्ट्र, झारखंड और बिहार में भी सहयोगी हैं। हमारे सहयोगी एकजुट है और कोई गया नहीं है।'' उन्होंने कहा, '' जहां तक संभावित सहयोगियों की बात है मायावती संभावित सहयोगी हो सकती हैं। अखिलेश यादव भी आ सकते हैं। जैसे ही नतीजे आएंगे हर दल अपने हिसाब से गणित बैठाने की कोशिश करेगा। मैं बहुत आश्वत हूं की गैर बीजेपी दल साथ आएंगे''

EVM की संदिग्ध आवाजाही : विपक्ष के दावों को चुनाव आयोग ने बताया गलत, कहा - आरोप बेबुनियाद

वहीं चुनाव आयोग ने मंगलवार को विपक्षी दलों के दावों को खारिज करते हुए कहा कि ''गाजीपुर, चंदौली, डुमरियागंज और झांसी में ईवीएम को लेकर जो आरोप लगाए गए वो सही नहीं हैं। जिन ईवीएम का मतदान में इस्तेमाल हुआ है वो पूरी तरह सुरक्षित हैं।''

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत