न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लोकसभा चुनाव 2019 - वाराणसी से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला प्रियंका गांधी का है : सैम पित्रोदा

वाराणसी लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी की संभावित उम्मीदवारी को लेकर भी बाजार गर्म रहा। प्रियंका खुद कई मौके पर बोल चुकी थी कि अगर पार्टी कहेगी तो वह यहां से चुनाव लड़ेगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 26 Apr 2019 4:38:48

लोकसभा चुनाव 2019 - वाराणसी से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला प्रियंका गांधी का है : सैम पित्रोदा

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर उत्तर प्रदेश के वाराणसी की सीट चर्चा का विषय बनी हुई है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां से नामांकन दाखिल किया। गुरुवार को पीएम मोदी ने रोड शो के जरिए अपनी पूरी ताकत दिखाई। ‘गंगा आरती’ के बाद जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बीते पांच साल उनकी सरकार के ईमानदार प्रयासों के थे और अगला पांच साल इसके नतीजों का होगा। उन्होंने कहा, नया भारत आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देता है। पुलवामा आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के शहीद होने के बाद किए गए बालाकोट एयर स्ट्राइक का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने पुलवामा में हमारे 40 जवानों को शहीद किया, हमने उनके इलाके में 42 आतंकवादियों को मार गिराया।’’ उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के काम करने का यही तरीका है। मोदी ने कहा कि विश्व अब आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत का समर्थन कर रहा है। मोदी ने हाल में श्रीलंका में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों का उल्लेख करते हुए कहा कि ईस्टर पर प्रार्थना कर रहे बेकसूर लोगों ने घटना में अपनी जानें गंवायी।

वाराणसी लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी की संभावित उम्मीदवारी को लेकर भी बाजार गर्म रहा। प्रियंका खुद कई मौके पर बोल चुकी थी कि अगर पार्टी कहेगी तो वह यहां से चुनाव लड़ेगी। लेकिन उनके नाम की घोषणा नहीं हुई। इस सबके बीच गांधी परिवार के करीबी और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा ने इस बात का खुलासा किया कि वाराणसी से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला खुद प्रियंका गांधी का था। मीडिया से बात करते हुए पित्रोदा ने कहा, 'वाराणसी से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला प्रियंका गांधी का था। उनके पास दूसरी जिम्मेदारी है। किसी एक सीट पर ध्यान केंद्रित करने से अच्छा जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है उस पर फोकस करने का उन्होंने सोचा। इसलिए यह निर्णय उनका था और उन्होंने यह निर्णय लिया।'

कई बार मीडिया में खबर आई थी कि प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ने जा रही हैं। लेकिन पार्टी ने गुरुवार को अपने पुराने प्रत्याशी अजय राय पर ही भरोसा जताया और उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा। ज्ञात हो कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी को लोकसभा चुनाव के लिए पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत